user profile

New User

Connect with Tractor Junction

ग्वार सीड और धनिया के भावों में गिरावट, ग्वारगम में तेजी

Published - 05 Feb 2021

कृषि बाजार समाचार : जानें, प्रमुख मंडियों में फसलों के भाव

इन दिनों बाजार में ग्वार सीड और धनिया के भावों में गिरावट आई है। वहीं ग्वारगम में तेजी देखने को मिली है। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार ग्वार सीड की वायदा कीमतें कमजोर होने के कारण नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज में फरवरी डिलीवरी के लिए ग्वार सीड कॉन्ट्रैक्ट 13 रुपए या 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 3,903 रुपए प्रति क्विंटल था। इसमें 34,630 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वहीं मार्च डिलीवरी के लिए ग्वार सीड की कीमतें 14 रुपए या 0.35 फीसदी घटकर 3,947 रुपए प्रति क्विंटल रही। इसी तरह वायदा कारोबार में ग्वार गम की कीमतें 1 रुपए की मजबूती के साथ 6,200 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। विश्लेषकों के अनुसार हाजिर में मांग आने से व्यापारियों ने अपने दांव लगाए जिससे ग्वार गम की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। मार्च में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 4 रुपए या 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,268 रुपए प्रति पांच क्विंटल रही।

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1

 

धनिया के वायदा भाव में आई गिरावट

वायदा कारोबार में धनिया के भवों में गिरावट देखने को मिली। नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज में अप्रैल में धनिया अनुबंध 24 रुपए या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,220 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। बाजार विश्लेषकों ने अनुसार हाजिर बाजार में मुख्य रूप से मांग घटने से धनिया की कीमतों में गिरावट आई।

 


विभिन्न मंडियों में प्रमुख फसलों के भाव

जोधपुर ऑनलाइन मंडी

  •  ग्वार का भाव 3300 से 3750 रुपए क्विंटल के आसपास रहा। 

रामगंज मंडी

  • नया धनिया न्यूनतम 3800 - अधिकतम 6200 रुपए, धनिया बदामी न्यूनतम 5200 - अधिकतम 5151 रुपए, धनिया ईगल न्यूनतम 5500 - अधिकतम 5450, धनिया स्कुटर न्यूनतम 6000 रुपए- अधिकतम 5900 रुपए, धनिया रंगदार न्यूनतम 6100 - अधिकतम 7200 रुपए, धनिया रेन टच न्यूनतम 4500 रुपए- अधिकतम 4500 रुपए चल रहा है। वहीं अन्य फसलों में सोयाबीन न्यूनतम 3800 रुपए- अधिकतम 4511 रुपए, सरसों न्यूनतम 4500- अधिकतम 5521 रुपए, चना देशी न्यूनतम 3500 - अधिकतम 3950 रुपए, गेहूं न्यूनतम 1400 - अधिकतम 1700 रुपए, उड़द न्यूनतम 2500 - अधिकतम 6901 रुपए, अलसी न्यूनतम 4500 - अधिकतम 5000 रुपए, मसूर न्यूनतम 4500 - अधिकतम 5200 रुपए, इसबगोल न्यूनतम 8000 - अधिकतम 10000 रुपए, तारामीरा न्यूनतम 3000 - अधिकतम 3500 रुपए, लहसुन न्यूनतम 2000 - अधिकतम 8000 रुपए प्रति क्विंटल का भाव बना हुआ है। 

 

यह भी पढ़ें : हॉप शूट्स : दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, कीमत 82 हजार रुपए प्रतिकिलो


मंदसौर मंडी

  • नया धनिया न्यूनतम 3000- अधिकतम 4800 रुपए, सोयाबीन न्यूनतम 3500 - अधिकतम 4800 रुपए, उड़द न्यूनतम 5000- अधिकतम 6800 रुपए, मसूर न्यूनतम 4000 - अधिकतम 5000 रुपए, अलसी न्यूनतम 4800 - अधिकतम 5400 रुपए, मक्का न्यूनतम 1000 - अधिकतम 1525 रुपए, इसबगोल न्यूनतम 9000 - अधिकतम 11000 रुपए, रायड़ा न्यूनतम 4000 - अधिकतम 5611 रुपए, गेहूं न्यूनतम 1500 - अधिकतम 1850 रुपए, विशाल चना न्यूनतम 3700 - अधिकतम 4300 रुपए, देशी चना न्यूनतम 3500 - अधिकतम 4300 रुपए रहा। नया ऊटी लहसुन न्यूनतम 1500 - अधिकतम 10500 रुपए के आसपास बना रहा।


इंदौर मंडी भाव

  • धनिया न्यूनतम 4000 - अधिकतम 5600 रुपए, सोयाबीन एवरेज न्यूनतम 3800 - अधिकतम 4660, गेहूं न्यूनतम 1400 - अधिकतम 1950, मक्का न्यूनतम 1000 - अधिकतम 1400 रुपए, मूंग न्यूनतम 4000 - अधिकतम 6150 रुपए, उड़द न्यूनतम 4500 - अधिकतम 6300 रुपए, तुअर न्यूनतम 4000 - अधिकतम 5000 रुपए, सरसों न्यूनतम 4800 - अधिकतम 5100 रुपए, तिल्ली न्यूनतम 7000 - अधिकतम 8000 रुपए, लहसुन बढिय़ा फूल गोल माल न्यूनतम 7000 - अधिकतम 10000 रुपए, लहसुन बढिय़ा लड्डू माल न्यूनतम 5000 - अधिकतम 8500 रुपए, लहसुन छोटा लड्डू न्यूनतम 4000 - अधिकतम 5500 रुपए, लहसुन हल्का लड्डू माल न्यूनतम 3500- अधिकतम 4500 रुपए, लहसुन मीडियम न्यूनतम 3000- अधिकतम 3800 रुपए के आसपास बना रहा। 

 

 

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

Powertrac 434 प्लस
₹ 1.10 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 4,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹ 4.40 Lakh Total Savings

Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 HP | 2014 Model | Hanumangarh, Rajasthan

₹ 2,87,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 1035 डीआई
₹ 1.28 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 1035 डीआई

36 HP | 2020 Model | Tonk, Rajasthan

₹ 5,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Farmtrac 45 पॉवरमैक्स
₹ 0.49 Lakh Total Savings

Farmtrac 45 पॉवरमैक्स

50 HP | 2023 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 7,41,285
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All