प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : किसानों को 98 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि जारी, यहां देखें लिस्ट

Share Product प्रकाशित - 18 Dec 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : किसानों को 98 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि जारी, यहां देखें लिस्ट

जानें, किस जिले के किसानों को कितनी मिली मुआवजा राशि

किसानों की फसलों की आर्थिक रूप से सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना  (PM Fasal beema yojana) चलाई जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को प्राकृतिक आपदा से फसल हानि होने पर उसकी भरपाई की जाती है। इसके लिए इस योजना में फसलों का बीमा कराने वाले किसानों को मुआवजा दिया जाता है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने किसानों को बारिश से हुई फसल हानि पर मुआवजे की राशि जारी कर दी है। इस योजना के तहत किसानों को 98 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि जारी की गई है। इसके तहत अलग-अलग जिले के किसानों को मुआवजा राशि का वितरण किया गया है। फसल बीमा मुआवजा लिस्ट भी जारी कर दी गई है। किसानों को इस लिस्ट के अनुसार ही मुआवजे का वितरण किया जाएगा।

Buy Used Tractor

बता दें कि जुलाई के महीने में राज्य में हुई भारी बारिश के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ था। यहां बाढ़ जैसे हालत बन गए थे। इससे यहां किसानों की फसलों के अलावा घरों को भी नुकसान पहुंचा था जिसकी भरपाई के लिए राज्य सरकार ने मुआवजा राशि जारी की है। फसल बीमा योजना लिस्ट (Crop insurance scheme list) के अनुसार राज्य के करीब 35 हजार किसानों को इस मुआवजा राशि का वितरण किया जा रहा है।

किन किसानों मिलेगी मुआवजा राशि (Which farmers will get compensation amount)

राज्य के मुख्यमंत्री के मुताबिक जुलाई महीने में भारी बारिश और बाढ़ के कारण करीब 12 जिलों में फसल, संपत्ति, पशुधन व वाणिज्यिक संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ था जिसका मुआवजा दिया गया। इन 12 जिलों में अंबाला, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र कैथल, करनाल, पंचकुला, पानीपत, पलवल, सोनीपत, सिरसा और यमुनानगर जिले को शामिल किया गया है। यहां 1469 गांवों और चार शहरों को बाढ़ प्रभावित माना गया था। इसी कड़ी में सरकार की ओर से राज्य के 34,511 किसानों को 97 करोड़ 93 लाख 26 हजार रुपए की राशि बतौर मुआवजा जारी की है। इसमें उन किसानों को भी शामिल किया गया है जिन्होंने भारी बारिश के बाद फसल की दुबारा से बुवाई की थी। ऐसे किसानों को 7,000 रुपए प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया जा रहा है जिसकी घोषणा पहले ही कर दी गई थी। 
उन्होंने कहा कि अभी दिए गए मुआवजे में कपास की फसल को शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि अभी इसके सर्वे का काम चल रहा है। सर्वे कार्य पूरा होने के बाद सरकार द्वारा इसके लिए मुआवजा दिया जाएगा।

किन जिलों के किसानों को कितना मिला मुआवजा/मुआवजा सूची 2023 (How much compensation/compensation list 2023 did the farmers of which districts get)

हरियाणा के जिन जिलों को मुआवजा राशि का वितरण किया जा रहा है। उनकी सूची जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री के मुताबिक राज्य के किसानों को फसल नुकसान पर 25 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक मुआवजा दिया जा रहा है। जिलेवार मुआवजा की सूची इस प्रकार से है

क्र. सं. जिले का नाम मुआवजा राशि
1. अंबाला 12.81 करोड़ रुपए
2. फतेहाबाद 18.65 करोड़ रुपए
3. कुरुक्षेत्र 26.95 करोड़ रुपए
4. भिवानी 23.60 लाख रुपए
5. चरखी दादरी 5.57 करोड़ रुपए
6. फरीदाबाद 1.35 करोड़ रुपए
7. हिसार 15.43 लाख रुपए
8. झज्जर 1.48 करोड़ रुपए
9. जींद 9.89 लाख रुपए
10. कैथल 7.99 करोड़ रुपए
11. करनाल 3.09 करोड़ रुपए
12. महेंद्रगढ़ 10.78 करोड़ रुपए
13. पलवल 5.40 करोड़ रुपए
14. मेवात 53 हजार रुपए
15. पंचकूला 23.31 लाख रुपए
16. पानीपत 19.88 लाख रुपए
17. रोहतक 2.53 करोड़ रुपए
18. सिरसा 3.20 करोड़ रुपए
19. सोनीपत 5.15 करोड़ रुपए
20. यमुनानगर 2.61 करोड़ रुपए
21. रेवाड़ी 7 लाख रुपए

किसानों को अब तक कितनी मुआवजा राशि की गई वितरित (How much compensation amount has been distributed to farmers so far)

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र में पशुधन, घरों, वाणिज्यिक संपत्तियों की क्षति, कपड़ों, बर्तनों व अन्य घरेलू सामान की क्षति के लिए 5 करोड़ 96 लाख 83 हजार रुपए की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से सीधे ही बैंक खातों में डाली गई है। उन्होंने कहा कि बाढ़ में 47 लोगों की मृत्यु हुई थी। सरकार ने उनके परिजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की थी। इनमें से 40 लोगों के परिजनों को 1 करोड़ 60 लाख रुपए की राशि दी जा चुकी है। शेष 7 लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। जनहानि की मुआवजा राशि 1 करोड़ 60 लाख रुपए दी गई। इस प्रकार अलग-अलग नुकसान के लिए अभी तक कुल 112 करोड़ 21 लाख रुपये की राशि बतौर मुआवजा जारी की जा चुकी है।

क्या है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (What is Prime Minister Crop Insurance Scheme)

केंद्र सरकार की ओर से किसानों की फसलों को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की गई। इस योजना का अनावरण 13 जनवरी 2016 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। इस योजना का उद्देश्य किसानों के प्रीमियम के बोझ को कम करना और खराब मौसम से उनकी रक्षा करना है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। किसान ई-मित्र या सीएचसी के माध्यम से इस योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्लेम कैसे प्राप्त करें (How to get Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana claim)

हरियाणा के किसान जो फसल बीमा योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उनको इसके लिए प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की सूचना 72 घंटों के भीतर कृषि विभाग और संबंधित बीमा कंपनी को देनी होती है। बीमा कंपनी के सर्वे के लिए नियुक्त अधिकारी व कृषि विभाग के अधिकारी खेत का सर्वे करके फसल नुकसान रिपोर्ट तैयार करते हैं। इसके बाद किसान से क्लेम का फॉर्म भरवाया जाता है। विभाग की ओर से सत्यापन होने के बाद पीड़ित किसान को मुआवजा दिया जाता है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना टोल फ्री नंबर (Prime Minister Crop Insurance Scheme Toll Free Number)

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। किसान भाई फसल बीमा से संबंधित किसी भी समस्या के लिए इस नंबर पर कॉल करके समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इस पर आप शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं। वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अधिक जानकारी के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित आवश्यक लिंक व नंबर

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट- https://pmfby.gov.in/
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना टोल फ्री नंबर- 14447

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों इंडो फार्म ट्रैक्टरडिजिट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back