user profile

New User

Connect with Tractor Junction

मक्का की कीमतों में आई गिरावट, किसानों को उपज बेचने में हो रहा नुकसान

Published - 17 Jul 2020

पॉल्ट्री व स्टार्च इंडस्ट्री में डिमांड कम होने से मक्का के भावों में आई कमी

इस साल मक्का की कीमतों में भारी गिरावट आ गई है। इससे किसानों को मक्का की उपज बेचने में काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालत ये है कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी 40-50 फीसदी कम दाम पर अपनी  उपज बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। जबकि पिछले साल किसानों को मक्का की अच्छी कीमत मिली थीं। पिछले साल किसानों को मक्का का भाव 1,900 से लेकर 2,400 रुपए प्रति क्विंटल तक मिला था जबकि इस साल हाजिर बाजारों में मक्का के भाव 1000-1,150 रुपये प्रति क्विंटल तक आ गए हैं।

वहीं केन्द्र सरकार की तरफ से मक्का का एमएसपी 1,850 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। इसके बाद भी किसानों को मक्का का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से 40-50 फीसदी कम मिल रहा है। इस साल भाव पिछले वर्ष की तुलना में कम है। 

 

पॉल्ट्री व स्टार्च इंडस्ट्री में डिमांड कम होने से मक्का के भावों में आई मंदी

पूर्व कृषि सचिव और इक्रियर में सीनियर फेलो सिराज हुसैन ने ईटी के अनुसार कोरोना वायरस की भारत में शुरुआत होने के दौरान इस बात की अफवाहें काफी फैली थीं कि चिकन से भी वायरस फैलता है। इसके चलते चिकन की खपत में भारी कमी आई। चूंकि पॉल्ट्री इंडस्ट्री मक्का का सबसे बड़ा खपत वाला क्षेत्र है इस वजह से मक्का के दाम तेजी से लुढक़े हैं। इतना ही नहीं फूड फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में भी स्टार्च की मांग में गिरावट आने से मक्के की कीमतों को दोहरा झटका लगा है।

रेलीगेयर सिक्योकिटीज के सीनियर रिसर्च मैनेजर अभिजीत बनर्जी ने बताया कि पॉल्ट्री इंडस्ट्री की तरफ से मांग काफी कम है। ज्वार और बाजरा के दाम भी मक्का के आसपास चल रहे हैं। पॉल्ट्री इंडस्ट्री इन फसलों का विकल्प मिलने से मक्का में भारी गिरावट बनी हुई है। देश में होने वाली कुल मक्के के उत्पादन में पॉल्ट्री इंडस्ट्री की खपत 55 फीसदी से ज्यादा है। इसके अलावा स्टार्च इंडस्ट्री की डिमांड काफी कम है। उनका कहना है कि मौजूदा स्तरों से कीमतों में मजबूती दिख सकती है क्योंकि अंडों की मांग बढ़ी है। अनलॉक शुरू होने से पॉल्ट्री इंडस्ट्री भी पटरी पर लौटने लगी है। इससे आगे कीमतों में तेजी दिख सकती है।

 

किसानों को हो रहा है नुकसान

पिछले सीजन में मक्के का एमएसपी 1760 रुपए प्रति क्विंटल था। इससे किसानों को मक्का के अच्छे भाव मिल थे। इससे उत्साहित होकर इस साल किसानों ने मक्के के उत्पादन में बढ़ोतरी की। पर परिणाम इसके उलट निकला। पिछले साल की तुलना में उन्हें इस बार अच्छे दाम नहीं मिल पा रहे हैं। उन्हें मजबूरन अपनी फसल कम कीमत पर बेचनी पड़ रही है। इससे किसानों में मायूसी है।

इधर मक्का उत्पादन में नंबर एक पर रहने वाले राज्य बिहार में पिछले साल के 40 लाख टन की तुलना में इस साल 60 लाख टन मक्का का उत्पादन रहा है। लेकिन भाव में गिरावट आने से मक्का उत्पादन में अग्रणी राज्य बिहार, पंजाब में किसानों को मजबूरन अपनी फसल औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

 

अगर आप अपनी  कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण,  दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।  

Certified Used Tractors

Powertrac 434 प्लस
₹ 1.10 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 4,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 1035 डीआई
₹ 1.28 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 1035 डीआई

36 HP | 2020 Model | Tonk, Rajasthan

₹ 5,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 5118
₹ 2.46 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 5118

20 HP | 2022 Model | Satara, Maharashtra

₹ 1,28,800
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Farmtrac 45 पॉवरमैक्स
₹ 0.49 Lakh Total Savings

Farmtrac 45 पॉवरमैक्स

50 HP | 2023 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 7,41,285
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All