मौसम अलर्ट : कंपकंपाती ठंड के बीच इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

Share Product प्रकाशित - 20 Jan 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मौसम अलर्ट : कंपकंपाती ठंड के बीच इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

जानें, किन राज्यों में हो सकती है बारिश और कैसा रहेगा आपके राज्य के मौसम का हाल

इस समय उत्तर भारत में लगातार हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। इससे दिल्ली एनसीआर सहित हरियाणा और राजस्थान में लगातार कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच स्काईमेट वेदर ने अपने 21 जनवरी के पूर्वानुमान में बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़ और दक्षिणपूर्व मध्यप्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसी के साथ ही केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अरुणाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

इधर मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर भारत में घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। वहीं अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर भारत में कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बनने की संभावना है। इसी के साथ ही अगले तीन दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति जारी रह सकती है। दक्षिण असम के ऊपर च्रक्रवाती परिसंचरण औसत स्तर से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। इसका असर मौसम पर देखने को मिलेगा।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको स्काईमेट वेदर व भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के आधार पर आज का मौसम, कल का मौसम सहित 22 जनवरी के मौसम की जानकारी दे रहे हैं।

दिल्ली एनसीआर में 22 जनवरी तक रहेगा शीतलहर असर

मौसम विभाग की मानें, तो अभी 22 तारीख तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है और इसके बाद ही सर्दी में कुछ गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि लगातार बन रहे पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम में हल्का बदलाव व तापमान में उतार-चढ़ाव दिखाई दे रहा है। अभी फिलहाल यहां अभी बारिश होने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ भागों में सुबह और रात के दौरान घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति हो सकती है। इसी के साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्यप्रदेश और उत्तराखंड के कुछ भागों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति बन सकती है।

यूपी में गंभीर कोल्ड डे का अनुमान

उत्तरप्रदेश में अभी दो-तीन दिनों तक शीतलहर का असर बना रहेगा। हालांकि इस दौरान घने कोहरे से राहत मिलती रहेगी। उत्तर-पूर्वी हवाओं के साथ आती नमी के असर से अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड डे जैसे हालत बने रहने सकते हैं। प्रदेश में रविवार को कई जगहों पर कोल्ड डे या गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। आने वाले दो दिनों तक राजधानी लखनऊ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में भीषण सर्दी के हालत हो सकते हैं।

अयोध्या में कैसा रहेगा 22 जनवरी को मौसम

अयोध्या में 22 को रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। कार्यक्रम में देश-विदेश से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसे में अयोध्या के मौसम की जानकारी हम सबके लिए काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। तो हम आपको बताते हैं कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अयोध्या में 20 जनवरी को न्यूनतम तापमान 07-09 डिग्री सेल्सियस व अधिकमत तापमान 13-15 डिग्री सेल्सियम रहेगा। आसमान में मुख्यतया साफ रहेगा। दिन ठंडा रहेगा। 21 जनवरी को आसमान मुख्यतया साफ रहेगा, सुबह के समय कुहासा या कोहरा पड़ सकता है। यहां दृश्यता 400-800 मीटर रह सकती है। दिन ठंडा रहेगा। वहीं 22 जनवरी को आसमान मुख्यतया साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय कुहासा या कोहरा पड़ सकता है। इस दौरान दृश्यता 400 से 800 मीटर रह सकती है। हालांकि इस दिन के लिए मौसम विभाग ने कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।

मध्यप्रदेश के 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग मध्यप्रदेश की ओर से प्रदेश के 20 जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। इसमें सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, छतरपुर, ग्वालियर, दतिया, सागर, दमोह, कटनी, शहडोल, बालाघाट और मंडला शामिल हैं। इसी के साथ मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के 7 जिलों में मध्यम और 13 जिलों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है। छतरपुर, निवाड़ी, दतिया, सिंगरौली, रतलाम, गुना, अशोकनगर, सीधी, रीवा, मऊगंज, शिवपुरी, दतिया और सागर के साथ ही ग्वालियर- चंबल संभाग के जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टरन्यू हॉलैंड ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back