पादप जीनोम पुरस्कार : देसी प्रजातियों के संरक्षण पर मिलेगा डेढ़ लाख रुपए का इनाम

Share Product प्रकाशित - 05 Jun 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

पादप जीनोम पुरस्कार : देसी प्रजातियों के संरक्षण पर मिलेगा डेढ़ लाख रुपए का इनाम

जानें, क्या है पादप जीनोम पुरस्कार और इसके लिए कैसे करना होगा आवेदन

सरकार की ओर से किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं बनाकर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। इतना ही नहीं किसानों को खेती की नई-नई तकनीक सिखाने और उनका प्रदर्शन करने के लिए मेले व प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा कृषि क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए भी किसानों को पुरस्कृत किया जाता है। इसी कड़ी में देश के किसानों के लिए इस साल भी सरकार की ओर से किसानों के लिए पादप जीनोम संरक्षण पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। इसके तहत किसानों को परंपरागत व देसी प्रजातियों (किस्मों) के संरक्षण के लिए पादप जीनोम संरक्षण पुरस्कार दिया जाता है। हर साल की भांति इस बार भी इस पुरस्कार के लिए किसानों से आवेदन मांगे गए हैं। इस पुरस्कार के लिए उन किसानों को चुना जाएगा जिन्होंने परंपरागत व देसी प्रजातियों (किस्मों) के संरक्षण के लिए कार्य किया हो। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान को डेढ़ लाख रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

Buy Used Tractor

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको पादप जीनोम पुरस्कार के संबंध में जानकारी देने के साथ ही किसान भाइयों को यह भी बताएंगे कि वे इस पुरस्कार के लिए कैसे अपना आवेदन कर सकते हैं।

क्या है पादप जीनोम संरक्षण पुरस्कार

केद्र सरकार के कृषि मंत्रालय के पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण की ओर से किसान समूहों और किसानों को परंपरागत व देसी प्रजातियों के संरक्षण के लिए पादप जीनोम संरक्षण पुरस्कार दिया जाएगा। प्राधिकरण की ओर से हर साल यह पुरस्कार दिया जाता है। इस पुरस्कार का मुख्य उद्‌देश्य किसानों को परंपरागत व देसी प्रजातियों का संरक्षण करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके तहत सर्वश्रेष्ठ उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को डेढ़ लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

पादम जीनोम पुरस्कार के तहत कितने किसानों को मिलेगा पुरस्कार

पादम जीनोम संरक्षण समुदाय पुरस्कार के तहत एक वर्ष में पांच किसान समूहों को पुरस्कार दिया जाता है। इसमें प्रत्येक समुदाय को दस लाख रुपए तक पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। वहीं व्यक्तिगत श्रेणी में कृषक पुरस्कार के तहत एक वर्ष में दस किसानों के लिए ये पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसमें प्रत्येक किसान को डेढ़ लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा पादप जीनोम संरक्षण मान्यता पुरस्कार भी प्रदान किए जाते हैं। इसके तहत एक वर्ष में बीस किसानों को मान्यता पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसमें प्रत्येक किसान को एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

कौन कर सकता है जीनोम पुरस्कार के लिए पंजीयन/आवेदन

इस पुरस्कार के लिए किसान समुदाय या वे किसान जो आर्थिक पौधों की भू-प्रजातियों एवं वन्य प्रजातियों के आनुवांशिक संसाधन के संरक्षण और चयन के माध्यम से उनके सुधार में लगे हैं और इस प्रकार की संरक्षित सामग्री को अन्य किसानों के साथ भी साझा करते हैं, वे इस पुरस्कार के लिए आवेदन या पंजीयन के पात्र माने जाएंगे। ऐसे किसान पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण के तहत अपना पंजीयन करवा सकते हैं। इसमें सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले चयनित किसान को पादम जीनोम संरक्षण पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।   

पादप जीनोम पुरस्कार के लिए कैसे करें आवेदन

जीनोम पुरस्कार के लिए किसान एवं किसान समूह आवेदन पौध किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण के नई दिल्ली कार्यालय या प्राधिकरण कार्यालय की शाखा गुवाहाटी, पालमपुर, पुणे और शिवमोग्गा से व्यक्तिगत रूप से या डाक पोस्ट द्वारा भी कर सकते हैं। आवेदन हिंदी अथवा अंग्रेजी किसी भी भाषा में जमा किया जा सकता है। खास बात यह है कि इसमें आवेदन निशुल्क रखा गया है। इस पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2023 रखी गई है। जो किसान इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आवेदन पत्र प्राधिकरण की वेबसाइट https://plantauthority.gov.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों स्वराज ट्रैक्टर, फोर्स ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back