मौसम अपडेट : चार दिन भारी बारिश की चेतावनी, जानें, अपने राज्य के मौसम का हाल

Share Product Published - 11 Jun 2021 by Tractor Junction

मौसम अपडेट : चार दिन भारी बारिश की चेतावनी, जानें, अपने राज्य के मौसम का हाल

मानसून 2021 : 121 साल बाद इस बार मई में सबसे ज्यादा बारिश

देश में इस साल मानसून ने दो दिन की देरी से केरल में 3 जून को दस्तक दी थी। इसके बाद से देश के कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार जून माह में कई जगहों पर मानसून समय से पहले पहुंचने की संभावना है। जिनमें उत्तर और पूर्व के राज्य सबसे आगे हैं। इस  बार मध्य प्रदेश में मानसून समय से 7 दिन पहले पहुंचा है। इस बीच दिल्ली में भी एक दिन पहले ही प्री-मानसून की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग ने अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा है कि इस साल मई माह में सर्वाधिक बारिश के मामले में पिछले 121 साल के रिकॉर्ड में दूसरे नंबर पर रहा है।

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1


अगले 48 घंटे में बिहार में प्रवेश करेगा मानसून

मॉनसून अगले 48 घंटे में बिहार राज्य में प्रवेश कर जाएगा। अगले 48 घंटे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के रुख को देखते हुए इस अलर्ट को 13 जून तक बढ़ाए जाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कोंकण किन्नरपट्टी (तटीय पट्टी) के कुछ जिलों के लिए येलो और रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई सहित कोंकण किन्नरपट्टी में अगले 4 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 


निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर के अनुसार मौसम का पूर्वानुमान


देश भर में बने मौसमी सिस्टम

  • झारखंड और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पंजाब से उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड पर बने चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र वह पश्चिम बंगाल होते हुए गुजर रही है। पूर्वी मध्य और उससे सटे उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। 11 जून के आसपास उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में इसके प्रभाव में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। एक ट्रफ रेखा उत्तरी महाराष्ट्र से केरल तट तक फैली हुई है। पूर्वी मध्य और उससे सटे उत्तरी अरब सागर पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। एक ट्रफ रेखा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से दक्षिण ओडिशा तक फैली हुई है।

 

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

  • अगले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, सिक्किम और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
  • पूर्वोत्तर भारत, झारखंड के कुछ हिस्सों, बिहार के एक या दो हिस्सों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, तटीय कर्नाटक, केरल, मराठवाड़ा और विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।
  • तमिलनाडु, रायलसीमा, लक्षद्वीप, आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण गुजरात और शेष पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में हुई मौसमी हलचल

  • पिछले 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी के साथ एक स्थानों पर बहुत भारी बारिश हुई।
  • छत्तीसगढ़, ओडिशा, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।
  • सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, झारखंड के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
  • उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, लक्षद्वीप और दक्षिण गुजरात में हल्की बारिश हुई।

 

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back