पीएम किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा बदलाव, अब राशन कार्ड होगा अनिवार्य

पीएम किसान : दस्तावेजों की हार्डकॉपी जमा करना जरूरी नहीं

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) को और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने इस योजना में बहुत बड़ा बदलाव किया है। अब पीएम सम्मान निधि योजना के लिए राशन कार्ड अनिवार्य होगा। वहीं अन्य दस्तावेजों को जमा कराना जरूरी नहीं होगा। सिर्फ उनकी फोटो कॉपी अपलोड करनी होगी। इस तरह अब किसान को मात्र एक दस्तावेज राशनकार्ड की जरूरत होगी। अन्य दस्तावेज जैसे- खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और घोषणा-पत्र की हार्डकॉपी जमा कराने जरूरत नहीं होगी। 

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि में फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने राशनकार्ड को इस योजना के लिए अनिवार्य कर दिया है। अब लाभार्थी किसान को पोर्टल पर राशन कार्ड नंबर दर्ज कराना होगा। बिना राशन कार्ड के इस योजना में अब नया पंजीकरण नहीं किया जा सकेगा। 


पति-पत्नी में से किसी एक को मिलेगा पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में राशन कार्ड की अनिवार्यता होने से अब परिवार में यदि पति-पत्नी दोनों इस योजना के लिए आवेदन करते हैं तो इनमें से सिर्फ एक ही को योजना का लाभ मिलेगा। चाहे पति-पत्नी दोनों की खेतीबाड़ी का काम क्यूं न करते हो। अभी तक इस पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पति-पत्नी दोनों को मिल रहा था। अब परिवार में एक को ही पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल सकेगा। 


पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अब रहेगी नई व्यवस्था

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार पर नई व्यवस्था में पीएम किसान सम्मान निधि योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने का प्रयास किया गया है। अब राशन कार्ड की अनिवार्यता के साथ अभिलेखों की साफ्टकॉपी (पीडीएफ) बनाकर पोर्टल पर अपलोड करना होगा। उप कृषि निदेशक इंद्राज यादव ने बताया कि बिना राशन कार्ड नंबर के अब पंजीकरण नहीं होगा। वहीं खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक व घोषणा पत्र की हार्डकॉपी जमा करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। अब अभिलेखों की पीडीएफ फाइल बनाकर पोर्टल पर अपलोड करना होगा। 


पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अब तक कितने किसानों ने कराया पंजीयन

किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देश के चार लाख से अधिक किसान उठा रहे हैं। योजना के तहत 513194 से अधिक किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है। इनमें करीब 4.50 लाख किसानों के खाते में सम्मान निधि का पैसा आ रहा है। हालांकि मार्च में योजना के तहत नया पंजीकरण बंद कर दिया गया था, जो अब खोल दिया गया है। नए किसान इस योजना में पंजीयन करा सकते हैं। 


पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को हर साल मिलते हैं 6000 रुपए

पीएम किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की किसानों को आर्थिक मदद पहुंंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यह योजना 1 दिसंबर 2018 में लागू की गई थी। इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार हर चार माह के अंतराल में 2-2 हजार रुपए की राशि उनके खाते में सीधा ट्रांसफर की जाती है। इस तरह किसानों को हर साल इस योजना से 6 हजार रुपए मिलते हैं। 


पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए क्या करें

यदि आप किसान है और सभी पात्रता रखते हैं लेकिन अभी तक आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिला है तो आप इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको पीएम किसान योजना में पंजीयन करना होगा। इसके लिए आप इसके ऑनलाइन वेबसाइट www.pmkisan.gov.in या मोबाइल एप GOI Mobile App के जरिए आप रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस एप को मोबाइल पर गुगल प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए आप अपने नजदीकी डाकघर के सीएससी काउंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं या आधिकारिक वेब पोर्टल पर जाकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।


पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ऑनलाइन पंजीयन कैसे करें

पीएम किसान सम्मान निधि के लिए ऑनलाइन पंजीयन के लिए आपको नीचे दिए गए तरीके से पंजीयन करा सकते हैं। 

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाना होगा। 
  • इसमें आपको किसान कार्नर मिलेगा। 
  • इसमें न्यू किसान पंजीकरण पर आपको क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आधार नंबर और कैप्चा कोड को सही से दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद कंटिन्यू बटल पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आवेदन करने वाले किसान को इसमें पूछा गया विवरण भरना होगा।
  • पूछी गई सारी जानकारी भरने के बाद सेव बटन को दबाना होगा। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह मोबाइल एप पर आपके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।


31 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कराने पर मिल सकती हैं दो किस्तों का लाभ

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फायदा लेने के लिए आपके पास 31 अक्टूबर 2021 तक रजिस्ट्रेशन कराने का मौका है। अगर आप अभी आवेदन करते हैं और आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जात है तो आपको नवंबर और दिसंबर यानि दो माह की किस्तों का फायदा मिल सकता है। इस तरह आपको नवंबर माह की वाली किस्त 2000 और दिसंबर माह की किस्त 2 हजार रुपए मिलेंगे। इस तरह आपको कुल 4 हजार रुपए मिल सकते हैं। 


इन लोगों को नहीं मिलेगा पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ

  • ऐसे किसान जो भूतपूर्व या वर्तमान में संवैधानिक पद धारक हैं, वर्तमान या पूर्व मंत्री हैं।
  • मेयर या जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, एमएलसी, लोकसभा और राज्यसभा सांसद, ये लोग स्कीम से बाहर माने जाएंगे। भले ही वो किसानी भी करते हों।
  • केंद्र या राज्य सरकार के अधिकारी इससे बाहर रहेंगे।
  • पिछले वित्तीय वर्ष में आयकर भुगतान करने वाले किसानों को फायदा नहीं मिलेगा।
  • 10 हजार रुपए से अधिक पेंशन पाने वाले किसानों को भी लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • पेशेवर, डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, वकील और आर्किटेक्ट योजना से बाहर होंगे।


पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अधिक जानकारी के लिए कहां करें संपर्क

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के संबंध में किसी तरह की पूछताछ के लिए किसान, पीएम किसान के हेल्पलाइन नंबर 155261 / 011-24300606 का इस्तेमाल किया जा सकता है।

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Jabalpur, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price