मौसम अलर्ट: बदला मौसम का मिजाज, शीतलहर, कोहरा व बारिश की चेतावनी

Share Product प्रकाशित - 17 Jan 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मौसम अलर्ट: बदला मौसम का मिजाज, शीतलहर, कोहरा व बारिश की चेतावनी

जानें, कहां होगी बारिश और कहां रहेगा शीतलहर व कोहरा असर

मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। एक-दो दिन की राहत के बाद फिर से मौसम में काफी बदलाव दिखाई दे रहे रहा है। कई जगहों पर शीतलहर व कोहरे का असर बढ़ गया है। इसी बीच देश के कई भागों में बारिश होने के आसार भी नजर आ रहे हैं। निजी मौसम ऐजेंसी स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ भागों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं अन्य राज्यों में कोहरा व शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।
आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट (skymet weather report) और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के आधार पर आज का मौसम, कल का मौसम सहित आगामी दिनों के मौसम की जानकारी दे रहे है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कहां, कैसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटों की मौसमी गतिविधियों की बात करें तो सिक्किम, पूर्वी बिहार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के कई हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अत्यधिक ठंडे दिन की स्थिति देखी गई। पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रही। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के कई हिस्सों और पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति देखी गई। इसी के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर शीत लहर की स्थिति रही। हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और दिल्ली के कुछ भागों में घना से बहुत घना कोहरा देखा गया। पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ जगहों में घना कोहरा छाया रहा।

अगले 24 घंटों के दौरान कहां, कैसा रह सकता है मौसम

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ भागों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि संभव है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु के दक्षिणी भागों और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अन्य राज्यों में कोहरा व शीतलहर बनी रह सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तरी राजस्थान, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छा सकता है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है।

दिल्ली एनसीआर के लिए मौसम का पूर्वानुमान

दिल्ली में पारा गिर गया है और घना कोहरा और शीत लहर जारी है। हवा में चुभन बनी हुई है और ठंड कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। सुबह के समय राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा। 20 जनवरी को न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होगी और मामूली उतार-चढ़ाव के साथ तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। देर रात और सुबह के समय घने कोहरे का असर रेल, सड़क और हवाई यातायात पर पड़ने की आशंका है। अगले सप्ताह के मध्य तक ठंड से कोई बड़ी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

राजस्थान के लिए मौसम का पूर्वानुमान

राज्य में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है। राज्य में पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से पूर्वी, उत्तरी व पश्चिमी भागों में आगामी दो-तीन दिन घना से अति घना कोहरा छाने की संभावना है। 17 जनवरी को प्रदेश के 9 जिलों अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर और 18 जनवरी को भी 7 जिलों अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर और 19 जनवरी को 6 जिलों अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं, सीकर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में घने कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मध्यप्रदेश के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश के मौसम विभाग के मुताबिक 17 जनवरी को बादल छाने के साथ बूंदाबांदी तो 18 जनवरी को सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। इस दौरान कोल्ड वेव और कोल्ड डे की स्थिति हो सकती है। 19 जनवरी को सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। वही उत्तरी हवाओं के प्रभाव से 20 जनवरी के बाद शीत लहर चल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे हुए रीवा, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, निमाड़ी जिलों में बादल छाने के साथ-साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।

बिहार के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र बिहार से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक बीते पांच दिनों के दौरान पटना के न्यूनतम तापमान में 5.5 डिग्री की गिरावट आई है। 19.0 डिग्री सेल्सियस के साथ नवादा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे ठंड का असर कम होगा। 17-18 जनवरी को उत्तर पूर्व भाग के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया एवं कटिहार में हल्की बारिश होने की संभावना है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों आयशर ट्रैक्टरकुबोटा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back