मौसम विभाग की चेतावनी : बिहार, झारखंड सहित कई स्थानों पर हो सकती है बारिश

Share Product Published - 20 Oct 2020 by Tractor Junction

मौसम विभाग की चेतावनी :  बिहार, झारखंड सहित कई स्थानों पर हो सकती है बारिश

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का नया क्षेत्र, जानें, कैसा रहेगा देश में मौसम का हाल और होगी बारिश

सर्दी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और अब दिन और रात के तापमान में भी अंतर आ चुका है। तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। इसी के साथ यह संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान देश के कई भागों में मूसलाधार से लेकर हल्की बारिश हो सकती है जिससे सर्दी ओर बढ़ेगी। भारतीय मौसम विभाग आईएमडी के अनुसार तटीय आंध्र के ऊपर अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। 20 और 21 अक्टूबर को ओडिशा में तेज बारिश हो सकती है। अगले चार दिनों के दौरान केरल को छोडक़र ओडिशा और प्रायद्वीपीय भागों में भारी से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने के साथ बारिश हो सकती है।

इधर निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों दौरान केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कर्नाटक, रायलसीमा, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात, मध्य प्रदेश, तटीय ओडिशा, नागालैंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इधर आंतरिक ओडिशा, गंगीय पश्चिमी बंगाल, शेष पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और विदर्भ में हल्की बारिश देखने को मिली।

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1


क्या है इस समय बारिश आने का कारण

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। यह जल्द ही और प्रभावी हो सकता है। इस सिस्टम के बंगाल की खाड़ी पर अगले & दिनों तक रहने की संभावना है, उसके बाद यह धीरे-धीरे प्रभावी होते हुए उत्तर और उत्तर पश्चिमी दिशा में ओडिशा के उत्तरी भागों और इससे सटे पश्चिमी बंगाल के तटों से टकराएगा। 21 अक्टूबर तक यह डिप्रेशन और 22 अक्टूबर तक डीप डिप्रेशन बन जाएगा। इससे देश के कई भागों में बारिश की संभावना है। वहीं निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार देश भर में जो मौसमी सिस्टम बन रहे हैं उनमें से बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। इस सिस्टम से दक्षिणी प्रायद्वीपीय रा’यों से होते हुए अरब सागर के मध्य भागों तक एक ट्रफ रेखा विकसित हो गई है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे भागों के पास दिखाई दे रहा है। इससे देश के कई भागों में बारिश के आसार बन रहे हैं।

 


देश में कब-कहां हो सकती है बारिश

  • 21 अक्टूबर को ओडिशा में तेज बारिश हो सकती है।
  • उत्तरी तटीय ओडिशा और गंगीय पश्चिमी बंगाल में 21 और 22 अक्टूबर को तूफानी हवाओं के साथ मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है।
  • असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में 2& से 25 अक्टूबर के बीच भीषण बारिश की संभावना
  • झारखंड और बिहार को भी 22 से 24 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश के आसार
  • उत्तरी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मौसम सामान्य रहने का अनुमान


अगले 24 घंटों के दौरान देश में कैसा रहेगा मौसम

मौसम ऐजेंसी स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, गंगीय पश्चिमी बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा आंतरिक ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी गुजरात, कोंकण गोवा, मराठवाड़ा और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इधर केरल और दक्षिणी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं।

 

 

अगर आप अपनी  कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण,  दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back