user profile

New User

Connect with Tractor Junction

किसानों की सुविधा के लिए टॉप मोबाइल एप, जानें सारी जानकारी

Published - 07 Jul 2020

किसानों के मददगार टॉप -10 मोबाइल एप ( Top 10 Mobile Apps )

ट्रैक्टर जंक्शन पर किसान भाइयों का स्वागत है। देश-दुनिया में कोविड-19 का प्रकोप अभी कम नहीं हुआ है। पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की पालना से ही कोविड-19 के प्रकोप से बचा जा सकता है। अब किसानों के सामने यह समस्या है कि उन्हें बहुत से कामों के लिए घर से बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में भीड़भाड़ से कैसे बचें तो ट्रैक्टर जंक्शन आपको कुछ ऐेसे बेहतरीन मोबाइल एप के बारे में बता रहा है जिनका इस्तेमाल करके किसान अपना समय और धन बचा सकते हैं साथ ही घर बैठे अपने अधिकांश काम कर सकते हैं। कुछ एप पर तो किसानों के लिए ऑफर भी उपलब्ध है तो जानते हैं किसानों के लिए 10 बेहतरीन एप।

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1

 

ट्रैक्टर जंक्शन मोबाइल एप ( Tractor Junction App )

ट्रैक्टर जंक्शन मोबाइल एप किसानों की सबसे पहली पसंद बन गया है। ट्रैक्टर जंक्शन एप पर किसानों को ट्रैक्टर, खेती, कृषि उपकरण, सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है। साथ ही  इंश्योरेंस, लोन आदि की सुविधा मिलती है। यहां पर किसान भाई सभी प्रमुख कंपनियों के नए ट्रैक्टर व कृषि उपकरण खरीद सकते हैं। ट्रैक्टर जंक्शन एप पर हर वो सुविधा उपलब्ध है जिसकी किसानों को सबसे ज्यादा जरूरत है। ट्रैक्टर जंक्शन पर किसान अपने पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, पशुधन व जानवर, कृषि व आवासीय भूमि व संपत्ति आदि बेच सकते हैं। ट्रैक्टर जंक्शन पर किसानों को ट्रैक्टर व उसके पाट्र्स के बारे में जानकारी देने के लिए वीडियो भी उपलब्ध है। 

 

 

एग्री मार्केट मोबाइल एप ( Agri Market App )

एग्री मार्केट मोबाइल एप से किसान स्थानीय मंडी व देशभर की मंडियों में फसलों का भाव जान सकते हैं। किसान भाई जानते हैं कि सही बाजार सूचना के अभाव में नुकसान उठाना पड़ता है। इस मोबाइल ऐप से किसान बाजार भावों के बारे में सूचना एकत्र कर अपना निर्णय ले सकते हैं और यह समझ सकते हैं कि बिक्री के लिए उन्हें आस-पास की किस मंडी में अपने उत्पाद ले जाना चाहिए। यह एप किसानों को आस-पास के फसल मूल्यों से अवगत कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। एग्रीमार्केट मोबाइल ऐप के इस्तेमाल से 50 किलोमीटर के दायरे की मंडियों में फसलों का बाजार मूल्य प्राप्त किया जा सकता है। यह एप स्वत: मोबाइल जीपीएस इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति के स्थान की पहचान करता है और 50 किलोमीटर के दायरे में आने वाले बाजारों में फसलों की कीमतों को उपलब्ध कराता है। यदि कोई व्यक्ति जीपीएस लोकेशन का उपयोग करना नहीं चाहता तो उसके लिए भी किसी अन्य बाजार या फसल का मूल्य प्राप्त करने का विकल्प है। मूल्य एगमार्क नेट पोर्टल से लिए जाते हैं।

 

किसान रथ मोबाइल एप ( Kisan Rath )

केंद्र सरकार ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान किसानों की सहायता के लिए किसान रथ मोबाइल एप लांच किया था। किसान रथ एप किसानों की फसल को मंडी तक पहुंचाने में मदद करता है। यह एप 8 भाषाओं में उपलब्ध है। किसान रथ ऐप किसानों की सभी समस्याओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यहां फल-सब्जियों और अनाज को मंडी ले जाने के लिए ट्रांसपोर्ट से लेकर मंडी में सही दाम पर बिक्री तक की सुविधा उपलब्ध है।

 

इफको किसान एप ( IFFCO Farmers App )

इफको किसान एप किसानों के बीच खासा लोकप्रिय है। यह एक एंड्राइड एप है जो करीब 10 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इस एप पर मौसम पूर्वानुमान, कृषि बाजार की जानकारी, कृषि व पशुपालन पर सलाह, सरकारी योजना, कृषि समाचार व कृषि वस्तुओं के क्रेता और विक्रेताओं के लिए इलेक्ट्रॉनिक बाजार की सुविधा है। इस एप पर कृषि विशेषज्ञों से फसलों के दाम, मौसम की जानकारी, मिट्टी की जांच और खेती से जुड़ी कोई भी सलाह ले सकते हैं।

 

एग्री बाजार मोबाइल एप ( Agri Bazar App )

यह एप एक इलेक्ट्रॉनिक मंडी है। यहां पर किसान सीधे बड़ी कंपनियों, मीलों व बड़े व्यापारियों को माल बेच सकते हैं। यह प्लेटफार्म पारदर्शिता और प्रत्यक्ष क्रेता-विक्रेता बातचीत की सुविधा देता है, और यह सुनिश्चित किया जाता है कि छोटे किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके। गृह मंत्रालय (एमएचए) की सुरक्षा और एसओपी के दिशानिर्देशों के अनुसार, एग्रीबाज़ार की ऑन ग्राउंड सेवाएं किसान से उपज लेने और इसे खरीदार के गंतव्य तक पहुंचने का इंतज़ाम करती है।

 

क्रॉप इंश्योरेंस एप ( Crop Insurance App )

क्रॉप इंश्योरेंस मोबाइल एप से किसानों को न केवल उनके क्षेत्र में उपलब्ध बीमा कवर के बारे में पूरी जानकारी मिलती है बल्कि ऋ ण लेने वाले किसानों को फसल के लिए इंश्योरेंस प्रीमियम, कवरेज राशि तथा ऋ ण राशि की गणना में भी मदद मिलती है। इसका इस्तेमाल सामान्य बीमा राशि, विस्तारित बीमा राशि, प्रीमियम ब्यौरा तथा अधिसूचित क्षेत्र में किसी अधिसूचित फसल की सब्सिडी सूचना के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह मोबाइल एप कृषि सहकारिता तथा किसान कल्याण विभाग के आईटी प्रभाग द्वारा विकसित किया गया है।

 

एग्री एप ( Agri App )

यह ऑल इन वन कृषि केंद्रित एप पूरी तरह से मुफ्त है। यह एक ऐसा एग्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां किसानों को खेतीबाड़ी से लेकर सरकारी योजनाओं तक की पूरी जानकारी मिलती है। इस एप की खास बात यह है कि यहां कृषि विशेषज्ञों को मैसेज भेजकर उनकी सलाह ली जा सकती है। इस एप पर खेती से जुड़े कई वीडियो उपलब्ध है जिनसे किसानों खेती की नवीनतम तकनीकों की जानकारी मिलती है।

 

किसान योजना एप ( Kisan Yojana App ) 

किसान योजना एप पर सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है। इस एप पर अलग-अलग राज्यों की योजनाओं के बारे में बताया जाता है। इस एप की मदद से किसान सरकारी योजनाओं की जानकारी घर बैठे ले सकता है और उसे इधर-उधर भागने की आवश्यकता नहीं है। 

 

फार्मबी एप ( Farmby App )

फार्मबी एप पर खेती बाड़ी से जुड़ी बहुत ही समस्याओं का समाधान होता है। यह एप किसानों की खास पसंद बना हुआ है। इस एप पर किसान फसल की लगभग 450 किस्मों के बारे में जानकारी जुटा सकता है। साथ ही खेती से जुड़ी जिज्ञासा को दूर कर सकता है। किसान विशेषज्ञों से उन्नत खेती और तकनीक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा एप पर बाजार और मौसम की जानकारी मिलती है।

 

 


एग्री मीडिया वीडियो एप में मिलेगा कीट / रोग का समाधान ( Agri Media Video App )

अगर फसल में किसी कीट या रोग का प्रकोप हो गया है तो किसान को अब घर बैठे ही कीट व रोग के उपचार की संपूर्ण जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए किसानों के बीच एग्री मीडिया वीडियो एप काफी लोकप्रिय है। इस एप में किसान फसल में लगे कीट व रोग की फोटो डालकर समाधान प्राप्त कर सकते हंै। कृषि विशेषज्ञ किसानों को उचित समाधान बताते हैं। यह एक वीडियो एप है जिस पर किसान दूसरी फसल के वीडियो भी देख सकते हैं। इसके अलावा खेती की नई तकनीक की जानकारी भी ले सकते हैं। 


अगर आप अपनी  कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण,  दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।  
 

Certified Used Tractors

Mahindra 575 डीआई
₹ 3.80 Lakh Total Savings

Mahindra 575 डीआई

45 HP | 2014 Model | Kota, Rajasthan

₹ 3,80,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Powertrac यूरो  50
₹ 3.90 Lakh Total Savings

Powertrac यूरो 50

50 HP | 2019 Model | Jhunjhunun, Rajasthan

₹ 4,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Kubota एमयू4501 4WD
₹ 3.10 Lakh Total Savings

Kubota एमयू4501 4WD

45 HP | 2022 Model | Hanumangarh, Rajasthan

₹ 6,70,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra युवो टेक प्लस 575
₹ 1.60 Lakh Total Savings

Mahindra युवो टेक प्लस 575

47 HP | 2023 Model | Ujjain, Madhya Pradesh

₹ 6,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All