user profile

New User

Connect with Tractor Junction

बढ़ती गर्मी के बीच एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, देश के इन भागों में हो सकती है बर्फबारी व भारी बारिश

Published - 22 Feb 2021

जानें, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

इन दिनों मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। सुबह-शाम सर्दी और दिन में तेज धूप ने गर्मी के मौसम का अहसास अभी से दिलाना शुरू कर दिया है। मौसम के बदलते मिजाज के साथ ही लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव दिखाई दे रहा है। लोगों की दिनचर्या अब पहले की दिन में जल्दी शुरू हो जाती है। वहीं लोगों ने गर्म कपड़े भी पहनने कम कर दिया है। बस सुबह व शाम को ही लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। वहीं दोपहर में गर्मी के अहसास के चलते देश के कुछ इलाकों में लोग पंखा चलाकर राहत महसूस करते देखे गए। मौसम विभाग की मानें तो बढ़ती गर्मी के बीच देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में बर्फबारी और बारिश की आशंका जताई है। इसका असर आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है और ठंड एक बार फिर लौट सकती है। 

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1

 

इस समय देश में बन रहे है ये मौसमी सिस्टम

  • निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार इस समय देश में कई मौसमी सिस्टम बन रहे हैं जिसमें पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर के पास है।
  • लक्षद्वीप और आसपास के भागों के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
  • एक ट्रफ रेखा पश्चिम बंगाल से छत्तीसगढ़, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक होते हुए लक्षद्वीप तक बनी है।
  • इसके अलावा एक अन्य ट्रफ रेखा श्रीलंका से तटीय आंध्र प्रदेश तक सक्रिय है।
  • विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य प्रदेश के ऊपर बना हुआ है।

 

 

पिछले 24 घंटों में ऐसा रहा मौसम का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हुई। केरल, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पंजाब में एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में मध्यम कोहरा रहा।

 

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में हो सकते हैं ये परिवर्तन

  • अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की उम्मीद है।
  • दक्षिण कोंकण और गोवा, रायलसीमा, केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा का अनुमान है।
  • जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की गतिविधियों की उम्मीद है।
  • उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कुछ और वृद्धि हो सकती है।

 

आने वाले तीन दिन ऐसा रह सकता है मौसम का हाल

  • मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख समेत अन्य जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 
  • अगले तीन दिन जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में तेज हवाओं के साथ बिजली कडक़ने की भी संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 24 फरवरी तक कुछ ऐसा ही मौसम रहेगा।
  • मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 22 से 25 फरवरी तक अलग-अलग हिस्सों में बारिश या बर्फबारी की काफी संभावना है। 
  • उत्तराखंड में 23 और 24 फरवरी को बारिश या बर्फबारी हो सकती है। मौसम के करवट लेने का असर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी देखने मिल सकता है।

 

 

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

Powertrac 434 प्लस
₹ 1.10 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 4,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹ 4.90 Lakh Total Savings

Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 HP | 2014 Model | Hanumangarh, Rajasthan

₹ 2,87,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 1035 डीआई
₹ 1.28 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 1035 डीआई

36 HP | 2020 Model | Tonk, Rajasthan

₹ 5,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹ 1.20 Lakh Total Savings

Mahindra 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 HP | 2023 Model | Dungarpur, Rajasthan

₹ 5,90,250
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All