user profile

New User

Connect with Tractor Junction

बारिश व कीटों का प्रभाव : दाल, तिलहन व सोयाबीन की फसलों को भारी नुकसान

Published - 02 Sep 2020

इस साल सोयाबीन के उत्पादन में 12 प्रतिशत गिरावट का अनुमान

पिछले एक सप्ताह के दौरान हुई बारिश ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। इन फसलों में सबसे अधिक नुकसान दालों, तिलहन व सोयाबीन की फसल को हुआ है। इसके अलावा फसलों पर कीटों के प्रकोप से भी कई जगह फसल खराब हुई है जिससे उत्पादन पर असर पड़ेगा। सोयाबीन के पौधों पर बड़े पैमाने पर कीटों के हमले और भारी बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण उत्पादन में 10 प्रतिशत से 12 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगा हैं। पंजाब और हरियाणा में कपास की फसल पर कीट के हमले से फसल को नुकसान पहुंचा है।

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1

 

कपास की फसल को बैक्टीरियल ब्लाइट, एक फंगल और बैक्टीरियल बीमारी ने प्रभावित किया है। इसके अलावा कपास में इस साल सफ़ेद मक्खी कीट का हमला भी बढ़ गया है। यदि यह फैलता है, तो अधिक नुकसान हो सकता है। इधर लंबे शुष्क मौसम के बाद राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश के बाद जल भराव से ग्वार की फसल को नुकसान हो रहा है।  

 

 

दालों, तिलहन की कीमतों में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी

भारी बारिश और फसलों पर कीटों के हमलों के चलते दालों और तिलहन की कीमतों में 10 फीसदी तक का उछाल आया है। बाजार एक्सपर्ट्सों के अनुसार महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश के बाद मूंग और उड़द की कीमतें 10 प्रतिशत बढक़र 62 रुपए किलो हो गई हैं। वहीं भारी बारिश और कीटों के हमलों के चलते अन्य दालों की कीमतें भी बढ़ गई हैं। बाजार एक्सपर्ट्सों का मानना है कि खेतों में जलभराव एक बड़ी समस्या है और हम उम्मीद करते हैं कि शार्ट टर्म में कीमतें मजबूती रहेंगी। हालांकि, अगर सरकार दिसंबर तक उड़द आयात करने की समय सीमा बढ़ाती है, तो कीमतें स्थिर हो सकती हैं।

 

सोयाबीन के दाम 6 प्रतिशत बढ़े

सोयाबीन की फसल को मैजोक कीट से काफी नुकसान हुआ है। इसमें सबसे अधिक नुकसान मध्यप्रदेश में हुआ है। यहां किसानों की करीब 40 प्रतिशत तक फसल नुकसान पहुंचा है। मध्य प्रदेश में सोयाबीन की फसल को मैजोक कीट से भारी नुकसान होने के कारण पिछले एक सप्ताह में कीमतें 6 प्रतिशत बढक़र 41 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई हैं। यदि इस कीट पर नियंत्रण नहीं हुआ तो नुकसान ओर भी अधिक हो सकता है जिसका उत्पादन पर प्रभाव पड़ेगा और बाजार में कीमतें और बढ़ेंगी। 

 

कपास व ग्वार कीमतों में भी 5 प्रतिशत वृद्धि

पंजाब और हरियाणा में कपास की फसल पर कीट के हमले होने से पिछले एक सप्ताह में इसकी कीमतों में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बता दें कि हरियाणा में 40,000 से अधिक हेक्टेयर और पंजाब में 20,000 हेक्टेयर में, कपास की फसल बैक्टीरियल ब्लाइट, एक फंगल और बैक्टीरियल बीमारी से प्रभावित है। इससे फसल को नुकसान का अंदेशा है इससे उत्पादन में कमी आ सकती है। इधर ग्वार के दाम भी 5 प्रतिशत बढ़ गए हैं। इधर जोधपुर की मंडी में ग्वार गम का भाव 65 रुपए किलो और ग्वार सीड का भाव 41 रुपए प्रति किलो का भाव रहा। बाजार विश्लेषकों का अनुमान है कि अक्टूबर में नई फसल आने तक कीमतें अस्थिर रहेंगी। नई फसल आने के बाद ही सभी जिंसों के भाव में स्थिरता देखी जा सकती है।

 

 

उड़द आयात कोटा की मियाद खत्म, मसूर आयात पर भी रोक

चालू वित्त वर्ष के लिए 4 लाख टन उड़द इंपोर्ट कोटे की मियाद 31 अगस्त को खत्म हो गई है। साथ ही सस्ती इंपोर्ट ड्यूटी पर मसूर का इंपोर्ट भी नहीं हो सकेगा। गौरतलब है कि चालू वित्त वर्ष के लिए केंद्र सरकार ने 4 लाख टन उड़द इंपोर्ट का कोटा जारी किया था, जिसकी मियाद 31 अगस्त तक थी। वहीं 2 जून को जारी नोटिफिकेशन के तहत मसूर इंपोर्ट पर ड्यूटी 30 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत करने के फैसले की अवधि भी खत्म हो गई है। दाल की कीमतों को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक के एक बयान के बाद सरकार ने आननफानन में अमेरिका के अलावा सभी देशों की मसूर इंपोर्ट पर लगने वाली ड्यूटी को 30 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया था। जो महज 31 अगस्त तक ही मान्य था। अब इसकी भी मियाद खत्म हो जाने के बाद माना जा रहा है कि सस्ती ड्यूटी पर अब मसूर का इंपोर्ट नहीं हो सकेगा।

 

अगर आप अपनी  कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण,  दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

Powertrac 434 प्लस
₹ 1.10 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 4,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹ 4.90 Lakh Total Savings

Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 HP | 2014 Model | Hanumangarh, Rajasthan

₹ 2,87,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹ 1.20 Lakh Total Savings

Mahindra 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 HP | 2023 Model | Dungarpur, Rajasthan

₹ 5,90,250
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 1035 डीआई
₹ 1.28 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 1035 डीआई

36 HP | 2020 Model | Tonk, Rajasthan

₹ 5,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All