2022 में खेती से होगा अच्छा मुनाफा, इन टॉप-10 ट्रैक्टर से करें खेती

Share Product Published - 08 Jan 2022 by Tractor Junction

2022 में खेती से होगा अच्छा मुनाफा, इन टॉप-10 ट्रैक्टर से करें खेती

किसानों के बीच लोकप्रिय ये भारत के टॉप 10 ट्रैक्टर ब्रांड

वर्तमान समय में किसानों के लिए खेतीबाड़ी और बागवानी के कार्यों के लिए ट्रैक्टर की महत्ता बढ़ती ही जा रही है। आज ट्रैक्टर हर किसान की जरूरत बन गया है। ट्रैक्टर की सहायता से कृषि कार्य काफी आसान हो जाता है। वहीं श्रम और समय की बचत भी होती है। बाजार में अनेक कंपनियों के ब्रांड के ट्रैक्टर मौजूद हैं। इनमें से आज हम चुनिंदा टॉप 10 कंपनियों के ब्रांड के ट्रैक्टर की जानकारी ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको दे रहे हैं ताकि आप अपने लिए सही ट्रैक्टर का चुनाव कर सकें। 

Buy New Implements

1. महिंद्रा ट्रैक्टर 

ट्रैक्टर की दुनिया में महिंद्रा एक जाना-पहचाना नाम है। महिंद्रा कंपनी किसानों की जरूरतों के हिसाब से ट्रैक्टर का निर्माण करती है। महिंद्रा कंपनी की विश्वसनीयता और उत्पाद का टिकाऊपन ही इसे किसानों के बीच लोकप्रिय बनाता है। इस कंपनी के मॉडलों की शृंखला काफी बड़ी है। महिंद्रा ट्रैक्टर भारत में शीर्ष ट्रैक्टर कंपनी है। भारत में महिंद्रा ट्रैक्टर 15 से 75 एचपी तक  35 से ज्यादा मॉडल की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। इनमें से महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के सबसे लोकप्रिय महिंद्रा ट्रैक्टर मॉडल महिंद्रा युवो 575 डीआई, महिंद्रा युवो 415 डीआई और महिंद्रा जीवो 225 डीआई हैं। अब बात करें महिंद्रा ट्रैक्टरों की कीमत की तो अलग-अलग मॉडल के हिसाब से महिंद्रा ट्रैक्टर की कीमत 2.50 लाख रुपए से शुरू होकर 12.50 लाख रुपए तक है। बता दें कि समय-समय पर कंपनी के ट्रैक्टर की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है।

2. मैसी फर्ग्यूसन लिमिटेड (टैफे)

मैसी फर्ग्यूसन लिमिटेड एक बहू राष्ट्रीय ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। दरअसल भारत में मैसी ट्रैक्टर ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (टैफे) ग्रुप के अंदर काम करते है। टैफे, भारत में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी जो ट्रैक्टर बेचती है। इसका मुख्य कारण ये है यह ट्रैक्टर अपने इंजन पवार, माइलेज ओर साधारण लुक की वजह से छोटे किसानों का लोकप्रिय ट्रैक्टर बन गया। मैसी फर्ग्यूसन के 25 से ज्यादा ट्रैक्टर मॉडल 25 एचपी से 75 एचपी के मध्य उपलब्ध है। कंपनी के सबसे लोकप्रिय मैसी ट्रैक्टर मॉडल मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई महाशक्ति, मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई और मैसी फर्ग्यूसन 7250 पावर अप हैं। अब बात करें मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टरों की तो अलग-अलग मॉडल की कीमत अलग-अलग है। एक मोटे अनुमान के मुताबिक इस कंपनी के ट्रैक्टरों की कीमत रेंज 4.50 लाख से 15.20 लाख रुपए के बीच है। 

3. जॉन डियर ट्रैक्टर

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टरों में से जॉन डियर ट्रैक्टर का भी नाम है। ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में जॉन डियर एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है। दुनियाभर में जॉन डियर ट्रैक्टर अग्रणी कंपनी है। जॉन डियर किसानों का लोकप्रिय ट्रैक्टर है। अपने तकनीक और टिकाऊ होने के कारण इस ट्रैक्टर की बिक्री में काफी बढ़ोतरी देखी गई है। जॉन डियर के 28-120 एचपी श्रेणियों से 35 से ज्यादा मॉडल बाजार में उपलब्ध है। सबसे लोकप्रिय जॉन डियर ट्रैक्टर मॉडल जॉन डियर 5105, जॉन डियर 5050 डी, जॉन डियर 5310 हैं। जॉन डियर ट्रैक्टर की कीमत 4.70 लाख रुपए से शुरू होती है। इसके सबसे महंगे जॉन डियर 6120 बी ट्रैक्टर 120 एचपी की कीमत 29.20 लाख रुपए है। 

4. स्वराज ट्रैक्टर

देश की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की डिविजन स्वराज ट्रैक्टर्स 1974 से देश को अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। स्वराज ट्रैक्टर भारतीय किसानों के बीच सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड है। स्वराज ट्रैक्टर 15 एचपी से 75 एचपी श्रेणियों तक के 20 से ज्यादा मॉडल प्रदान करता है। सबसे लोकप्रिय स्वराज ट्रैक्टर मॉडल स्वराज 735 एफई, स्वराज 744 एफई, स्वराज 855 एफई हैं। स्वराज ट्रैक्टर की कीमत 2.60 लाख रुपए से शुरू होती है। इसका सबसे महंगा स्वराज ट्रैक्टर स्वराज 963 एफई है जिसकी 60 एचपी में कीमत 8.40 लाख रुपए है।

5. फार्मट्रैक ट्रैक्टर

फार्मट्रैक ट्रैक्टर एस्कॉर्ट्स समूह का विश्वसनीय ब्रांड है जो एशियाई देशों में सबसे अधिक पसंदीदा ब्रांड है। यह भारतीय किसानों को 22-80 एचपी से लेकर अच्छी तरह से सुसज्जित ट्रैक्टरों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रस्तुत करता है। ये ट्रैक्टर अपनी बहुमुखी और अनूठी विशेषताओं के लिए अत्यधिक जाने जाते हैं। फार्मट्रैक के 25 से 80 एचपी श्रेणियों में 20 मॉडल बाजार में उपलब्ध है। फार्मट्रैक के सबसे लोकप्रिय मॉडल संबंधित क्षेत्रों में फार्मट्रैक 45, फार्मट्रैक 60, फार्मट्रैक 6055 क्लासिक टी 20 है। फार्मट्रैक ट्रैक्टर की कीमत 5 लाख रुपए से शुरू होती है। कंपनी का सबसे महंगा ट्रैक्टर फार्मट्रैक 6080 एक्स प्रो है जिसकी कीमत 80 एचपी में 13.50 लाख रुपए है।

6. आयशर ट्रैक्टर

आयशर, ट्रैक्टर उद्योग में सबसे पुराने नामों में से एक है जो किसानों के बीच इसकी लोकप्रियता और विश्वसनीयता बनाए हुए है। आयशर 18 से 60 एचपी श्रेणियों से 15 से ज्यादा मॉडल प्रदान करता है। सबसे लोकप्रिय आयशर ट्रैक्टर मॉडल आयशर 333 सुपर डीआई, आयशर 242, आयशर 380 हैं। आयशर ट्रैक्टर की कीमत 2.90 लाख* रुपए से शुरू होती है। सबसे महंगा ट्रैक्टर आयशर 557 है जिसकी कीमत 55 एचपी में 6.90 लाख रुपए है।

Buy Used Harvester

7. सोनालिका ट्रैक्टर 

सोनालिका ट्रैक्टर भारत में अग्रणी ट्रैक्टर ब्रांड है। सोनालिका भारत में नवीनतम तकनीक के ट्रैक्टरों की एक विशाल श्रृंखला प्रदान करता है। सोनालिका के ट्रैक्टर 20 एचपी से लेकर 90 एचपी तक में आते हैं। सोनालिका के सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल सोनालिका डीआई 745III, सोनालिका 35 डीआई सिकंदर और सोनालिका डीआई 60 हैं। अब बात करें इसकी कीमत की तो सोनालिका ट्रैक्टर की कीमत 3.20 लाख रुपए से शुरू होती है। वहीं सोनालिका का  सबसे महंगा ट्रैक्टर 21.20 लाख* रुपए में आता है।

 

8. न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर

न्यू हॉलैंड एक अमेरिकी कृषि मशीनरी निर्माता है। न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कृषि के क्षेत्र में विश्व अग्रणी स्थान रखते हैं। न्यू हॉलैंड के कृषि उत्पादों में ट्रैक्टर, कंबाइन हार्वेस्टर, बेलर, चारा हार्वेस्टर, स्व-चालित स्प्रेयर, घास काटने के उपकरण, सीडिंग उपकरण, हॉबी ट्रैक्टर, उपयोगिता वाहन और उपकरण और अंगूर हार्वेस्टर शामिल हैं। यहां हम बात कर रहे हैं इसके ट्रैक्टर की तो इस कंपनी के ट्रैक्टर 35 से 90 एचपी श्रेणियों में 20 से ज्यादा मॉडल आते हैं। इसके सबसे लोकप्रिय न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर मॉडल 3600-2 TX, 3630 TX, 3230 हैं। अब बात करें इसकी कीमत की तो न्यू हॉलैंड की कीमत 5.20 लाख रुपए से शुरू होती है। इसके सबसे महंगा ट्रैक्टर न्यू हॉलैंड TD 5.90 है जिसकी कीमत 25.30 लाख रुपए 90 एचपी में है।

9. पॉवर ट्रैक ट्रैक्टर

भारत में पॉवर ट्रैक ट्रैक्टर सबसे अच्छे और परिष्कृत ट्रैक्टर हैं माने जाते हैं। पॉवरट्रैक टैक्टर अपने बेहतर प्रदर्शन और विश्वसनीय स्थायित्व में उनकी दक्षता के कारण किसानों में लोकप्रिय है। किसानों के बीच पॉवर ट्रैक ट्रैक्टर की मांग बनी रहती है। पॉवर ट्रैक ने भारतीय किसानों को ध्यान में रखते हुए ट्रैक्टरों में सावधानीपूर्वक लचीले बदलाव किए हैं। पॉवरट्रैक के 20 से ज्यादा मॉडल 25 से 60 एचपी रेंज में उपलब्ध है। पॉवर ट्रैक के सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर अपने क्षेत्रों में पॉवरट्रैक यूरो 50, पॉवरट्रैक 439 प्लस, पॉवरट्रैक 434 है। पॉवरट्रैक ट्रैक्टरों की शुरुआती कीमत 3.30 लाख रुपए है। कंपनी का सबसे महंगा ट्रैक्टर पॉवरट्रैक यूरो 60 है जिसकी 60 एचपी में कीमत 7.75 लाख रुपए है।

10. कुबोटा ट्रैक्टर

हर तरह की खेती के लिए, कृषि मशीनरी बनाने में कुबोटा का लंबा इतिहास रहा है। जापानी तकनीक से निर्मित, कुबोटा के फ्लैगशिप ट्रैक्टर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, बहुउपयोगिता और विश्वसनीयता के लिए प्रसिद्ध हैं। इतना ही नहीं कुबोटा ट्रैक्टर हमेशा से कम कीमत में सबसे अच्छे ट्रैक्टर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। कुबोटा के दस से अधिक मॉडल 21 से 55 एचपी की श्रेणी में आते हैं। कुबोटा के सबसे लोकप्रिय मॉडल कुबोटा नियोस्टार B2741, कुबोटा MU5501 और कुबोटा MU4501 है। अब इसकी कीमत पर नजर डाले तो कुबोटा ट्रैक्टर की कीमत 4.15 लाख रुपए से शुरू होती है। सबसे महंगा ट्रैक्टर कुबोटा एमयू 5501 4डब्ल्यूडी है जिसकी कीमत 10.12 लाख रुपए है।

(नोट- ऊपर खबर में दी गई ट्रैक्टरों की कीमत में उतार-चढ़ाव संभव है। इसलिए कंपनी की रेट लिस्ट को ही अंतिम रूप से सही माना जाए। )

कहां से करें ट्रैक्टर की खरीद

ट्रैक्टर जंक्शन किसानों के लिए एक भरोसेमंद ऑनलाइन प्लेटफार्म हैं, जहां किसानों की सुविधा के अनुसार ट्रैक्टर सहित अन्य कृषि उपकरण के खरीदने व बेचने की सुविधा उपलब्ध है। ट्रैक्टर जंक्शन पर आप प्रतिष्ठित कंपनियों के ट्रैक्टरों के बारें जानकारी ले सकते हैं। किसान भाई यहां लॉगिन करके ऑनलाइन इसे प्राप्त कर सकते हैं।  


अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back