user profile

New User

Connect with Tractor Junction

विभिन्न फसलों की आठ नई किस्में विकसित

Published - 31 Oct 2020

सरकार ने जारी की अधिसूचना, किसानों को जल्द उपलब्ध होंगे इन फसलों के बीज

भारत में कृषि उन्नत बनने को लेकर कृषि वैज्ञानिक फसलों की नई-नई किस्मों की पहचान करने में लगे हुए जिससे किसानों को सुरक्षित फसल का उत्पादन मिल सके और उत्पादन भी बेहतर हो। इसी कड़ी में हाल ही में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर ने विभिन्न फसलों की आठ नई किस्में विकसित की है जिसे केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसी के साथ भारत सरकार की केंद्रीय बीज उपसमिति ने इन विभिन्न फसलों की नवीनतम किस्मों को व्यावसायिक खेती एवं गुणवत्ता बीज उत्पादन के लिए अधिसूचित कर दिया है। बताया जा रहा है कि आगामी वर्षों में विश्वविद्यालय द्वारा विकसित इन सभी नवीन किस्मों को व्यावसायिक खेती हेतु बीजोत्पादन कार्यक्रम में लिया जाएगा, जिससे इनका बीज प्रदेश के किसानों को उपलब्ध हो सकेगा।

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1


कौन-कौनसी फसलों की है ये नई आठ किस्में

धान : भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय, रायपुर द्वारा विकसित चावल की तीन नवीन किस्म- छत्तीसगढ़ राइस हाइब्रिड-2, बस्तर धान-1, प्रोटेजीन धान को विश्वविद्यालय की ओर से विकसित किया गया है।

दलहन : दलहन की तीन नवीन किस्म विकसित की गई हैं। इनमें छत्तीसगढ़ मसूर-1, छत्तीसगढ़ चना-2, छत्तीसगढ़ अरहर-1 है।

तिलहन : तिलहन की दो नवीन किस्म विकसित की गई हैं। इनमें छत्तीसगढ़ कुसुम-1 तथा अलसी की आर.एल.सी.-161 किस्मों को छत्तीसगढ़ राज्य में व्यावसायिक खेती एवं गुणवत्ता बीज उत्पादन हेतु अधिसूचित किया गया है। अलसी की नवीन किस्म आर.एल.सी. 161 छत्तीसगढ़ के अलावा पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर राज्यों के लिए अनुशंसित की गई है।

 


क्या है इन किस्मों की विशेषताएं

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय विकसित विभिन्न फसलों की यह नवीन किस्में विशेष गुणधर्मों से परिपूर्ण है। विश्वविद्यालय द्वारा विकसित की गई इन किस्मों की विशेषताएं इस प्रकार से हैं-

राइस हाइब्रिड-2

ये धान की नई तीन किस्मों में से एक है। इसकी उपज क्षमता 5144 किलोग्राम/हेक्टेयर है। यह किस्म छत्तीसगढ़ में सिंचित क्षेत्रों के लिए विकसित की गई है। इस किस्म की पकने की अवधि 120-125 दिन है। इस किस्म का चावल लंबा-पतला होता है। यह किस्म झुलसन, टुंगरो वायरस एवं नेक ब्लास्ट रोगों के लिए सहनशील तथा गंगई के लिए प्रतिरोधी व पत्तिमोड़ रोग के प्रति सहनशील पाई गई है।

बस्तर धान-1

यह विश्वविद्यालय द्वारा विकसित धान की बौनी किस्म है। इसका दाना लंबा एवं पतला होता है। इस किस्म की पकने की अवधि 105-110 दिनों की है। इसका औसत उत्पादन 4000-4800 किलोग्राम/हेक्टेयर है। यह किस्म हल्की एवं उच्चहन भूमि हेतु उपयुक्त है।

प्रोटेजीन धान

यह नवीन किस्म बौनी प्रजाति के धान की किस्म है जिसकी पकने की अवधि 124-128 दिनों की है। इसका दाना मध्यम लंबा व पतले आकार होता है। जिसमें जिंक की मात्रा 20.9 पी.पी.एम. तथा प्रोटीन का प्रतिशत 9.29 पाया गया है। इस किस्म की औसत उपज क्षमता 4500 किलोग्राम/हेक्टेयर है।

छत्तीसगढ़ मसूर-1

दहलन की इस किस्म की उपज क्षमता 1446 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर है। मसूर की यह किस्म औसत 91 दिन (88 से 95 दिन) में पक कर तैयार हो जाती है। इसके पुष्प हल्के बैगनी रंग के होते है। इस किस्म के 100 दानों का औसत वजन 3.5 ग्राम (2.7 से 3.8 ग्राम) होता है। इस किस्म में दाल रिकवरी 70 प्रतिशत तथा 24.6 प्रतिशत प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। यह किस्म मसूर के प्रमुख कीटों के लिए सहनशील है।

छत्तीसगढ़ चना-2

दलहन की नई किस्मों में चना की नवीन किस्म छत्तीसगढ़ चना-2 की उपज क्षमता छत्तीसगढ़ में 1732 किलोग्राम/हेक्टेयर पाई गई है। चने की यह किस्म औसत 97 दिनों (90-105 दिनों) में पक कर तैयार हो जाती है। इस किस्म के 100 दानों का वजन 23.5 ग्राम (22.8 ग्राम से 24.0 ग्राम) है। यह किस्म उकठा रोग हेतु आंशिक प्रतिरोधी पाई गई है।

छत्तीसगढ़ अरहर-1

दहलन की किस्मों में नई विकसित की गई छत्तीसगढ़ अरहर-1 किस्म की उपज क्षमता खरीफ में औसत उपज 1925 किलोग्राम/हेक्टेयर है तथा रबी में 1535 किलोग्राम/हेक्टेयर पाई गई है। अरहर की यह किस्म 165-175 दिन खरीफ में तथा 130-140 दिन रबी में पक कर तैयार हो जाती है। इसके सौ दानों का वजन करीब 9-10 ग्राम होता है। इस किस्म के पुष्प पीले लाल रंग के होते हैं। इस किस्म की दाल रिकवरी 65-75 प्रतिशत पाई गई है। राज्य स्तरीय परीक्षणों में यह किस्म उकठा हेतु आंशिक प्रतिरोधी है तथा इसमें फली छेदक रोग भी कम लगता है।

छत्तीसगढ़ कुसुम-1

विश्वविद्यालय द्वारा विकसित तिलहन की दो नवीन किस्मों में से छत्तीसगढ़ कुसुम-1 को जननद्रव्य जी.एम.यू. 7368 से चयन विधि द्वारा विकसित किया गया। इस किस्म में तेल की मात्रा 31-33 प्रतिशत तक पाई जाती है तथा यह किस्म 115 से 120 दिनों में पक कर तैयार हो जाती है। इसके फूल सफेद रंग के होते हैं। इस किस्म से 1677 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर औसत उपज मिलती है। यह किस्म छत्तीसगढ़ में धान आधारित फसल चक्र में रबी सीजन हेतु उपयुक्त है। कुसुम की यह किस्म अल्टेनेरिया लीफ ब्लाइट बीमारी हेतु आंशिक प्रतिरोधी है। साथ ही जल्दी पकने के कारण इसकी फसल में एफिड कीट द्वारा कम नुकसान होता है।

आर.एल.सी.-161

अलसी की यह नवीन किस्म वर्षा आधारित खेती के लिए उपयुक्त पाई गई है एवं विपुल उत्पादन देने में सक्षम है। इस किस्म को अखिल भारतीय समन्वय अलसी परियोजना के अंतर्गत विकसित किया गया है। यह किस्म देश के चार राज्यों छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू के लिए सिफारिश की गई है। विश्वविद्यालय द्वारा यह किस्म दो प्रजातियों आयोगी एवं जीस-234 से मिलाकर तैयार की गई है। जिसका औसत उत्पादन 1262 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर है।

 


 

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

Powertrac 434 प्लस
₹ 1.10 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 4,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹ 4.90 Lakh Total Savings

Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 HP | 2014 Model | Hanumangarh, Rajasthan

₹ 2,87,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹ 1.20 Lakh Total Savings

Mahindra 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 HP | 2023 Model | Dungarpur, Rajasthan

₹ 5,90,250
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 1035 डीआई
₹ 1.28 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 1035 डीआई

36 HP | 2020 Model | Tonk, Rajasthan

₹ 5,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All