user profile

New User

Connect with Tractor Junction

कोरोना का कहर : महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां, सख्त गाइडलाइन जारी

Published - 22 Apr 2021

जानें, अन्य राज्यों का हाल और क्या बरती जा रही है सख्ताई

कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इससे देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। यहां रोजाना कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 67 हजार 468 नए केस सामने आए हैं वहीं बीते 24 घंटे में 568 लोगों की मौत भी हो गई है। कोरोना को लेकर महाराष्ट्र में हालत बेकाबू हो चले हैं। इसे देखते हुए राज्य की उद्धव सरकार ने पूर्ण लॉकडाउन तो नहीं लेकिन लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई हैं। इस संबंध में सरकार ने सख्त गाइडलाइन जारी की है। मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर महाराष्ट्र में 22 अप्रैल रात 8 बजे से 1 मई सुबह 7 बजे तक कई सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए लॉकडाउन लगाने एवं सख्ताई करने की जिम्मेदारी राज्य सरकारों पर छोड़ दी है। अब सभी राज्य अपने यहां की स्थिति और आवश्यकतानुसार लॉकडाउन या कर्फ्यू लगा सकते हैं।

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1


महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन

  • सरकारी दफ्तर केवल 15 फीसदी कर्मचारियों के साथ चलेंगे।
  • शादी में सिर्फ 25 लोग शामिल होंगे और शादी समारोह दो घंटे में खत्म करना होगा।
  • शादी समारोह में नियम तोडऩे वाले को 50 हजार रुपए का जुर्माना देना होगा।
  • सरकारी बसें सिर्फ 50 फीसदी की कैपेसिटी पर चलेंगी।
  • खड़े रहकर बस में सफर करने पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
  • बिना वैलिड रीजन के एक जिले से दूसरे जिले में यात्रा करने पर कार्रवाई होगी।
  • यात्रा करने के लिए लोकल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी से इजाजत जरूरी होगी।
  • कोविड-19 मैनेजमेंट वाली संस्थाओं को इस मामले में छूट रहेगी।
  • मुंबई मेट्रो और मुंबई लोकल में अब शर्तों के साथ एंट्री हो सकेगी।
  • मुंबई लोकल और मेट्रो में इमरजेंसी सेवा से जुड़े लोगों को पास दिखाना होगा।
  • केवल जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही घर से बाहर निकलने की इजाजत है।
  • बेवजह बाहर निकलने पर 10 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा।


दिल्ली : श्मशान घाटों पर चिंताओं के लिए कम पड़ रही है जगह

देश की राजधानी दिल्ली में 19 अप्रैल की रात 10 बजे से लॉकडाउन जारी है जो 26 अप्रैल सुबह 6 बजे तक रहेगा। दिल्ली और अब महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगने के बाद ऐसी खबरें आ रही है कि अन्य राज्यों में भी लॉकडाउन लग सकता है। बता दें दिल्ली के हालातों की राजधानी में कोरोना से बढ़ती मौतों के साथ निगम के श्मशान घाटों में चिता स्थलों की कमी होती जा रही है। इसे देखते हुए तीनों नगर निगमों ने अपने-अपने श्मशान घाटों में अतिरिक्त अस्थायी व्यवस्था करना शुरू कर दी है। वहीं, शमशान की निगरानी के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग व्यवस्था की भी शुरुआत की गई है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डॉक्टर अशोक कुमार वालिया का निधन हो गया है। वहीं कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी के बड़े बेटे आशीष येचुरी का कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई है।


उत्तर प्रदेश : राज्य में 23 अप्रैल से लगेगा वीकेंड लॉकडाउन

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार यूपी में वीकेंड लॉकडाउन शुरुआत 23 अप्रैल शुक्रवार रात 8 बजे से होगी जो सोमवार 7 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। वहीं 500 से ज्यादा एक्टिव केस वाले जिलों में नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। बता दें कि कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने अब प्रत्येक शनिवार और रविवार को प्रदेश में लॉकडाउन (कोरोना कर्फ्यू) लगाने का फैसला लिया है। इसके पहले 15 मई तक पूरे प्रदेश में रविवार को साप्ताहिक पूर्ण बंदी घोषित की गई थी, जिसमें शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लागू करने का आदेश दिया गया था। नए आदेश के अनुसार अब शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू होगा।


छत्तीसगढ़ : राज्य के ज्यादातर जिलों में लगा हुआ है लॉकडाउन

छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में लगभग लॉकडाउन लगा हुआ है. वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभी 28 जिलों में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। अलग-अलग तारीखों तक सभी जिलों में पाबंदियां रहेंगी. इसके साथ ही सीएम बघेल ने सभी जिलों से लगने वाली अंतरराज्यीय सीमा को सील करने का निर्देश दिया है।


झारखंड : 22 से 29 अप्रैल तक राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का अनुपालन

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए 22 से 29 अप्रैल तक झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के अनुपालन का निर्णय लिया गया है। इस दौरान पांच से अधिक व्यक्ति के एक स्थान पर एकत्रित होने पर रोक रहेगी। हालांकि सभी आवश्यक सामग्री की दुकानें खुली रहेंगी। बता दें कि राज्य में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर भाजपा,  कांग्रेस और आरजेडी ने भी झारखंड में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग सीएम हेमंत सोरेन से की थी। पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य में कोरोना चेन तोड़ने के लिए सरकार से एक सप्ताह का पूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग की थी।


गुजरात : राज्य में पूर्ण लॉकडाउन नहीं, जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू

गुजरात सरकार राज्य में फिलहाल लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं है। यहां नाइट कर्फ्यू जारी है जो यथावत जारी रहेगा। इसे लेकर गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल का कहना है कि हम नाइट कर्फ्यू जारी रखेंगे, क्योंकि कई लोग होटल, रेस्टोरेंट, पान की दुकान जाते हैं जो संक्रमण की संभावना बढ़ाते हैं। कोई राज्य पूर्ण लॉकडाउन नहीं लगा रहा है। वहीं कुछ दिन पहले गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी कहा था कि सरकार लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं है, क्योंकि वह गरीबों पर इसके प्रभाव पर विचार कर रही है।


देश में कोरोना को लेकर अब तक कितने मामले और मौतें

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। बुधवार को देश भर में 2.95 लाख नए मामले आए और 2,023 लोगों की मौत हुई। वहीं देश में एक्टिव मामलों की संख्या 21,57,538 हो चुकी है, जबकि अब तक 1,82,553 लोग कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा बैठे हैं। इधर राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 24,638 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं. 24,600 लोगों ने कोरोना से रिकवरी की और 249 मौतें दर्ज की गई। बुधवार तक राजधानी दिल्ली में कोरोना के कुल मामले बढक़र 9,30,179 हो गए हैं और कोरोना संक्रमण से अब तक दिल्ली में 12,887 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 8,31,928 संक्रमित मरीज रिकवर भी हुए हैं। वहीं सक्रिय मामले की संख्या 85,364 है।

 

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

Swaraj 744 एफई
₹ 1.40 Lakh Total Savings

Swaraj 744 एफई

48 HP | 2021 Model | Ahmednagar, Maharashtra

₹ 6,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 475 डीआई
₹ 2.25 Lakh Total Savings

Mahindra 475 डीआई

44 HP | 2019 Model | Sikar, Rajasthan

₹ 4,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Sonalika डीआई 50 आरएक्स
₹ 1.47 Lakh Total Savings

Sonalika डीआई 50 आरएक्स

52 HP | 2020 Model | Rajgarh, Madhya Pradesh

₹ 5,70,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Powertrac 434 प्लस
₹ 2.08 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 3,32,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All