user profile

New User

Connect with Tractor Junction

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र मानसून को आगे बढ़ाने में सहायक

Published - 12 Jun 2020

मौसम विभाग ने भारी बारिश व भूस्खलन की दी चेतावनी

इस बार तय समय से 15 दिन पूर्व ही मानसून ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को मानसून महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना और ओडिशा में छाया गया जिससे यहां भारी बारिश हो रही है। हालांकि अभी मानसून बिहार नहीं पहुंचा है लेकिन जिस तरीके से मौसमी सिस्टम बन रहा है उस हिसाब इसके जल्द ही बिहार के साथ ही अन्य क्षेत्रों में सक्रिय होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे मानसून की अच्छी प्रगति के संकेत मिल रहे है। इससे अनुमान है कि मानसून 13 जून को बिहार पहुंच सकता है। वहीं 15-16 जून को यह पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। इसके बाद अन्य राज्यों में ये सक्रिय होगा। इस तरह 25 जून तक इसके पूरे देश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा।  

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1

 

इधर निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार इस समय देश भर में कई मौसमी सिस्टम बन रहे हैं। इसमें गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ते हुए उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और इससे सटे ओडिशा पर पहुंच गया है। गुजरात के पूर्वी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ और इससे सटे हिस्सों पर भी हवाओं में एक चक्रवाती क्षेत्र दिखाई दे रहा है। अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी राजस्थान पर भी बना हुआ है। इस सिस्टम से ओडिशा के पास बने निम्न दबाव के क्षेत्र तक एक ट्रफ बना हुआ है। 

 

 

तटीय कर्नाटक, छत्तीसगढ़ व रायलसीमा के कुछ इलाकों में हुई भीषण बारिश

पिछले 24 घंटों में इन क्षेत्रों में बारिश हुई है जिनमें तटीय कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और रायलसीमा के कुछ इलाकों में भीषण बारिश हुई। इसके अलावा केरल, दक्षिणी कोंकण व गोवा, मराठवाड़ा, तेलंगाना, पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, नागालैंड और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, दक्षिणी गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड में भी एक-दो स्थानों पर बारिश शुरू हो गई। पूर्वोत्तर भारत, बिहार के पूर्वी भागों, जम्मू-कश्मीर, मुजफ़्फ़ऱाबाद और गिलगित-बाल्टिस्तान में हल्की बारिश के साथ कहीं-कहीं पर मध्यम बौछारें आईं। इधर उत्तर-पूर्वी राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली।

आगामी 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हो सकती है मूसलाधार बारिश

अगले 24 घंटों के अनुमान के मुताबिक तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण कोंकण व गोवा और गंगीय पश्चिम बंगाल में कई जगहों बारिश होगी। वहीं कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इसी प्रकार केरल, आंतरिक महाराष्ट्र, तटीय ओडिशा, आंतरिक कर्नाटक और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। वहीं गुजरात क्षेत्र, दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इधर पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या धूल भरी आंधी चलने की संभावना बनी हुई है। 

 

मौसम विभाग की इन स्थानों पर भारी बारिश व भूस्खलन की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना और ओडिशा राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं ओडिशा के समुद्री तट पर भूस्खलन होने की आशंका है। इसके अलावा मानसून के असर के चलते दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और झारखंड के कई जिलों में आंधी-तूफान आने के आसार बने हुए है। 

 

सभी कंपनियों के ट्रैक्टरों के मॉडल, पुराने ट्रैक्टरों की री-सेल, ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन, कृषि के आधुनिक उपकरण एवं सरकारी योजनाओं के नवीनतम अपडेट के लिए ट्रैक्टर जंक्शन वेबसाइट से जुड़े और जागरूक किसान बने रहें।

Certified Used Tractors

Swaraj 744 एफई
₹ 1.40 Lakh Total Savings

Swaraj 744 एफई

48 HP | 2021 Model | Ahmednagar, Maharashtra

₹ 6,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 475 डीआई
₹ 2.25 Lakh Total Savings

Mahindra 475 डीआई

44 HP | 2019 Model | Sikar, Rajasthan

₹ 4,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Sonalika डीआई 50 आरएक्स
₹ 1.47 Lakh Total Savings

Sonalika डीआई 50 आरएक्स

52 HP | 2020 Model | Rajgarh, Madhya Pradesh

₹ 5,70,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Powertrac 434 प्लस
₹ 2.08 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 3,32,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All