यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

किसानों को इन मंडियों में मिल रहा है कपास का सबसे ज्यादा भाव

प्रकाशित - 21 Jun 2023

जानें, देश की विभिन्न मंडियों में कपास के भाव और आगे का बाजार का रूख

देश की प्रमुख मंडियों में कपास (Cotton) की आवक बनी हुई है। मंडियों में इस बार कपास रेट अच्छा होने से मंडियों में कपास की आवक लगातार हो रही है, इससे किसान और व्यापारी दोनों को लाभ हो रहा है। खास बात यह हैं कि मंडियों में कपास का भाव एमएसपी (MSP) से अधिक चल रहे हैं। ऐसे में किसान अपनी कपास की फसल को मंडियों में बेचने में रूचि दिखा रहे हैं। मध्य भारत की मंडियों में सबसे ज्यादा रेट खरगोन मंडी में रहा। यहां कपास का अधिकतम रेट 7250 रुपए प्रति क्विंटल रहा। वहीं बात करें गुजरात की तो यहां निजार मंडी में कपास का रेट 7585 रुपए प्रति क्विंटल रहा। इसी प्रकार तेलंगाना की निर्मल मंडी में कपास का भाव 7600 रुपए क्विंटल रहा। जबकि कपास का एमएसपी यानि सरकारी रेट 6080 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया हुआ है। ऐसे में देखा जाए तो किसानों को मंडियों में इससे अधिक भाव मिल रहा है। इससे कपास किसान खुश हैं।

देश की प्रमुख मंडियों में क्या चल रहा है कपास का भाव

देश की प्रमुख मंडियों में कपास की क्वालिटी के हिसाब से कपास के भाव (cotton price) अलग-अलग चल रहा है। अलग-अलग राज्यों में प्रमुख मंडियों में कपास का भाव इस प्रकार से रहा

हरियाणा की मंडियों में कपास का भाव

  • कालांवाली मंडी में कपास का भाव 7150 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • नई अनाज मंडी सिरसा में कपास का भाव 7170 रुपए प्रति क्विटल रहा।

गुजरात की मंडियों में कपास का भाव

  • अमरेली मंडी में कपास का भाव 7445 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • बागसरा मंडी में कपास का भाव 7350 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
  • धोराजी मंडी में कपास का भाव 7355 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • जसदान मंडी में कपास का भाव 7450 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
  • कलावाड़ मंडी में कपास का भाव 7400 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • महुआ (स्टेशन रोड) मंडी में कपास का भाव 7140 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
  • मोरबी मंडी में कपास का भाव 7250 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • निजार मंडी में कपास का भाव 7585 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
  • राजकोट मंडी में कपास का भाव 7400 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • सिद्धपुर मंडी में कपास का भाव 7500 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
  • विसनगर मंडी में कपास का भाव 7500 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

मध्यप्रदेश की मंडियों में कपास का भाव

  • अंजद मंडी में कपास का भाव 7030 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • खरगोन मंडी में कपास का भाव 7250 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
  • सेंधवा मंडी में कपास का भाव 6900 रुपए प्रति क्विंटल है।

महाराष्ट्र की मंडियों में कपास का भाव 

  • महाराष्ट्र की देउलगांव राजा मंडी में कपास का भाव 7250 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

तमिलनाडु की मंडियों में कपास का भाव

  • ओडुनचैरुम मंडी में कपास का भाव 7200 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • पंरुती मंडी में कपास का भाव 6389 रुपए प्रति क्विंटल है।

तेलंगाना की मंडियों में कपास का भाव

  • आदिलाबाद मंडी में कपास का भाव 6720 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • चीतल मंडी में कपास का भाव 6180 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • एनकोर मंडी में कपास का भाव 7000 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • इचोडा मंडी में कपास का भाव 7400 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
  • जम्मीकुंटा मंडी में कपास का भाव 7200 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • नलगोंडा मंडी में कपास का भाव 7150 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • निर्मल मंडी में कपास का भाव 7600 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • परकल मंडी में कपास का भाव 7000 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

क्या है कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2023 (MSP of Cotton)

हर विपणन वर्ष की भांति विपणन वर्ष 2022-23 के लिए भी केंद्र सरकार की ओर से कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) घोषित किया गया। इसमें मध्यम रेशा कपास का एमएसपी 6080 रुपए प्रति क्विंटल तथा लंबे रेशे वाला कपास का एमएसपी 6380 तय किया गया है।

आगे क्या रहेगा कपास के लिए बाजार का रुख

यदि बात की जाए कपास को लेकर बाजार के रुख की तो कपास की देश-विदेश में बढ़ती मांग के कारण कपास का भाव सरकार की ओर से तय किए गए एमएसपी यानि न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक ही रहेगा। सरकारी एमएसपी के मुकाबले बाजार में कपास के भाव 6500 से लेकर 7600 रुपए तक बने हुए हैं जो काफी अच्छे हैं। बाजार जानकारों की मानें तो 2023 में कपास के भावों में चमक बने रहने की उम्मीद है। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, इंडो फार्म ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹4.90 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 एचपी | 2014 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 2,87,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹1.20 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 एचपी | 2023 Model | डूंगरपुर, राजस्थान

₹ 5,90,250
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई
₹1.28 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई

36 एचपी | 2020 Model | टोंक, राजस्थान

₹ 5,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें