user profile

New User

Connect with Tractor Junction

सोने के भावों ने बनाया रिकॉर्ड, प्रति 10 ग्राम के भाव 54 हजार रुपए तक पहुंचे

Published - 04 Aug 2020

क्यों बढ़ रहे है सोने के भाव, जाने इसके पीछे का कारण

बाजार में सोने की चमक और तेज हो गई है। इसके भावों में दिन-प्रतिदिन उछाल आ रहा है। खास बात यह है कि भावों में तेजी जारी होने के बावजूद बाजार में सोने की खरीद बढ़ी है। एमसीएक्स पर गोल्ड 54,000 रुपए के करीब पहुंच गया है। माह अगस्त डिलीवरी का भाव 512 रुपए की तेजी के साथ 53650 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। शुक्रवार को एक समय भाव 53844 रुपए के स्तर तक पहुंच गया था। गुरुवार को सोना 53138 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। अक्टूबर डिलिवरी वाले गोल्ड में भी 696 रुपये की तेजी दिखी। वहीं दिसंबर डिलिवरी वाला गोल्ड 717 रुपये की तेजी के साथ 53645 पर कारोबार रहा था।

 

भारत के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

देश के प्रमुख शहरों में चेन्नई में 22 कैरेट सोने का भाव 51,780 रुपए प्रति दस ग्राम व 24 कैरेट सोने का भाव  56,490 रुपए प्रति दस ग्राम,  मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव 52,500 रुपए प्रति दस ग्राम व 24 कैरेट सोने का भाव 53,500 रुपए प्रति दस ग्राम, नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 52,250 रुपए प्रति दस ग्राम व 24 कैरेट सोने का भाव 53,450 रुपए प्रति दस ग्राम तथा कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव  52,600 रुपए प्रति दस ग्राम व 24 कैरेट सोने का भाव 54,000 रुपए प्रति दस ग्राम चल रहा है। (यह भाव एक अगस्त के है।)

 

माह जुलाई 2020 में सोने के भावों में ऐतिहासिक तेजी

जुलाई 2020 में सोने के भावों में ऐतिहासिक तेजी देखी गई। इससे पहले सोने के भावों में इतनी तेजी नहीं देखी गई। 1 जुलाई को 22 कैरेट सोने के दाम 47,650 व 24 कैरेट सोने के दाम 48,650 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे। वहीं 31 जुलाई को 22 कैरेट सोने के दाम 51,900 रुपए व 24 कैरेट सोने के भाव 52,900 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गए। इस प्रकार 31 जुलाई को सोने के अधिकतम 22 कैरेट के दाम 51,900 रुपए व 24 कैरेट के दाम 52,900 रुपए बने रहे। वहीं जुलाई माह में न्यूनतम दाम देखें तो 4 जुलाई को 22 कैरेट के न्यूनतम दाम 46,450 एवं 24 कैरेट सोने के दाम 47,450 रुपए थे। इस प्रकार इसी माह में दो बार सोने के भावों में उछाल देखा गया।

 

सोने के भावों में तेजी का कारण

बाजार जानकारों के मुताबिक देश में कोविड-19 के मामले बढऩे और डॉलर में कमजोरी से सोने में तेजी का रुख बरकरार है और ये आगे भी रह सकता है। इसके अलावा केंद्रीय बैंकों की नरम नीतियों और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण भी पीली धातु की धारणाओं को बल मिल रहा है। इससे भी सोने के भावों में तेजी का रूख बना हुआ है।

 

 

भारत में सोने की कीमत को प्रभावित करने वाले कारक

पूरी दुनिया में केन्द्रीय बैंकों द्वारा की जाने वाली खरीद-फरोख्त भी है। इन दिनों हर देश के सेन्ट्रल बैंक के साथ ऐसा होता है कि वहां सारा भंडारण नहीं होता है। जब भी ऐसा होता है तो इससे सोने की कीमतों में तेजी से अस्थिरता आ जाती है। संक्षेप में कहें तो यह मांग देश के केन्द्रीय बैंकों से ही निकलती है। जब मांग, उम्मीद की गई मांग से ज्यादा बढ़ जाती है तो केन्द्रीय बैंकों द्वारा सोने की कीमतों में इजाफा कर दिया जाता है। ऐसा कई बार देखा गया है और ये कीमतें बहुत हद तक बढ़ जाती हैं।

 

अगर आप अपनी  कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण,  दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।  

Certified Used Tractors

Swaraj 744 एफई
₹ 1.40 Lakh Total Savings

Swaraj 744 एफई

48 HP | 2021 Model | Ahmednagar, Maharashtra

₹ 6,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 475 डीआई
₹ 2.25 Lakh Total Savings

Mahindra 475 डीआई

44 HP | 2019 Model | Sikar, Rajasthan

₹ 4,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Sonalika डीआई 50 आरएक्स
₹ 1.47 Lakh Total Savings

Sonalika डीआई 50 आरएक्स

52 HP | 2020 Model | Rajgarh, Madhya Pradesh

₹ 5,70,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Powertrac 434 प्लस
₹ 2.08 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 3,32,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All