गन्ना श्रमिकों के लिए लागू होगी नई योजना, एक लाख किसानों को मिलेगी सब्सिडी

Share Product प्रकाशित - 03 Mar 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

गन्ना श्रमिकों के लिए लागू होगी नई योजना, एक लाख किसानों को मिलेगी सब्सिडी

महाराष्ट्र बजट 2024-25 में किसानों के लिए कई घोषणाएं, जानें, राज्य के किसानों को क्या मिला

सरकार की ओर से किसानों के लाभार्थ कई प्रकार की योजनाएं शुरू की गई है तो कुछ नई योजनाएं शुरू करने की घोषणाएं की जा रही हैं। ऐसी ही एक घोषणा गन्ना श्रमिकों के लिए की गई है। इससे गन्ना किसानों (sugarcane farmers) को लाभ होगा। राजस्थान बजट 2024 (Rajasthan Budget 2024), यूपी बजट 2024 (UP Budget 2024), छत्तीसगढ़ बजट 2024 (chhattisgarh budget 2024), हरियाणा बजट 2024 (Haryana Budget 2024), बिहार बजट 2024 (Bihar budget 2024) के बाद अब महाराष्ट्र सरकार की ओर से भी महाराष्ट्र बजट 2024 (Maharashtra budget 2024) पेश कर दिया गया है। यह एक अंतरिम बजट है जिसमें राज्य के किसानों सहित सभी वर्गों के लिए लाभकारी योजनाओं की घोषणाएं की गई हैं। इसमें सभी वर्गों के लोगों को साधने की कोशिश की गई है। बजट में गन्ना श्रमिक किसानों के लिए बहुत ही अहम घोषणा की गई है।

Buy Used Tractor

खेत में काम करते समय अचानक गन्ना किसान (sugarcane farmer) किसी दुर्घटना का शिकार होता है तो इसके लिए उसके परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक नई दुर्घटना बीमा योजना शुरू की जाएगी। वहीं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जन वन विकास योजना के तहत सौर ऊर्जा संचालित बाड़ के लिए किसानों को सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा भी महाराष्ट्र बजट 2024 में किसानों के लिए बहुत सी लाभकारी घोषणाएं की गई है।

महाराष्ट्र बजट 2024 में किसानों के लिए घोषणाएं

  • नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना (Namo Shetkari Mahasamman Nidhi Yojana) के तहत 84 लाख 57 हजार किसान परिवारों को प्रथम किस्त के रूप में एक हजार 691 करोड़ 47 लाख रुपए प्रदान किए।
  • मृदा एवं जल संरक्षण (Soil and water conservation) पर 4 हजार 247 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • किसानों के लिए नई योजना मैगेल टायला सौर कृषि पंप (solar agriculture pump) की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश में 8 लाख 50 हजार नए सौर कृषि पंप लगाए जाएंगे।
  • सरकार ने कृषि विभाग के लिए 3 हजार 650 करोड़ रुपए का बजट रखा है।
  • पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन विभाग (Department of Animal Husbandry, Dairy Development and Fisheries) के लिए 555 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
  • बागवानी विभाग (Horticulture Department) के लिए 708 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • बजट में छह हजार करोड़ रुपए की लागत से नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी परियोजना के दूसरे चरण को मंजूरी दी गई है।
  • ऊर्जा विभाग को 11 हजार 934 करोड़ रुपए कार्यक्रम व्यय के रूप में दिए जाएंगे।
  • खरभूमि विकास कार्यक्रम के लिए 113 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
  • किसानों को दिन में बिजली की आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री सौर कृषि चैनल योजना (Chief Minister Solar Agriculture Channel Scheme)  2.0 के तहत 7 हजार मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।
  • अगले दो सालों में राज्य में सभी लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं (lift irrigation projects) का सौर विद्युतीकरण किया जाएगा।
  • विश्व बैंक ने कोल्हापुर और संगली जिलों में प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए 3 हजार 200 करोड़ रुपए की परियोजना की सहायता की है।
  • बलिराजा जलसंजीवनी योजना (Baliraja Jal Sanjivani Yojana) के तहत 46 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी है एवं 16 परियोजनाओं को मार्च 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।
  • वैनगंगा-नलगंगा नदी जोड़ो परियोजना (Wainganga-Nalganga River Linking Project) से 3.71 लाख हैक्टेयर क्षेत्र को सिंचिंत किया जाएगा।
  • विदर्भ से सिंचाई के बैकलॉग को खत्म करने के लिए 2 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
  • चालू 39 सिंचाई परियोजनाओं के पूरा होने से 2 लाख 34 हजार हैक्टेयर में सिंचाई क्षमता तैयार होगी।

महाराष्ट्र बजट 2024 में अन्य वर्गों के लिए घोषणाएं

  • प्रदेश के प्रत्येक जिले की एक लाख महिलाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।
  • 37 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों (Anganwadi Centers) को सोलर एनर्जी (solar energy) से जोड़ा जाएगा।
  • रूफ टॉप सोलर योजना (Rooftop solar scheme) के लिए 78,000 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक फ्री बिजली मिलेगी।
  • राज्य में 18 छोटे औद्यागिक परिसर शुरू किए जाएंगे।
  • अंतरराष्ट्रीय कौशल विकास केंद्र एवं 2000 कौशल विकास केंद्र लॉन्च किए जाएंगे।
  • कौशलक्य विभाग को 807 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।
  • सामूहिक प्रोत्साहन योजना (Group incentive scheme) में सात हजार करोड़ रुपए का प्रस्ताव किया जाएगा।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों न्यू हॉलैंड ट्रैक्टरपॉवर ट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back