राजस्थान बजट 2024 : पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि बढ़ाने सहित 5 अहम घोषणाएं

Share Product प्रकाशित - 08 Feb 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

राजस्थान बजट 2024 : पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि बढ़ाने सहित 5 अहम घोषणाएं

जानें, बजट 2024 में राज्य के किसानों को क्या मिला

यूपी बजट के बाद अब राजस्थान सरकार ने भी अपना बजट 2024 पेश कर दिया है। इस बजट में सभी वर्गों को खुश करने की कोशिश की गई है। बजट में किसानों सहित सभी वर्गों के लिए कोई न कोई लाभकारी योजना की घोषणा की गई है। यदि बात करें किसानों की तो राजस्थान सरकार की ओर से अपने बजट 2024 में प्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana) की राशि बढ़ाने सहित पांच अहम घोषणाएं की गई हैं। इन घोषणाओं से किसानों को बहुत लाभ होगा। इसके अलावा और भी कई घोषणाएं की गई है जिनका किसानों सहित आमजन को लाभ होगा। आइये जानते हैं राजस्थान बजट 2024 में किसानों को क्या मिला।

Buy Used Tractor

राजस्थान बजट 2024 में किसानों के लिए 5 अहम घोषणाएं

राजस्थान बजट 2024 में किसानों सहित सभी वर्गों के लिए घोषणाएं की गई है। बजट में किसानों के लिए जो अहम घोषणाएं की गई हैं, ये घोषणाएं इस प्रकार से हैं

1. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana) की राशि को 6,000 रुपए से बढ़ाकर 8,000 रुपए कर दिया गया है। ऐसे में राज्य के किसानों को अब इस योजना से हर साल 8,000 रुपए प्राप्त हो सकेंगे।

2. किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan credit card) की तर्ज पर अब राज्य में पशुपालकों के लिए गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना (Gopal Credit Card Scheme) शुरू की जाएगी। इससे राज्य के करीब 5 लाख पशुपालक किसानों को लाभ होगा।

3. एमएसपी (MSP) पर गेहूं बेचने पर न्यूनतम समर्थन मूल्य से अलग 125 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बोनस दिया जाएगा। ऐसे में अब राज्य के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने पर प्रति क्विंटल 125 रुपए का अतिरिक्त लाभ होगा। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से इस साल गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2275 रुपए घोषित किया गया है। इस पर राज्य सरकार की ओर से प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा। इस तरह यहां के किसानों को एमएसपी पर गेहूं बेचने पर प्रति क्विंटल कुल 2400 रुपए मिलेंगे।

4. श्री अन्न के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के किसानों को मोटा अनाज जैसे- ज्वार, बाजरा, रागी, कुटकी, कंगनी, कोदो आदि मोटे अनाज के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे।

5. 31 मार्च 2023 से पहले कटे हुए कृषि बिजली कनेक्शन पर उपभोक्ताओं को मूल बकाया राशि छह मासिक किस्तों में जमा करवाने की सुविधा दी गई है।

राजस्थान बजट 2024 में अन्य वर्गों के लिए क्या की गई है प्रमुख घोषणाएं

राजस्थान बजट 2024 में प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ ही अन्य लोगों को भी कई तोहफे दिए हैं। बजट में राज्य के अन्य वर्गों के लिए की गई प्रमुख घोषणाएं इस प्रकार से हैं

  1. बजट में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) से जुड़े परिवारों को 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर (LPG) देने का फैसला किया गया है।
  2. प्रदेश के बिजली उपभोक्तओं को 300 यूनिट तक फ्री में बिजली मिलेगी।
  3. घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 31 मार्च 2023 से पूर्व कटे हुए बिजली कनेक्शन के बिल की संपूर्ण बकाया राशि एक मुश्त जमा करवाने पर उनकी समस्त ब्याज और पेनल्टी माफ की जाएगी।
  4. प्रदेश के 25 लाख परिवारों को नल से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
  5. प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना (Pradhan Mantri Suryoday Yojana) के तहत प्रदेश में 5 लाख से अधिक घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
  6. प्रदेश में महिलाओं व बुर्जुगों की पेंशन में 150 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसी के साथ बुर्जुगों को रोडवेज बस किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है।
  7. सरकारी नौकरी वालों को अब रिटायरमेंट के दिन ही ऑनलाइन पेंशन जारी की जाएगी।
  8. प्रदेश में विभिन्न विभागों में खाली 70 हजार पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी।
  9. बजट में सामाजिक सुरक्षा पेंशन (Social Security Pension) के लिए 1800 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 1150 रुपए की पेंशन मिलेगी।
  10. अब सरकारी कर्मचारियों को डीपीसी में दो साल की छूट दी जाएगी।
  11. केंद्रीय शिक्षा नीति 2020 को प्रदेश में भी लागू किया जाएगा।
  12. गुड़ व चीनी पर मंडी टैक्स नहीं लिया जाएगा।
  13. मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना (Chief Minister Vishwakarma Pension Scheme) शुरू की जाएगी जिसके तहत मजूदरों व रेहडी-पटरी वालों को पेंशन दी जाएगी।
  14. जयपुर मेट्रो लाइन का विस्तार किया जाएगा।
  15. प्रदेश के 20 मंदिरों के विकास कार्यों के लिए 300 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
  16. मेडिकल कॉलेजों का विकास तेज गति से किया जाएगा। 
  17. प्रदेश की बालिकाओं की सुरक्षा के लिए 174 वुमेन हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी।
  18. मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना (Chief Minister Chiranjeevi Scheme) का नाम बदलकर अब आयुष्मान आरोग्य योजना (Ayushman Health Scheme) होगा।
  19. आमजन के लिए 500 इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है। 
  20. सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस किया जाएगा। सड़कों के लिए 1500 करोड़ के अतिरिक्त फंड की व्यवस्था की गई है। 
  21. प्रदेश में आदर्श आंगनबाड़ी बनाने के लिए 20 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। 
  22. लाडो प्रोत्साहन योजना (Lado Incentive Scheme) शुरू करने की घोषणा की। इसमें गरीब बालिकाओं के जन्म पर सरकार की ओर से एक लाख रुपए का बॉन्ड दिया जाएगा।
  23. स्टेट हाईवे पर 25 एडवांस एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएंगी।
  24. पुलिस मॉडर्नाइजेशन के लिए 200 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों स्वराज ट्रैक्टर, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back