गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत: अब निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में बेच सकेंगे गन्ना

Share Product प्रकाशित - 21 Dec 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत: अब निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में बेच सकेंगे गन्ना

जानें, किन किसानों को मिलेगी प्राथमिकता और कितनी सीमा तक बेचा जा सकेगा गन्ना

गन्ने की खेती (sugar cane farming) करने वाले किसानों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबर सामने आई है। राज्य सरकार ने गन्ना किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। अब किसान निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में गन्ना बेच सकेंगे। इससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। इसके लिए राज्य सरकार ने गन्ना किसानों के लिए अतिरिक्त सट्‌टा की सुविधा शुरू की है। इसके तहत किसानों को औसत गन्ना आपूर्ति तक अतिरिक्त सट्‌टे का लाभ 85 प्रतिशत सीमा तक दिया जाएगा। अतिरिक्त सट्‌टे से बढ़ी हुई पर्चियों का लाभ किसान को मिलेगा जिससे उसकी आय में बढ़ोतरी होगी।

Buy Used Tractor

किसानों को कितनी मिलेगी अतिरिक्त सट्‌टे की सुविधा

प्रदेश सरकार ने राज्य की सभी चीनी मिलों में एक साथ 1424 लाख क्विंटल अतिरिक्त सट्‌टे की ऑनलाइन सुविधा किसानों को दी है। इससे गन्ना किसानों को लाभ हागा। गन्ना विकास विभाग की ओर से चीनी मिलों के गन्ने की आवश्यकता की पूर्ति और किसानों के बेसिक कोटा में बढ़ोतरी किए जाने पर भी अतिरिक्त सट्‌टे की सुविधा के लिए समितियों द्वारा किसानों से कोई प्रशासनिक शुल्क नहीं लिया जाएगा। अतिरिक्त सट्‌टे की सुविधा से गन्ना किसानों को अपनी गन्ने की फसल चीनी मिलों को बेचने के लिए गन्ना पर्ची (sugarcane slip) की समस्या से भी जुझना नहीं पड़ेगा, क्योंकि विभाग की ओर से जारी किया गया 1424 लाख क्विंटल अतिरिक्त गन्ना सट्‌टा किसानों के पूर्व निर्धारित सट्‌टे में जोड़ते हुए चीनी मिलों का कुल सट्‌टा उनके निर्धारित गन्ना आवश्यकता के अनुरूप हो गया है।

अतिरिक्त सट्‌टे के लिए कैसे मिलेगी गन्ना पर्ची

किसानों को ऑनलाइन अतिरिक्त सट्‌टे की सुविधा प्राप्त होगी। गन्ना किसान के सट्‌टे की मात्रा मिल के गत पेराई सत्र के प्रति हैक्टेयर औसत गन्ना आपूर्ति से कम हो तो उन्हें औसत गन्ना आपूर्ति तक अतिरिक्त सट‌्‌टे का लाभ 85 प्रतिशत तक दिया जाएगा। यदि किसान की आवश्यकता की पूर्ति हो जाती है तो उन्हें यथावत लागू किया जाएगा। किसान गन्ना बेचने के लिए ऑनलाइन तरीके से अपने मोबाइल पर गन्ना पर्ची (sugarcane slip) प्राप्त कर सकेंगे। गन्ना पर्ची का एसएमएस भेजा जाएगा। इसलिए किसान अपना मोबाइल चालू रखें।

किन किसानों को मिलेगी गन्ना बेचने में प्राथमिकता

गन्ना बेचने के लिए अतिरिक्त सट्‌टे का लाभ छोटे किसानों को मिल सकेगा। इसके तहत किसानों को प्रति हैक्टेयर अधिक मात्रा में गन्ने की आपूर्ति की सुविधा भी मिलेगी। छोटे गन्ना किसान अपना गन्ना समय से चीनी मिलों को बेच सकेंगे। राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई गन्ने के लिए अतिरिक्त सट्‌टे की सुविधा का लाभ ड्रिप सिंचाई संयंत्र के जरिये सिंचाई करने वाले गन्ना किसानों को प्राथमिकता से दिया जाएगा।

अतिरिक्त सट्‌टे में किस प्रजाति के गन्ने की नहीं होगी खरीद

अतिरिक्त सट्‌टे में अस्वीकृत प्रजातियों के गन्ने की खरीद नहीं की जाएगी। उत्तर प्रदेश में जिन प्रजातियों के गन्ने की खरीद चीनी मिलों द्वारा की जाती है किसान उसी किस्म का गन्ना बेच सकेंगे। इसके अलावा गन्ने की अन्य प्रजाति के गन्ने की खरीद नहीं की जाएगी। इसलिए किसान चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा स्वीकृत प्रजाति के गन्ने को ही चीनी मिलों में बेचने के लिए जाएं। बता दें कि गन्ने की को.से. 01424 जो मध्य देरी से पकने वाली प्रजाति है, इसे कुंडुआ रोगग्राही हो जाने के कारण स्वीकृत प्रजाति से चरणबद्ध से विस्थापित (फेजआउट) कर दिया गया है। पेराई सत्र 2016-17 के बाद से ही इसे स्वीकृत प्रजाति की श्रेणी में नहीं माना गया है।

चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग द्वारा स्वीकृत गन्ने की प्रजातियां

चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग उत्तरप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक प्रदेश के लिए सभी गन्ना उत्पादक जनपदों के लिए स्वीकृत शीघ्र पकाने वाली प्रजातियों में गन्ने की को०शा० 8436‚ को०शा० 88230‚ को०शा० 95255‚ को०शा०96268‚ को०शा० 03234‚ यू०पी० 05125 को०से० 98231, को०शा० 08272, को०से० 95422, को० 0238‚ को० 0118‚ को० 98014 आदि किस्में शामिल है। जबकि देर से पकने वाली किस्मों में को.शा. 767‚ को.शा. 8432‚ को.शा. 97264‚  को.शा. 96275‚ को.शा. 97261‚ को.शा. 98259‚ को.शा. 99259‚ को.से. 01434‚ यू.पी. 0097‚ को.शा. 08279‚ को.शा. 08276‚ को.शा. 12232‚ को.से. 11453‚ को० 05011, को.शा. 09232 शामिल हैं। जिलेवार गन्ने की स्वीकृत किस्मों की जानकारी के लिए किसान भाई चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग उत्तरप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट

https://upcane.gov.in/StaticPages/GannFasalJankarispecies-hi.aspx पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके अलावा गन्ना खरीद से संबंधित विशेष जानकारी के लिए किसान, विभाग की वेबसाइट पर दिए गए टोल फ्री नम्बर - 1800-121-3203 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में 2023-24 के लिए क्या है गन्ने का मूल्य (sugarcane rate)

अलग-अलग राज्य सरकार ने अपने यहां अलग-अलग गन्ने का मूल्य निर्धारित किया हुआ है। उत्तर प्रदेश में इस पेराई सत्र के लिए गन्ने का रेट 350 रुपए प्रति क्विंटल है। वहीं हरियाणा में गन्ने का मूल्य 372 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। पंजाब में गन्ने का मूल्य 380 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है। उत्तराखंड में गन्ने का मूल्य 355 रुपए प्रति क्विंटल है और बिहार में गन्ने का मूल्य 355 रुपए प्रति क्विंटल है।

गन्ना किसानों के लिए महत्वपूर्ण लिंक

चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग उत्तरप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट लिंक- https://upcane.gov.in/StaticPages/GannFasalJankarispecies-hi.aspx

गन्ना किसान भाइयों के लिए टोल फ्री नंबर - 1800-121-3203

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों आयशर ट्रैक्टरकुबोटा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back