user profile

New User

Connect with Tractor Junction

बकरी पालने वाले किसानों के लिए उपयोगी 5 मोबाइल ऐप - जानें पूरी जानकारी

Published - 28 Apr 2022

जानें, कौनसे हैं ये ऐप और इससे कैसे उठा सकते हैं लाभ

ग्रामीण इलाकों में बकरी पालन एक लाभकारी व्यवसाय बनता जा रहा है। अधिकांश छोटे किसान जो गाय, भैंस जैसे बड़े जानवर नहीं पाल सकते है वे बकरी पालन करके लाभ कमा रहे हैं। बकरी से दूध तो मिलता ही है, साथ ही इसके मांस की भी बाजार में बहुत मांग है। इसे देखते हुए बकरी पालन का व्यवसाय करके अच्छी-खासी कमाई की जा सकती है। वहीं सरकार की ओर से बकरी पालन पर सब्सिडी दी जाती है। 

ऐसे में वे किसान जो बकरी पालन व्यवसाय तो करना चाहते हैं या कर रहे हैं, लेकिन उन्हें बकरी पालन की उन्नत तकनीक की जानकारी नहीं है। उन किसानों की समस्या के समाधान के लिए मथुरा के मखदूम फरह स्थित केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान ने किसानों की मदद के लिए 5 मोबाइल ऐप विकसित किए हैं। इन ऐप्स् के जरिये किसान बकरी पालन के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी के साथ ही बकरी की नस्ल और उनसे जुड़े उत्पादों की जानकारी ले सकते हैं। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको इन पांच ऐप्स् की जानकारी दे रहे हैं। 

1. गोट फार्मिंग मोबाइल ऐप-

गोट फार्मिंग मोबाइल ऐप को केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान ने विकसित किया है। अभी यह मोबाइल ऐप चार भाषाओं में क्रमश: हिंदी, तमिल, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में जानकारी उपलब्ध कराता है। इस मोबाइल ऐप भारतीय बकरी की नस्लों, उनके प्रजनन प्रबंधन, बकरी के आयु समूहों के अनुसार उनके पोषण के प्रबंधन की जानकारी, चारा उत्पादन, आश्रय प्रबंधन और सामान्य देखभाल, स्वास्थ्य प्रबंधन और बकरी के मांस और दूध उत्पादों के बारे में जानकारी देता है। कुल मिलाकर ये ऐप किसानों को बकरी पालन की बुनियादी जानकारी देने में सक्षम है।

2. बकरी मित्र ऐप- 

बकरी मित्र ऐप को भारतीय कृषि अनुसंधान के केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान और अंतरराष्ट्रीय  पशुधन शोध संस्थान नैरोबी केन्या ने विकसित किया है। यह ऐप उत्तरप्रदेश और बिहार राज्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस मोबाइल ऐप के माध्यम से बकरी पालक किसान, बकरियों की नस्ल पोषण, स्वास्थ्य, प्रजनन, विपणन, आवास व सामान्य प्रबंधन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा यह मोबाइल ऐप संस्थान की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण व कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान करता है। मोबाइल ऐप में संस्थान का फोन नंबर भी है, जिसके जरिये बकरी पालन करने वाले किसान सीधे संस्थान से जुड़ सकते हैं।

3. गोट ब्रीड मोबाइल ऐप-

गोट ब्रीड मोबाइल ऐप के माध्यम से बकरी पालन करने वाले किसान बकरियों की नस्लों के बारें में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें बकरियों की विभिन्न नस्लों के बारें में आपको जानकारी प्राप्त हो सकेगी जिससे आप बकरी पालन के लिए अच्छी किस्म का चुनाव करने में समर्थ हो पाएंगे। यह मोबाइल एप्लिकेशन हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। इस मोबाइल ऐप का मुख्य उद्देश्य उन किसानों और उद्यमियों के बीच बुनियादी ज्ञान का प्रचार करना है, जो बकरी पालन में रूचि रखते हैं।

4. बकरी उत्पाद मोबाइल ऐप-

बकरी उत्पाद मोबाइल ऐप बकरी से जुड़े उत्पादों की जानकारी देता है। इसमें बकरी से जुड़े उत्पाद, बकरी के मांस और दूध से विभिन्न मूल्य वर्धित उत्पाद और उनकी पोषण संबंधी जानकारी दी गई है। यह मोबाइल ऐप हिंदी, तमिल, कन्नड़ भाषा में जानकारी उपलब्ध करता है। इस तरह ये ऐप बकरी पालक किसानों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। 

5. बकरी गर्भाधान सेतू मोबाइल ऐप-

बकरी गर्भाधान सेतू मोबाइल ऐप बकरियों के कृत्रिम गर्भाधान के बारे में जानकारी देता है कि किस प्रकार कृत्रिम गर्भाधान की तकनीक से बकरियों की नस्ल में सुधार किया जा सकता है। इस मोबाइल ऐप के माध्यम से आप बकरियोंं के कृत्रिम गर्भाधान की तकनीक से लेकर उसके फायदे के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा बकरी पालक, बकरी के आनुवंशिक सुधार के साथ ही नस्ल संरक्षण को लेकर भी कार्य कर सकते हैं।

इन मोबाइल ऐप्स् को कहां से करें डाउनलोड- 

बकरी पालन करने वाले किसान इन ऐप्स् को अपने एंड्रोड मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप्स् उन लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद हैं जो बकरी पालन में रूचि रखते हैं पर जानकारी के अभाव में बकरी पालन व्यवसाय से नहीं जुड़ पा रहे हैं।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Certified Used Tractors

Powertrac 434 प्लस
₹ 1.10 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 4,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹ 4.90 Lakh Total Savings

Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 HP | 2014 Model | Hanumangarh, Rajasthan

₹ 2,87,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹ 1.20 Lakh Total Savings

Mahindra 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 HP | 2023 Model | Dungarpur, Rajasthan

₹ 5,90,250
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 1035 डीआई
₹ 1.28 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 1035 डीआई

36 HP | 2020 Model | Tonk, Rajasthan

₹ 5,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All