user profile

New User

Connect with Tractor Junction

चना व सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद फिर से शुरू

Published - 29 May 2020

22 हजार 948 नए किसानों को जोडऩे का लक्ष्य

किसान भाइयों का ट्रैक्टर जंक्शन में स्वागत है। हर बार की तरह आज भी हम किसानों के लिए लाए हैं एक खुशी की खबर। राजस्थान सरकार ने समर्थन मूल्य पर चना व सरसों की फसल की खरीद 28 मई से फिर शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 1 मई को खरीद पूरी होने पर कई केंद्रों पर इसकी खरीद रोक दी गई थी। इस बार प्रदेश में रबी की फसल का उत्पादन अधिक हुआ है और अभी भी कई किसान ऐसे हैं जो समर्थन मूल्य पर अपनी फसल बेचना चाहते हैं। इधर सरकार भी चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा किसानों की फसल की खरीद कर उसे लाभ पहुंचाया जाए। इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में इसके लिए 223 केंद्रों पर पंजीकरण की सीमा बढ़ा दी है। 

 

 

सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के अनुसार सरसों के 71 एवं चना के 152 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन क्षमता पूरी होने पर किसानों के हित में इन 223 केन्द्रों पर 10 प्रतिशत पंजीयन सीमा को बढ़ाया गया है। इन केन्द्रों पर किसान 28 मई से पुन: पंजीयन करवा सकेंगे। इस निर्णय से चना के लिए 15 हजार 293 तथा सरसों के 7 हजार 655 किसान खरीद प्रक्रिया से और जुड़ेंगे। जिन खरीद केन्द्रों की पंजीयन क्षमता पूरी हो गई थी। ऐसे 208 खरीद केन्द्रों पर भी 10 प्रतिशत पंजीयन सीमा को बढ़ाया गया था। इस प्रकार अब तक स्वीकृत 781 खरीद केन्द्रों में से 431 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को बढ़ाया गया है।

लॉकडाउन के कारण कई किसान रह गए थे पंजीकरण कराने से वंचित

कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन के कारण प्रदेश के कई किसान अपनी चना व सरसों की फसल के लिए पंजीकरण नहीं करवा पाए थे। इसके बाद 1 मई को कई खरीद केंद्रों पर लक्ष्य पूरा होने के कारण पंजीकरण रोक दिए गए। इससे बहुत से किसान अपनी फसल बेचने से वंचित रह गए थे। प्रदेश में सरकार द्वारा एक बार फिर से चना व सरसों की फसल के लिए पंजीकरण का कार्य शुरू किए जाने से कई नए किसान इससे जुडक़र लाभाविंत होंगे। वहीं वे किसान जिनकी फसल अभी भी बची हुई है वे भी दुबारा पंजीकरण करा कर फसल बेचकर लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

 

अब तक कितनी हुई खरीद

 राज्य में 26 मई तक 1 लाख 58 हजार किसानों से 1856.49 करोड़ रुपए मूल्य की 2 लाख 7 हजार 193 मीट्रिक टन सरसों एवं 1 लाख 92 हजार 750 मीट्रिक टन चने की खरीद की जा चुकी है। वहीं  राजफैड द्वारा सरसों, चना एवं गेहूं की कुल 5 लाख 5 हजार 91 मीट्रिक टन खरीद की गई है।

 

5.74 लाख किसानों ने अब तक कराया पंजीयन

सरसों एवं चना के लिए 5 लाख 74 हजार 342 किसानों ने अब तक पंजीयन करा लिया है। जिसमें 3 लाख 15 हजार 636 किसानों ने सरसों तथा 2 लाख 58 हजार 706 ने चना बेचने के लिए पंजीयन किया है। इनमें से 2 लाख 28 हजार 160 किसानों को उपज बेचान की दिनांक आवंटित कर दी गई है। वहीं 1 लाख 58 हजार 135 किसानों से उपज की खरीद कर ली गई है। 

 

किसानों को 1312 करोड़ रुपए का किया भुगतान

किसानों से समर्थन मूल्य पर चना व सरसों खरीद कर सरकार द्वारा 1 लाख 11 हजार 840 किसानों को 1 हजार 312 करोड़ रुपए का भुगतान उनके खातों में कर दिया गया है। जिसमें से 57 हजार 293 किसानों को 655.67 करोड़ रुपए तथा 54 हजार 547 किसानों को 656.33 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।

पंजीकरण करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड 
  • जनआधार/भामाशाह कार्ड 
  • फसल संबंधी दस्तावेज के लिए गिरदावरी
  • बैंक खाते की पासबुक की फोटोप्रति 
  • गिरदावरी के पी-35 का क्रमांक एवं दिनांक

किसान को पंजीयन करवाने के लिए दिए गए दस्तावेज साथ ले जाने होंगे। इसके अतिरिक्त किसान को अपनी उंगलियों के निशान देने होंगे।

 

 

यहां दर्ज कराएं अपनी समस्या

इसके बाद भी किसी किसान को कोई परेशानी आ रही हो तो वह राजफैड स्तर पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001806001 पर सुबह 9 बजे से 7 बजे तक अपनी समस्याओं को हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकता हैं।
 

 

सभी कंपनियों के ट्रैक्टरों के मॉडल, पुराने ट्रैक्टरों की री-सेल, ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन, कृषि के आधुनिक उपकरण एवं सरकारी योजनाओं के नवीनतम अपडेट के लिए ट्रैक्टर जंक्शन वेबसाइट से जुड़े और जागरूक किसान बने रहें।
 

Certified Used Tractors

Powertrac 434 प्लस
₹ 1.10 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 4,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹ 4.90 Lakh Total Savings

Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 HP | 2014 Model | Hanumangarh, Rajasthan

₹ 2,87,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹ 1.20 Lakh Total Savings

Mahindra 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 HP | 2023 Model | Dungarpur, Rajasthan

₹ 5,90,250
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 1035 डीआई
₹ 1.28 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 1035 डीआई

36 HP | 2020 Model | Tonk, Rajasthan

₹ 5,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All