user profile

New User

Connect with Tractor Junction

ओडिशा समेत तट से सटे 8 राज्यों में नुकसान की आशंका

Published - 20 May 2020

लोगों को सुरक्षित स्थान में ले जाया गया
 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात अम्फान का लैंडफॉल शाम से शुरू होने की उम्मीद है।  इस दौरान हवा की गति 155-165 से लेकर 185 तक हो सकती है। पश्चिम बंगाल के कई जिलों में तेज हवाएं ओर भारी बारिश शुरू हो सकती है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार कोलकाता के समीपवर्ती दक्षिण 24 परगना जिले और पूर्वी मिदनापुर के तटीय भाग दीघा और हल्दिया में नामखाना, फ्रेज़रगंज, सागर द्वीप और काकद्वीप जैसे क्षेत्रों में भारी बारिश शुरू हो गई है। 

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1

 

सुपर साइक्लोन अम्फान के आज पश्चिम बंगाल के तट पर टकराने की संभावना है। इस दौरान 155 से 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चलने और भारी बारिश का अनुमान है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक इस दौरान बंगाल के तटीय जिलों में भारी बारिश होगी और समुद्र में चार-पांच मीटर ऊंची लहरें उठेंगी। चक्रवाती तूफान ओडिशा के पारादीप तट के पास पहुंचने वाला है। सुबह 8.30 बजे यह मात्र पारादीप तट से 120 किलोमीटर दूर पूर्व-दक्षिण पूर्व में था। यह सुंदरवन के पास है। वहीं सुबह 11.30 बजे दीघा से 125 किमी दूर दक्षिण- पूर्व में केंद्रीत रहा। मौसम विभाग ने दोपहर तक इसके तट से टकराने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार यह चक्रवात उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा में काफी रफ्तार में आगे बढ़ रहा है। अनुमान है कि इसकी गति अभी और बढ़ेगी। हालांकि 19 मई को आईएमडी ने कहा था, इसकी तीव्रता में कुछ कमी आई है। साइक्लोन अम्फान आज दोपहर तक पश्चिम बंगाल के दीघा और बांग्लादेश के हादिया में टकरा सकता है। तूफान के खतरे को देखते हुए ओडिशा में 1704 कैम्प बनाए गए हैं। साथ ही 1,19,075 लोगों को तटिए इलाके से दूर ले जाया गया है। इधर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक एचआर बिस्वास ने इसकी जानकारी दी है कि ओडिशा तट पर हवा की रफ्तार 100-125 किलोमीटर प्रति घंटा है। बालासोर में शाम तक तेज हवा का असर रहेगा। 24 घंटे बाद मौसम लगभग साफ हो जाएगा। इधर आईएमडी भुवनेश्वर के निदेशक ने बताया कि दोपहर 2.30 बजे शुरू होने वाला लैंडफाल करीब चार घंटे तक चलेगा। पश्चिम बंगाल में बादल और करीब आते दिखाई दे रहे हैं।

 

 

ओडिशा समेत तट से सटे 8 राज्यों में नुकसान की आशंका

बालासोर के चांदीपुर में तेज हवाएं चल रही हैं। अम्फान ओडिशा समेत तट से सटे 8 राज्यों में तबाही मचा सकता है। इसके मद्देनजर बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु में पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कहा है कि तूफान से एक भी व्यक्ति की जान न जाए, इसकी व्यवस्था की गई है।

 

सुपर साइक्लोन अम्फान का असर मॉनसून पर भी पडऩे की आशंका

सुपर साइक्लोन अम्फान का असर मॉनसून पर भी पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून आने में कुछ समय की देरी हो सकती है। केरल में भी मॉनसून के देर से पहुंचने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि केरल में इस बार मॉनसून देर से पहुंचेगा। मौसम विभाग ने बताया कि केरल में इस साल मॉनसून पांच जून तक आ सकता है।

 

सभी कंपनियों के ट्रैक्टरों के मॉडल, पुराने ट्रैक्टरों की री-सेल, ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन, कृषि के आधुनिक उपकरण एवं सरकारी योजनाओं के नवीनतम अपडेट के लिए ट्रैक्टर जंक्शन वेबसाइट से जुड़े और जागरूक किसान बने रहें।
 

Certified Used Tractors

Powertrac 434 प्लस
₹ 1.10 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 4,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹ 4.90 Lakh Total Savings

Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 HP | 2014 Model | Hanumangarh, Rajasthan

₹ 2,87,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹ 1.20 Lakh Total Savings

Mahindra 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 HP | 2023 Model | Dungarpur, Rajasthan

₹ 5,90,250
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 1035 डीआई
₹ 1.28 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 1035 डीआई

36 HP | 2020 Model | Tonk, Rajasthan

₹ 5,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All