उन्नत नस्ल की देसी गाय पर मिलेगा 2 लाख रुपए का पुरस्कार - जानें, पूरी जानकारी

Share Product प्रकाशित - 31 Jan 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

उन्नत नस्ल की देसी गाय पर मिलेगा 2 लाख रुपए का पुरस्कार - जानें, पूरी जानकारी

52 जिलों में होगी प्रतियोगिता, जीतने वाले किसानों को मिलेगा 2 लाख का पुरस्कार

सरकार की ओर से किसानों को खेती के साथ ही पशुपालन के लिए भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। खेती के साथ पशुपालन करके किसान अपनी आय में इजाफा कर सकते हैं। लेकिन पशुपालन के लिए गाय की ऐसी उन्नत किस्म का चयन किया जाना चाहिए जिससे दूध उत्पादन के साथ ही खेती में भी उसका उपयोग किया जा सके। इस काम को गाय की देसी नस्ल बेखूबी कर सकती हैं। गाय की कई देसी नस्लें हैं जो बेहतर दूध उत्पादन तो देती ही हैं, साथ ही उनके गोबर का इस्तेमाल जैविक खाद के रूप में जैविक तरीके से फसलोत्पादन में किया जा सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश सरकार की ओर से देसी गाय को लेकर पूरे प्रदेश में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के तहत किसानों को 2 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। ये प्रतियोगिता प्रदेश के सभी 52 जिलों में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेकर पशुपालक किसान 2 लाख रुपए का ईनाम जीत सकते हैं।

Buy Used Tractor

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में किसान भाइयों को मध्यप्रदेश सरकार की देसी गाय प्रतियोगिता और उसमें पुरस्कार के लिए राज्य के किसान कैसे आवेदन कर सकते हैं, इसकी जानकारी दे रहे हैं।

कब आयोजित होगी प्रतियोगिता

मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के तहत प्रदेश की मूल गौ वंशीय नस्ल एवं भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों के लिए पुरस्कार योजना लागू की है। इस योजना के तहत 1 से लेकर 15 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मूल और भारतीय उन्नत नस्ल की गायों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बता दें कि मध्यप्रदेश् सरकार की ओर से जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्‌देश्य से देसी गाय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत किसानों को देसी गाय की अधिक दूध देने वाली नस्लों पालन के लिए उनको पुरस्कृत किया जाएगा।

गायों की किन किस्मों के लिए दिए जाएंगे पुरस्कार

देसी गाय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की 45 मूल गौवंशीय और 156 भारतीय उन्नत नस्लों को शामिल किया गया है। इनके लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इसमें श्रेष्ठ नस्ल की अधिक दूध उत्पादन देने वाली गायों के लिए पशुपालक किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा किसानों को 6 राज्य स्तरीय पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

टॉप ब्रांड के 5 सस्ते मिनी ट्रैक्टर के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

किन जिलों में आयोजित होगी प्रतियोगिताएं

भारतीय उन्नत नस्ल की गाय प्रतियोगिता प्रदेश के सभी 52 जिलों में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के तहत देसी नस्ल की अधिक दूध देने वाली गायों के लिए पशुपालकों को पुरस्कार दिया जाएगा। 

मध्यप्रदेश की मूल गोवंश के लिए किन जिलों में होगी प्रतियोगिता

योजना के तहत मध्यप्रदेश की मूल गोवंश एवं भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू नस्लों को शामिल किया गया है। इसमें मध्यप्रदेश की मूल गोवंशीय नस्ल प्रतियोगिता 15 जिलों में आयोजित की जाएगी जिसमें आगर-मालवा, शाजापुर, राजगढ़, उज्जैन, इंदौर, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, धार, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर और निवाड़ी शामिल किए गए हैं।

कितना दूध उत्पादन देने वाली गायों के लिए होगी प्रतियोगिता

मध्यप्रदेश की मूल गौवंशी नस्ल में मालवी, निवाड़ी और केनकथा नस्ल की गाय आती हैं। इनके लिए प्रतियोगिता होगी जिसमें इस नस्ल की उन गायों को ही शामिल किया जाएगा जो प्रतिदिन 4 लीटर से अधिक दूध देती हैं। वहीं भारतीय गाय का दूध का उत्पादन 6 लीटर या उससे अधिक होना चाहिए। इस प्रतियोगिता में भी जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर अलग से पुरस्कार दिए जाएंगे।

प्रतियोगिता के तहत कितना मिलेगा पुरस्कार

उपरोक्त दी गई दोनों प्रतियोगिता के तहत दोनों प्रकार की गायों के लिए जीतने वालों को जिला स्तर और प्रादेशिक स्तर पर पुरस्कार देने का प्रावधान किया गया है। इसमें दोनों प्रतियोगिताओं में जिला स्तरीय प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपए, दूसरा पुरस्कार 21 हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपए दिया जाएगा।

  • इसी प्रकार राज्य स्तरीय पुरस्कार में पहला पुरस्कार 2 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार एक लाख रुपए और तृतीय पुरस्कार 50 हजार रुपए दिया जाएगा।  
  • तीनों पुरस्कार के अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले शेष प्रतियोगी पशुपालकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

किस नस्ल की गाय के लिए किन जिलों में होगी प्रतियोगिता

प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की मूल गोवंश में मालवी, निवाडी और केनकथा नस्ल की गायों को शामिल किया गया है। इनकी प्रतियोगिता अलग-अलग जिलों में आयोजित होगी जो इस प्रकार से है-

  • मालवी नस्ल की गायों की प्रतियोगिता आगर-मालवा, शाजापुर, राजगढ़, उज्जैन और इंदौर जिले में आयोजित की जाएगी।
  • निवाड़ी नस्ल की गाय की प्रतियोगिता खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, धार जिले में आयोजित की जाएगी।
  • कैनकथा नस्ल की गाय की प्रतियोगिता दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर और निवाड़ी जिले में आयोजित की जाएगी।

खेती में अच्छा मुनाफा देने वाले टॉप 10 ट्रैक्टर के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

किसान कैसे कर सकते हैं प्रतियोगिता के लिए आवेदन

राज्य के जो पशुपालक किसान प्रतियोगिता में आवेदन करना चाहते हैं, वे अपनी देसी एवं भारतीय नस्ल की दुधारू गायों के आवेदन अपने जिले के नजदीकी सरकारी पशु चिकित्सालय से प्राप्त कर उसे जमा करा सकते हैं। प्रतियोगिता के संबंध में और अधिक जानकारी के लिए पशुपालक किसान अपने जिले के सरकारी पशु चिकित्सालय या जिले के पशुपालन विभाग से संपर्क कर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों कैप्टन ट्रैक्टरऐस ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back