user profile

New User

Connect with Tractor Junction

कपास की खेती : कपास के भावों में आई तेजी, किसानों को होगा फायदा

Published - 16 Oct 2021

जानें, प्रमुख मंडियों के ताजा भाव और आगे बाजार का रूख

इन दिनों कपास के भावों में चमक आने लगी है। इससे कपास उत्पादक किसानों के चहरे खिल उठे हैं। जानकारी के अनुसार इन दिनों देश की प्रमुख कपास मंडियों में कपास के भाव और बाजार भाव अच्छा चल रहा है। कपास के भावों में प्रतिदिन 100 से लेकर 200 रुपए तक की तेजी देखने को मिल रही है। इससे कपास बेचने आने वाले किसानों को फायदा हो रहा है। उनकों इस बार कपास के पहले से बेहतर दाम मिल हैं। पिछले दिनों के भावों की तुलना में इस समय कपास भाव मेें बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि बीते सप्ताह से देश में कपास की सरकारी खरीद जोरों पर है। इस बार सरकार किसानों से भारी मात्रा में खरीद कर रही है। 

भारत का कपास निर्यात को बढ़ाने पर जोर

भारत सरकार का कपास निर्यात करने पर जोर होने के कारण इस बार किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भारी मात्रा में खरीद की जा रही है। भारत के कपास की कई देशों में मांग होने से इसकी सरकारी खरीद में इजाफा हो रहा है। वहीं राजस्थान के अलवर सहित कई जिलों में बारिश से इसकी फसल को नुकसान भी पहुंचा है। इससे इसका उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। बता दें कि भारत से कपास का निर्यात बांग्लादेश, चीन, वियतनाम, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, श्रीलंका और अन्य देशों को निर्यात किया गया है। क्योंकि इन पड़ौसी देशों में कपास का उत्पादन कम होता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा कपास उत्पादक और दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है। देश में गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु मुख्य कपास उगाने वाले राज्य हैं। 

कितना है कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2021-22

वैश्विक बाजार में मार्च 2021 के दौरान कपास के दाम में आई तेजी के बाद देश में कपास का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से 15 फीसदी बढ़ गया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए कपास का तय किया गया न्यूनतम समर्थन मूल्य इस प्रकार से हैं-

  • कपास मध्यम रेसा 5726 रुपए प्रति क्विंटल
  • कपास लंबा रेशा 6025 रुपए प्रति क्विंटल 

प्रमुख मंडियों में कपास केे ताजा भाव

इस समय अधिकतर मंडियों में कपास के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि एमएसपी से ऊंचे बने हुए हैं। देश की प्रमुख मंडियों में कपास के ताजा भाव इस प्रकार से हैं-

हरियाणा की मंडियों में कपास का भाव

हरियाणा की  रोहतक मंडी में कपास का भाव 7220 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। मेहम मेहम कपास मंडी में 7230 रुपए प्रति क्विंटल, सिरसा मंडी में मध्यम कपास का भाव 7220 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। इसी प्रकार हरियाणा की फतेहाबाद मंडी में कपास का भाव 7220 रुपए प्रति क्विंटल और हिसार मंडी में 7210 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास चल रहा है। 

गुजरात की मंडियों में कपास का भाव

गुजरात की जामनगर मंडी में कपास का भाव 7190 रुपए, भाव भावनगर मंडी में 7000 रुपए प्रति क्विंटल, गुजरात की अमरेली मंडी  में 6780 रुपए प्रति क्विंटल कपास के आसपास कपास का भाव चल रहा है। वहीं गुजराज की राजकोट मंडी में कपास का भाव 6500 रुपए प्रति क्विंटल तो महुवा- स्टेशन रोड गुजरात मंडी में कपास का भाव 7110 के आसपास चल रहा है।

मध्यप्रदेश की मंडियों में कपास का भाव

मध्यप्रदेश में कपास मंडी भाव 7360 रुपए प्रति क्विंटल के आस-पास चल रहा है। इसमें मध्य प्रदेश की भीकनगांव मंडी में कपास का भाव 8801 रुपए प्रति क्विंटल, धामनोद मंंडी में 7385 रुपए प्रति क्विंटल, करही मंडी में 6600 रुपए प्रति क्विंटल, खंडवा मंडी में 7000 रुपए प्रति क्विंटल, खरगोन मंडी में 8105 रुपए प्रति क्विंटल और सेंधवा मंडी में कपास का भाव 7191 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

राजस्थान की मंडियों कपास का भाव

राजस्था की अनूपगढ़ मंडी में कपास का भाव 8232 रुपए, बिजय नगर मंडी में 7200 रुपए, गोलूवाला मंडी 8105 रुपए, हनुमानगढ़ मंडी में 8160 रुपए, हनुमानगढ़ (उरलीवास) मंडी में 8000 रुपए, जोधपुर(अनाज)(फलोदी) मंडी में 7900 रुपए, खैरथल मंडी (अलवर) में 8600 रुपए, लुनकरणसर मंडी में 7475 रुपए, पीलीबंगा मंडी में 8001 रुपए,  रावतसर मंडी में 8113 रुपए, संगरिया मंडी में 7839 रुपए तथा  विजय नगर (गुलाबपुरा) मंडी में कपास का भाव 7050 रुपए के आसपास चल रहा है। 

कर्नाटक की मंडियों में कपास का भाव

कर्नाटक की बेल्लारी मंडी में कपास के भाव 7991 रुपए प्रति क्विंटल, बीजापुर मंडी में 8439 रुपए प्रति क्विंटल, दावणगेरे मंडी में 8786 रुपए प्रति क्विंटल, गदग मंडी में 7575 रुपए के आसपास कपास का भाव चल रहा है। 

तमिलनाडु की मंडियों में कपास का भाव

तमिलनाडु की अन्थियुर मंडी में कपास का भाव 7898 रुपए, पापनासम मंडी में 7700 रुपए, थालइसल मंडी में 4850, तिरूमंगलम मंडी में 5700 रुपए, उसिलमपट्टी मंडी में 4950 रुपए और विल्लुपुरम मंडी में 8888 रुपए के आसपास कपास का भाव चल रहा है। 

नोट- उपरोक्त दिए गए राज्यों में कपास के ये सभी भाव अधिकतम मंडी भाव है। कपास के भाव कपास की क्वालिटी और किस्म को देखने के बाद खरीद की जाती है। अलग-अलग किस्म की कपास का मंडी में अलग-अलग भाव होता है। कपास में नमी, इसकी गुणवत्ता और किस्म के आधार पर कपास के भाव का निर्धारण किया जाता है। 

आगे क्या रहेगा कपास को लेकर बाजार का रूख

बाजार एक्सपर्ट्स का कहना है कि कपास के भावों में इस साल थोड़ा उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। इसके बाद भी कपास के बाजार भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक बने रहने की उम्मीद है। वैसे इस समय सरकार किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कपास की खरीद कर रही है। इस बार कपास का एमएसपी पिछले साल के मुकाबले अधिक है। इसलिए एमएसपी पर कपास बेचने से भी किसानों को लाभ हो रहा है। 


अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

Swaraj 744 एफई
₹ 1.40 Lakh Total Savings

Swaraj 744 एफई

48 HP | 2021 Model | Ahmednagar, Maharashtra

₹ 6,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 475 डीआई
₹ 2.25 Lakh Total Savings

Mahindra 475 डीआई

44 HP | 2019 Model | Sikar, Rajasthan

₹ 4,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Sonalika डीआई 50 आरएक्स
₹ 1.47 Lakh Total Savings

Sonalika डीआई 50 आरएक्स

52 HP | 2020 Model | Rajgarh, Madhya Pradesh

₹ 5,70,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Powertrac 434 प्लस
₹ 2.08 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 3,32,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All