Published - 03 Nov 2021
by Tractor Junction
दीपों का त्योहार दीवाली पर देश में खुशियों का माहौल रहेगा। इस बीच मौसम का मिजाज भी जानना जरूरी है। मौसम के पूर्वानुमान जानकर आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने में काफी हद तक तैयार हो जाते हैं। बात करें इस दीवाली पर मौसम के मिजाज की तो बता दें कि मौसम विभाग ने इस दीवाली पर मौसम को लेकर देश के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार देश के उत्तरी भागों में हवा में कुछ ठंडक दिखाई देगी, जबकि दक्षिणी भागों में कुछ क्षेत्रों में बौछारें पड़ सकती हैं, जो दिवाली के उत्साह को कम करने का काम कर रही हैं।
पंजाब को लेकर मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो 8 नवंबर के बाद मौसम करवट लेगा। इसके बाद राज्य में बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चलेंगी। दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। पंजाब के लुधियाना में छाए बादल आखिरकार छंट गए। बुधवार सुबह धूप खिल उठी। धूप खिली तो पारा भी चढ़ा। सुबह आठ बजे के करीब तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा भी बंद रही, जिससे ठिठुरन से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार अब आने वाले एक हफ्ते तक तेज धूप रहेगी। जिसकी वजह से दिन का पारा चढ़ेगा, जबकि रात में तापमान में गिरावट होगी।
पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर से आगे बढ़ जाने की संभावना को देखते हुए मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि इस सिस्टम के आगे बढ़ते ही पाकिस्तान और पंजाब में बना प्रेरित चक्रवात खत्म हो जाएगा। इसकी वजह से हवाओं का रुख उत्तरी हो जाएगा। उत्तर भारत से ठंडी हवाओं के आने के बाद मध्य प्रदेश में ठंडक बढ़ जाएगी। इससे रात का तापमान नीचे गिर जाएगा। हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों की तो प्रदेश में पांच नवंबर को एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि बाकी सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।