प्रकाशित - 03 Oct 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
देश में कई राज्यों में धान की खेती (Paddy farming) की जाती है। जिन लोगों ने अगेती धान की बुवाई (sowing of early paddy) की है उनकी फसल पूरी तरह से तैयार हो गई है और वे मंडी में अपनी उपज बेचने के लिए ला रहे हैं। उत्तर प्रदेश में धान की खरीद एक अक्टूबर से शुरू कर दी गई। किसान मंडी में धान लेकर आ रहे हैं। अभी बहुत कम संख्या में किसान अपनी धान की फसल बेचने के लिए आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अगले एक सप्ताह के बाद धान की खरीद में तेजी दिखाई देगी। बता दें कि इस बार मानसून में देरी होने व धान की रोपाई (Transplantation of paddy) देर से शुरू होने पर अभी कई किसानों की धान की फसल (paddy crop) पककर पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाई है। इस बार राज्य सरकार प्रदेश के किसानों से इस बार 70 लाख टन धान की खरीद (purchase of paddy) का लक्ष्य रखा है। राज्य के इच्छुक किसान जो न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचना (Selling paddy at minimum support price) चाहते हैं वे इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद ही किसानों से धान की खरीद की जाएगी। बिना रजिस्ट्रेशन के किसान सरकार को धान की उपज (paddy yield) नहीं बेच पाएंगे।
प्रदेश में किसानों से दो चरणों में धान की खरीद (purchase of paddy) की जाएगी। अभी प्रथम चरण में धान की खरीद (purchase of paddy) की शुरुआत प्रदेश के जिलों में शुरू की गई है उनमें लखनऊ मंडल के हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, बरेली, आगरा, मुरादाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़, मेरठ और झांसी मंडल के सभी जिले शामिल हैं। इन जिलों में एक अक्टूबर से 31 जनवरी तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) (Minimum Support Price (MSP)) पर धान की खरीद की जाएगी। वहीं दूसरे चरण में लखनऊ (लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव), चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वारणासी, गोरखपुर, मिर्जापुर और प्रयागराज संभाग में धान की खरीद की जाएगी। इन जिलों में धान की खरीद एक नवंबर से शुरू होगी।
प्रथम चरण में जिन जिलों में धान की खरीद की जा रही है। वहां सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक धान की खरीद की जाएगी। किसान धान बेचने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन (Register yourself to sell paddy) करवा सकते हैं। बिना रजिस्ट्रेशन के किसानों से धान की खरीद संभव नहीं हो पाएगी। इसलिए जिन किसानों ने अभी तक धान विक्रय के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया वे जल्द रजिस्ट्रेशन कराएं। यदि आपने पहले रजिस्ट्रेशन करवा रखा है तो दुबारा रजिस्ट्रेशन करवाने की आवश्यकता नहीं है। बस आपको सिर्फ पंजीकरण को संशोधित कर दोबारा लॉक करना होगा।
किसानों की सुविधा के लिए राज्य में करीब 4000 धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। मंडी में किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए यहां पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंडी में छाया-पानी की व्यवस्था की गई है। फसल विपणन सीजन 2023-24 के तहत प्रदेश में दो कैटेगरी में धान की खरीद की जा रही है। इसमें सामान्य धान का एमएसपी रेट (MSP rate of normal paddy) 2183 रुपए प्रति क्विंटल तय की गई है, जबकि ग्रेड ए धान रेट (Grade A Paddy Rate) 2203 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। किसानों से इसी रेट पर धान की खरीद की जा रही है।
शासन की ओर से किसानों को धान की खरीद के बाद 72 घंटे में धान का भुगतान करने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। प्रदेश में धान खरीद केंद्रों पर धान की खरीद इलेक्ट्रॉनिक प्लाइंट ऑफ परचेज (ई-पॉप) मशीनों के जरिये किसानों के बॉयोमैट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए की जाएगी। इसमें किसान को अपने अंगूठे की छाप देना जरूरी होता है। इसके अलावा पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से भी धान की खरीद की जाएगी। पोर्टल के माध्यम से की गई धान की खरीद का भुगतान किसानों को 72 घंटे के अंदर कर दिया जाएगा।
प्रदेश के वे किसान जिन्होंने अभी तक धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है और वे एमएसपी पर धान बेचने के इच्छुक हैं, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा आप मोबाइल एप यूपी किसान मित्र पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
प्रदेश के किसानों को धान बेचने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन (registration) कराना होगा। अभी प्रथम चरण के लिए अधिकांश किसान अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं और जिन किसानों ने अभी तक एमएसपी पर धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन (Registration to sell paddy on MSP) नहीं कराया है, वे इसमें रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं, रजिस्ट्रेशन के लिए आपको जिन दस्तावेजों (documents) की आवश्यकता होगी, वे दस्तावेज इस प्रकार से हैं
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों आयशर ट्रैक्टर, पॉवर ट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।