महिंद्रा ने जनवरी 2022 में 21162 ट्रैक्टर बेचे, बिक्री में 35 फीसदी की गिरावट

Share Product Published - 01 Feb 2022 by Tractor Junction

महिंद्रा ने जनवरी 2022 में 21162 ट्रैक्टर बेचे, बिक्री में 35 फीसदी की गिरावट

महिंद्रा ने निर्यात बाजार में 25 फीसदी की वृद्धि के साथ 1520 ट्रैक्टर बेचे

देश की अग्रणी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जनवरी 2022 में सालाना आधार पर ट्रैक्टर बिक्री में 35 फीसदी की गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने जनवरी 22 में घरेलू बाजार में 21 हजार 162 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि कंपनी ने पिछले साल जनवरी 2021 में 35 हजार 562 यूनिट बेची थी। कंपनी ने नियामक फाइलिंग में यह जानकारी दी है। 

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2022

महिंद्रा समूह के हिस्से महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस) ने जनवरी 2022 के लिए ट्रैक्टर बिक्री संख्या की घोषणा की है। कंपनी ने जनवरी 2022 में घरेलू बाजार में 21 हजार 162 यूनिट बेची है। जबकि पिछले साल जनवरी 2021 में 33 हजार 562 यूनिट बेची गई थी। इसी प्रकार कंपनी ने निर्यात बाजार में 25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1520 यूनिट बेची है। पिछले साल कंपनी ने 1216 यूनिट निर्यात की थी। जनवरी 2022 में कंपनी की घरेलू और निर्यात बाजार में कुल बिक्री (21162+1520)22682 यूनिट रही। जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में कुल बिक्री 34778 इकाई थी।

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2022-घरेलू और निर्यात बाजार 

Farm Equipment Sector Summary - January 2022
Particular January YTD January
  F22 F21 %Change F22 F21 %Change
Domestic 21162 33562 -37% 2,90030 286846 1%
Exports 1,520 1,216 25% 14468 8536 69%
Total 22682 34778 -35% 304498 295382 3%


कंपनी को भविष्य में बेहतर मांग की उम्मीद : हेमंत सिक्का 

महिंद्रा एंड महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि कंपनी ने जनवरी 2022 के दौरान घरेलू बाजार में 21162 ट्रैक्टर बेचे हैं। अच्छी बारिश और मिट्टी में उच्च नमी की मात्रा के कारण, रबी बुवाई बहुत अच्छी रही है, और यह बंपर फसल के लिए बहुत अच्छा संकेत है। कृषि, ग्रामीण बुनियादी ढांचे और रबी फसल के साथ उच्च नकदी प्रवाह पर सरकार का निरंतर ध्यान है। इससे सकारात्मक भावनाओं को बढ़ावा देगा और ट्रैक्टर की मांग में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि निर्यात बाजार में, हमने पिछले वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 1520 ट्रैक्टर बेचे हैं।

महिंद्रा कंपनी के बारे में

महिंद्रा ट्रैक्टर भारत की नंबर एक ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। इस कंपनी के संस्थापक जे.सी. महिंद्रा, के.सी. महिंद्रा और मलिक गुलाम मुहम्मद थे। महिंद्रा एंड महिंद्रा को मुहम्मद और महिंद्रा के रूप में स्थापित किया गया था  बाद में 1948 में इसे महिंद्रा एंड महिंद्रा के रूप में परिवर्तित कर दिया गया। वर्ष 1945 में इस कंपनी की स्थापना की गई थी। वर्तमान में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के एक से बढ़ कर एक ट्रैक्टर मॉडल आ रहे हैं। महिंद्रा ग्रुप 100 से अधिक देशों में 2 लाख 60 हजार कर्मचारियों के साथ एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के रूप में काम कर रही है। 

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates-
 https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back