अटल पेंशन योजना (Atal Pension Scheme) : इस योजना को पूरे हुए 5 साल, जुड़े 2.10 करोड़ लोग

क्या है अटल पेंशन योजना ( Atal Pension Yojana )

अटल योजना को 5 साल पूरे हो चुके हैं और इससे जुड़ने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। अब तक इस योजना से करीब 2.10 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं। बात करें इस पिछले चार महीनों की अप्रैल से अब तक अटल पेंशन योजना से 20 लाख लोग नए जुड़े हैं। इस योजना से लोगों का बढ़ता आंकड़ा इस योजना की लोकप्रियता की ओर संकेत देता है। इस संबंध में पेंशन फंड नियामक पीएफआरडीए के चेयरमैन सुप्रतिम बंद्योपाध्याय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सितंबर तक नेशनल पेंशन स्कीम ( एनपीएस ) के एसेट अंडर मैनेजमेंट ( एयूएम ) 5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकते हैं। चालू वित्त वर्ष के दौरान अभी तक इन आंकड़ों में 16.5 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है। शुक्रवार को उद्योग संगठन फिक्की की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में पीएफआरडीए के प्रमुख ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि इस साल भी तमाम चुनौतियों के बावजूद 20 लाख से ज्यादा लोग अटल पेंशन योजना से जुड़े हैं।

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1


क्या है अटल पेंशन योजना? ( APY )

अटल पेंशन योजना सरकार की फ्लैगशिप स्कीम है।  इसके दायरे में असंगठित क्षेत्र के कामगार आते हैं। इसमें 18 से 40 साल को कोई भी व्यक्ति पंजीकरण करा सकता है। केंद्र सरकार की इस स्कीम में 60 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों को फिलहाल अभी 1,000 रुपये से 5,000 रुपए मासिक पेंशन देने का प्रावधान है।

 

 

कब हुई इस योजना की शुरुआत

2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरुआत की थी। इसके दायरे में 2 करोड़ से ज्यादा लोग आ चुके हैं। योजना के तहत सब्सक्राइबर को 20 साल या इससे अधिक समय के लिए कॉन्ट्रिब्यूट करना पड़ता है। अगर सब्सक्राइबर जल्दी जुड़ जाते हैं तो प्रीमियम कम होता है। मई में इस स्कीम के पांच साल पूरे हो चुके हैं। 

 

कौन हो सकता है इस योजना में शामिल / अटल पेंशन योजना के नियम

  • अटल पेंशन योजना में कोई भी भारतीय अपना निवेश शुरू कर सकता है। इसके लिए कुछ आसान सी शर्तें है जो इस प्रकार हैं
  • इस योजना में भाग लेने के लिए आपका बैंक खाता होना जरूरी है। 
  • इस योजना के लिए खाता खोलने के लिए इसका आधार कार्ड से जुड़ा चाहिए।
  • अटल पेंशन योजना का लाभ उन्हीं लोगों को मिलेगा जो इनकम टैक्स के दायरे से बाहर हैं तथा पहले से ईपीएफ और ईपीएस योजना का लाभ पहले से नहीं ले रहा हो।


योजना में शामिल होने के लिए न्यूनतम व अधिकतम आयु सीमा / अटल पेंशन योजना की पात्रता

अटल पेंशन योजना हेतु निवेश के इच्छुक लोगों को छह भागों में बांटा गया है, जिसे चार्ट (1) के माध्यम से समझा जा सकता है। इस योजना का फायदा उठाने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।


कितने समय के लिए करना होगा निवेश

इस योजना के तहत पेंशन पाने के लिए आपको कम से कम 20 साल तक निवेश करना होगा। यदि उससे पहले पति की मृत्यु हो जाती है तो पत्नी या उसके बच्चे एकमुश्त राशि या फिर अंशदान जमा करते रहने पर आजीवन पेंशन के हकदार होंगे। पति की मृत्यु पर पत्नी और पत्नी की मृत्यु पर नॉमिनी एक मुश्त दावा धनराशि या फिर आजीवन पेंशन के हकदार होंगे।


निवेशक को कितनी मिल सकती है पेंशन

योजना के तहत किसी भी व्यक्ति को कम से कम 1,000 रुपए और अधिकतम 5,000 रुपये मासिक पेंशन मिल सकती है। पेंशन शुरू होने की उम्र सीमा 60 साल है। इस उम्र से आपको पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। यदि आप जितनी जल्दी इस पेंशन योजना से जुड़ेंगे तो आपको उतना अधिक फायदा आपको मिलेगा। 


कितना प्रीमियम जमा कराना होगा

यदि आप 18 साल की उम्र में जुड़ते हैं और आपको हर महीने 210 रुपए का प्रीमियम जमा कराना होगा। आपको 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 5,000 रुपए पेंशन मिल जाएगी। इस योजना की खास बात यह है कि आप इस योजना में जितना जल्दी जुड़ेंगे उतना ही आपको कम प्रीमियम जमा कराना होगा। इसे इस तरह आसानी से समझा जा सकता है- मान लें कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में इस पेंशन योजना से जुड़ता है तो उसे हर महीने 210 रुपए का निवेश करना होगा। जब आपकी उम्र 60 साल की हो जाएगी तब आपको हर महीने 5000 रुपए मासिक पेंशन के रूप में प्राप्त हो जाएंगे। 

 


 

जितना ज्यादा प्रीमियम, उतना अधिक मिलेगा लाभ

  • अटल पेंशन योजना के व्यक्ति को 1,000 रुपए से 5,000 रुपए तक की पेंशन प्रति माह मिल सकती है। जितनी कम उम्र में इस योजना में निवेश की शुरुआत करेंगे, आपको प्रति माह उतनी ही कम रकम देनी होगी। इसे इस तरह से समझा जा सकता है। 
  • प्रति माह 1,000 रुपए की पेंशन प्राप्त करने के लिए निवेशक को उसकी उम्र के हिसाब से 42 रुपए से लेकर 291 रुपए प्रति माह जमा करवाना पड़ सकता है। लेकिन, किस्त देने वाले व्यक्ति की यदि किसी कारण वश मृत्यु हो जाती है तो उसके नॉमिनी को एकमुश्त 1,70,000 रुपए मिलेंगे। 
  • यदि आप प्रति माह 2,000 रुपए की पेंशन पाना चाहते हैं तो आपको प्रत्येक माह 84 रुपए से लेकर 582 रुपए तक की किस्त देनी होगी, जो आपकी उम्र पर निर्भर करती है। यदि इस दौरान व्यक्ति और उसकी पत्नी की मृत्यु किसी कारणवश हो जाती है तो उनके नामित संतान को 3,40,000 रुपए एकमुश्त मिल जाएंगे। 
  • यदि आप  प्रति माह 5000 रुपए की पेंशन पाना चाहते हैं तो आपको प्रत्येक महीने 210 रुपए से लेकर 1,454 रुपए जमा कराने होंगे। यदि इस दौरान व्यक्ति और उसकी पत्नी की मौत हो जाती है तो उनके द्वारा नामित किए गए संतान को 8,50,000 रुपए की एकमुश्त धनराशि मिलेगी।
     

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price