29 हजार से ज्यादा किसानों को मिला फसल बीमा मुआवजा, यहां देखें पूरी लिस्ट

Share Product प्रकाशित - 08 Jan 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

29 हजार से  ज्यादा किसानों को मिला फसल बीमा मुआवजा, यहां देखें पूरी लिस्ट

पीएम फसल बीमा योजना : सरकार ने जारी की मुआवजे की राशि, यहां देखें लिस्ट

किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार की ओर से पीएम फसल बीमा योजना (PM Fasal Beema Yojana) चलाई जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को प्राकृतिक आपदा से फसल को होने वाले नुकसान की भरपाई की जाती है। अलग-अलग राज्यों में किसानों को वहां की अनुसूचित फसलों पर मुआवजा दिया जाता है। इसी कड़ी में राज्य सरकार की ओर से किसानों को मौसम से हुए नुकसान की मुआवजा राशि का वितरण किया जा रहा है।

Buy Used Tractor

हाल ही में राज्य सरकार ने 29,000 से ज्यादा किसानों के खाते में करीब 31 करोड़ रुपए की फसल मुआवजा राशि जारी की है। यह राशि सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई है। किसानों को फसल बीमा क्लेम की राशि जिलेवार जारी की गई है। राज्य के किसान, पीएम फसल बीमा मुआवजा लिस्ट का अवलोकन कर करके जिलेवार दी गई मुआवजा राशि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

किन किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई है मुआवजा राशि (To which farmers' accounts has the compensation amount been transferred)

राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के उन किसानों के खातों में मुआवजा राशि ट्रांसफर की गई है जिनकी फसल पिछले साल फरवरी व मार्च के महीने में बेमौसमी बारिश के कारण खराब हुई थी। इस दौरान प्रदेश में रबी की फसलों को भारी नुकसान हुआ था। इसमें प्रमुख रूप से गेहूं की फसल में भारी नुकसान देखा गया। गेहूं की खड़ी फसल ओलावृष्टि से खराब हो गई थी। इसके अलावा सरसों, जौ आदि फसलों को भी नुकसान हुआ था। इस पर किसानों ने प्रदेश सरकार से फसल बीमा क्लेम के रूप में मुआवजे की मांग की थी। इस पर राज्य सरकार ने नए साल पर किसानों को राहत देते हुए उनकी समस्या को समझते हुए फसल बीमा मुआवजे के रूप में करीब 31 करोड़ की राशि उनके खाते में ट्रांसफर की है। यह राशि राज्य के 7 जिलों के 29,439 किसानों को दी गई है।

बेमौसम बारिश से कितना हुआ था नुकसान (How much damage was caused by unseasonal rains)

प्रदेश सरकार किसानों को राहत प्रदान करते हुए उन्हें मुआवजा राशि का वितरण सीधे उनके खाते में कर रही है। इससे किसानों को बहुत राहत मिलेगी। इन पैसों से किसान इस सीजन में फसलों के लिए कीटनाशक व दवा का छिड़काव कर सकेंगे। इस संबंध में कृषि एवं पशुपालक मंत्री जेपी दलाल का कहना है कि प्रदेश सरकार किसानों की चिंता करती है। हमारी यही कोशिश रहती है कि किसानों की आय किस तरह से बढ़ाई जाए। इसके लिए प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए बहुत सी लाभकारी योजनाएं चला रखी है जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से प्राकृतिक आपदाओं से फसल को हुए नुकसान पर किसानों को लगतार मुआवजा राशि दी जा रही है। रबी सीजन 2022-23 के दौरान हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश में किसानों की फसल को बहुत भारी नुकसान हुआ था। इसकी भरपाई के लिए राज्य सरकार ने 31 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि जारी कर दी है।

सबसे अधिक किस जिले के किसानों को मिला फसल मुआवजा (Farmers of which district received maximum crop compensation)

प्रदेश सरकार ने किसानों की संख्या व नुकसान के आधार पर फसल मुआवजा राशि का वितरण किया है ताकि उनकी हानि की भरपाई की जा सके। प्रदेश में जिस जिले के किसानों को सबसे अधिक फसल बीमा क्लेम की राशि जारी की गई है उसमें सबसे ऊपर सिरसा जिला है। यहां के किसानों के खाते में करीब 16.42 करोड़ की मुआवजा राशि जारी की गई है।

इसके बाद रेवाड़ी के किसानों को 10.31 करोड़ रुपए की मुअवाजा राशि ट्रांसफर की गई है। इसी प्रकार भिवानी में 1.89 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि किसानों को भेजी गई है। कुरुक्षेत्र जिले किसानों को 1.36 करोड़ रुपए, फरीदबाद के किसानों को 35,900 रुपए, कैथल के किसानों को 1.44 करोड़ रुपए और पंचकूला जिले के किसानों को 18,000 रुपए का बीमा क्लेम जारी किया गया है।

पीएम फसल बीमा मुआवजा सूची (Fasal Beema Muavja List)

राज्य सरकार की ओर से पीएम फसल बीमा योजना (PM Fasal Beema Yojana) के तहत फसल बीमा मुआवजा सूची (fasal beema muavja List) जारी कर दी गई है। आपकी सुविधा और जानकारी के लिए हम नीचे पीएम फसल बीमा योजना मुआवजा सूची (PM Fasal Beema Yojana muavja List) दे रहे हैं, जो इस प्रकार से है

 जि ला   आई एलए क्लेम
   
 - पीएच  क्लेमस  -  -
          राशि  (‌‌₹) लाभार्थी किसानों की  संख्या
  
राशि  (₹) लाथार्थी किसानों की   सं ख्या कुल राशि (₹) आ ईएलए+पीएच
  
भिवा नी  14258644  2167
  
4683528  303  18942173 
 फरीदा बाद  35963   -  35963 
कैथ ल   14424952 1751  14424952 
कुरु क्षे त्र  13617947 1541  13617947 
 पं चकूला  18523   18523 
रेवाड़ी  34455444  5197  68709665  6982  103165109 
सि रसा  145619977 11257  18652447  536  164272424 
कुल  राशि 222431451  21920  92045641  7518  314477092 

किसान कैसे चेक करें उनके खाते में मुआवजा राशि आई या नहीं (How can farmers check whether the compensation amount has come into their account or not)

जैसा कि हरियाणा राज्य के किसानों के खाते में वर्ष 2022-22 रबी फसल मुआवजा राशि जारी कर दी गई है। मुआवजा राशि किसानों को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से जारी की गई है। मुआवजा जारी होने के बाद खाते में उसे आने में एक या अधिक दिन लगते हैं, विशेष परिस्थिति में इससे भी ज्यादा दिन भी लग जाते हैं। ऐसे में किसान कुछ आसान तरीकों से यह चेक कर सकते हैं कि उनके खाते में फसल बीमा क्लेम का मुआवजा आया या नहीं, आपकी सुविधा के लिए हम नीचे कुछ तरीके बता रहे हैं जिससे आप पता कर पाएंगे कि आपके खाते में फसल बीमा क्लेम की राशि जमा हो गई है।

आपका जिस बैंक में खाता है उस की शाखा पर जाकर आप पेमेंट स्टेट्स चेक कर सकते हैं। वहां आपकी बैंक डायरी में एंट्री होगी, एंट्री करवाने के बाद आपको इस बात की जानकारी हो मिल जाएगी कि आपके खाते में फसल बीमा की राशि का पैसा जमा हो हुआ है, क्योंकि पासबुक में इसकी एंट्री भी की हुई होगी।

यदि आप बैंक नहीं जाना चाहते हैं और घर बैठे फसल बीमा क्लेम की राशि खाते में जमा हुई या नहीं, इसका पता लगाना चाहते हैं तो आपको पीएम फसल बीमा योजना का पेमेंट स्टेट्स चेक कर सकते हैं। इससे आपको आसानी से इस बात की जानकारी मिल जाएगी कि आपके खाते में फसल बीमा का क्लेम आया या नहीं। यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है तो जैसे ही आपके खाते में फसल बीमा क्लेम का पैसा जमा होगा, वैसे ही आपके मोबाइल पर बैंक का मैसेज आ जाएगा। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपके खाते में फसल बीमा क्लेम की राशि जमा हो गई है।

मुआवाजा राशि नहीं मिलने पर कहां करें शिकायत (Where to complain if compensation amount is not received)

पीएम फसल बीमा योजना से संबंधित किसी भी समस्या के लिए किसान इस टोल फ्री नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। पीएम फसल बीमा योजना के टोल फ्री नंबर 1800-200-7710 पर संपर्क कर सकते हैं।  इसके अलावा आप संबंधित बीमा कंपनी, संबंधित बैंक, स्थानीय कृषि विभाग अथवा जिला अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराकर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों स्वराज ट्रैक्टरजॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back