खरीफ सीजन में किसानों को नहीं होगी खाद की कमी, सरकार ने जारी की मंडलवार खाद स्टॉक लिस्ट

Share Product प्रकाशित - 30 Jul 2026 by Vivek Tailang

खरीफ सीजन में किसानों को नहीं होगी खाद की कमी, सरकार ने जारी की मंडलवार खाद स्टॉक लिस्ट

जानें, आपके मंडल में कितना DAP, यूरिया और NPK उपलब्ध, यहां देखें पूरी मंडलवार सूची

खरीफ सीजन 2026 के दौरान किसानों को खाद की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर में उपलब्ध उर्वरकों का मंडलवार स्टॉक जारी किया है। कृषि विभाग के अनुसार प्रदेश में यूरिया, डीएपी (DAP), एनपीके (NPK), एसएसपी (SSP) और एमओपी (MOP) का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत से ज्यादा खाद का भंडारण न करें। साथ ही किसानों को जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) कराने की भी सलाह दी गई है, ताकि उन्हें फसल की आवश्यकता के अनुसार समय पर उर्वरक मिल सके।

किसानों को समय पर मिलेगा उर्वरक

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकार किसानों को बीज से लेकर बाजार तक सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। खरीफ फसलों की जरूरत को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की व्यवस्था की गई है। इसके लिए भारत सरकार के साथ लगातार समन्वय भी किया जा रहा है, ताकि किसी भी जिले या मंडल में खाद की कमी न हो।

फार्मर रजिस्ट्री कराना जरूरी

कृषि विभाग ने सभी किसानों से अपनी कृषि भूमि या बैनामे के आधार पर फार्मर रजिस्ट्री कराने का आग्रह किया है। विभाग का कहना है कि रजिस्ट्री पूरी होने पर किसानों को फसल की अनुशंसित मात्रा के अनुसार आसानी से उर्वरक उपलब्ध कराया जा सकेगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रदेश में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए किसान अनावश्यक रूप से अग्रिम भंडारण न करें।

1 अप्रैल से 27 जुलाई तक खाद वितरण बढ़ा

कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 अप्रैल से 27 जुलाई 2026 के बीच उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण दोनों संतोषजनक रहे हैं। इस अवधि में यूरिया की उपलब्धता 31.55 लाख मीट्रिक टन रही, जबकि 22.18 लाख मीट्रिक टन का वितरण किया गया। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह वितरण 20.47 लाख मीट्रिक टन था। इसी तरह डीएपी (DAP) की उपलब्धता 7.11 लाख मीट्रिक टन रही और 4.37 लाख मीट्रिक टन का वितरण हुआ, जो पिछले वर्ष के 3.96 लाख मीट्रिक टन से अधिक है। एनपीके (NPK) की उपलब्धता 6.33 लाख मीट्रिक टन रही, जबकि 1.90 लाख मीट्रिक टन का वितरण किया गया। वहीं एसएसपी (SSP) की उपलब्धता 4.72 लाख मीट्रिक टन और वितरण 2.13 लाख मीट्रिक टन रहा। एमओपी (MOP) की उपलब्धता 1.35 लाख मीट्रिक टन तथा वितरण 0.24 लाख मीट्रिक टन दर्ज किया गया।

वर्तमान में कितना खाद उपलब्ध

28 जुलाई 2026 तक प्रदेश में उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। वर्तमान में यूरिया 14.77 लाख मीट्रिक टन, DAP 4.81 लाख मीट्रिक टन, NPK 4.90 लाख मीट्रिक टन, SSP 3.46 लाख मीट्रिक टन और MOP 1.11 लाख मीट्रिक टन उपलब्ध है। कृषि विभाग के अनुसार किसान प्रतिदिन औसतन 32,780 मीट्रिक टन यूरिया, 6,715 मीट्रिक टन DAP और 1,967 मीट्रिक टन NPK की खरीद और उपयोग कर रहे हैं।

मंडलवार खाद स्टॉक की पूरी सूची

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के सभी मंडलों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। प्रमुख मंडलों का विवरण इस प्रकार है:

मंडल यूरिया (MT) DAP (MT) NPK (MT)
सहारनपुर 43,275 12,322 3,439
मेरठ 67,551 35,145 15,812
आगरा 95,852 35,052 22,012
अलीगढ़ 86,474 31,297 16,390
बरेली 1,16,987 38,202 35,963
मुरादाबाद 83,972 21,018 41,760
कानपुर 1,43,076 46,433 63,287
प्रयागराज 1,11,070 27,888 49,117
झांसी 47,722 29,815 10,162
चित्रकूट 50,189 14,514 7,889
वाराणसी 1,09,312 27,299 28,663
मिर्जापुर 36,014 11,972 10,242
आजमगढ़ 73,086 21,853 19,294
गोरखपुर 91,659 28,844 34,063
बस्ती 51,638 15,813 16,818
देवीपाटन 59,199 18,035 16,906
लखनऊ 1,38,186 39,076 57,889
अयोध्या 71,695 26,543 40,555

उत्तर प्रदेश कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक खरीदें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें। सरकार का दावा है कि खरीफ सीजन के दौरान प्रदेश के सभी मंडलों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है और जरूरत के अनुसार लगातार आपूर्ति भी की जा रही है। 

“खरीफ सीजन में खाद व उर्वरक उपलब्धता” के संबंध अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQs):

प्रश्न 1. यूपी सरकार ने मंडलवार खाद स्टॉक लिस्ट क्यों जारी की है?

उत्तर. खरीफ सीजन 2026 के दौरान किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और खाद की वास्तविक उपलब्धता की जानकारी देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने मंडलवार खाद स्टॉक लिस्ट जारी की है।

प्रश्न 2. वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कितना यूरिया, DAP और NPK स्टॉक उपलब्ध है?

उत्तर. 28 जुलाई 2026 की स्थिति के अनुसार प्रदेश में यूरिया 14.77 लाख मीट्रिक टन, DAP 4.81 लाख मीट्रिक टन और NPK 4.90 लाख मीट्रिक टन उपलब्ध है। 

प्रश्न 3. अपने मंडल का खाद स्टॉक कैसे देखें?

उत्तर. सरकार द्वारा जारी मंडलवार सूची में सभी मंडलों के लिए यूरिया, DAP और NPK की उपलब्धता (मीट्रिक टन में) दी गई है। किसान अपने मंडल का स्टॉक इस सूची में देख सकते हैं। 

प्रश्न 4. क्या खरीफ सीजन में खाद की कमी होने की संभावना है?

उत्तर. कृषि विभाग के अनुसार प्रदेश में उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। किसानों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही खाद खरीदें। 

प्रश्न 5. फार्मर रजिस्ट्री कराना क्यों जरूरी है?

उत्तर. कृषि विभाग ने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने का अनुरोध किया है, ताकि फसल की आवश्यकता के अनुसार उन्हें समय पर और बिना किसी परेशानी के उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Call Back Button