राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में हवा के साथ बारिश की संभावना

Share Product Published - 16 Jun 2020 by Tractor Junction

राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में हवा के साथ बारिश की संभावना

पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के अधिकांश इलाकों पर रह सकता है लू का प्रकोप

देश के विभिन्न भागों में बन रहे मौसमी सिस्टम को देखते हुए भारत के कई राज्यों में हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना है। दिल्ली और पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में लू का प्रकोप जारी रह सकता है। इधर पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत के शेष भागों, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं पर तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1

 

इस समय देश के विभिन्न भागों में मौसमी सिस्टम बन रहे हैं। इनमें दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से उत्तरी मध्य प्रदेश और झारखंड होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश से एक ट्रफ छत्तीसगढ़, विदर्भ और आंतरिक महाराष्ट्र होते हुए दक्षिणी कोंकण गोवा तक एक ट्रफ बनी हुई है। इससे देश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण गोवा, दक्षिणी गुजरात, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम और मेघालय में भी हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो स्थानों पर बारिश वर्षा हुई है।

आंध्रप्रदेश, आंतरिक ओडिशा, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप में एक-दो स्थानों पर वर्षा हुई है। राजस्थान और गुजरात के कच्छ क्षेत्र में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। हालांकि राजस्थान के उत्तर और पश्चिमी भागों में कुछ जगहों पर लू का प्रकोप देखने को मिला।

 

 

अगले 24 घंटों में देश के इन भागों में हो सकती है बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, कोंकण व गोवा, असम, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, नागालैंड, बिहार के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की उम्मीद है। इन भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश का भी अनुमान है।

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत के शेष भागों, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं पर तेज वर्षा हो सकती है। इधर राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। दिल्ली सहित इन राज्यों में अधिकांश जगहों पर मौसम शुष्क और बेहद गर्म बना रहेगा। पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के अधिकांश इलाकों पर लू का प्रकोप जारी रह सकता है।

 

दिल्ली एसीआर सहित उत्तरी राजस्थान में 25 से 30 जून के बीच आ सकता है मानसून

दिल्ली सहित उत्तरी राजस्थान में गर्मी और लू से लोगों को राहत जून के अंतिम सप्ताह तक मिलने की उम्मीद जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मानसून का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले सप्ताह 23 से 25 जून के बीच दिल्ली-एनसीआर में मानसून के दस्तक देने के आसार बन रहे हैं। वहीं, इससे पहले 21 और 22 जून को प्री-मानसून की बारिश हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें : सखी योजना क्या है : गांवों की 58 हजार महिलाओं को मिलेगी नियुक्ति

 

ऐसे में गर्मी और उमस से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में न केवल मानसून दस्तक देने वाला है, बल्कि लोगों को प्री-मानसून की बारिश से भी हल्की राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 10 दिनों के दौरान मानसून भी दिल्ली-एनसीआर में दस्तक देगा और जमकर बारिश होगी। इससे पहले प्री-मानसून की भी बारिश होगी और यह बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आएगी।

वहीं मौसम विज्ञानी महेश पलावत का यह भी कहना है कि हर साल की तरह इस साल भी मानसून जून के अंतिम सप्ताह में ही दस्तक देगा। उन्होंने कहा है कि इस बार भी 27 से 30 के बीच कभी भी दिल्ली-एनसीआर में मानसून दस्तक दे देगा। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई है कि इस साल मानसून के दौरान दिल्ली-एनसीआर में भी अच्छी बारिश होगी। महेश पलावत की मानें तो इस बार देशभर में मानसून की अच्छी बारिश होगी।

 

सभी कंपनियों के ट्रैक्टरों के मॉडल, पुराने ट्रैक्टरों की री-सेल, ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन, कृषि के आधुनिक उपकरण एवं सरकारी योजनाओं के नवीनतम अपडेट के लिए ट्रैक्टर जंक्शन वेबसाइट से जुड़े और जागरूक किसान बने रहें।

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back