एमपी किसान क्विज के 165 विजेताओं को मिले ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर, देखें जिलेवार सूची

Share Product प्रकाशित - 02 Nov 2026 by Vivek Tailang

एमपी किसान क्विज के 165 विजेताओं को मिले ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर, देखें जिलेवार सूची

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर प्रदेश की सबसे बड़ी कृषि प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

मध्यप्रदेश में किसानों को कृषि संबंधी जानकारी देने और शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित एमपी किसान क्विज के 165 विजेताओं को प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस समारोह में पुरस्कृत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर आयोजित इस विशेष पहल में विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रैक्टर, द्वितीय पुरस्कार में बुलेट मोटरसाइकिल और तृतीय पुरस्कार के रूप में ई-स्कूटर या उसके समकक्ष राशि प्रदान की गई। राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री ने मुख्य विजेताओं का सम्मान किया, जबकि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आयोजित समारोहों में प्रभारी मंत्रियों और विधायकों ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

इस पहल का उद्देश्य किसानों के ज्ञान को बढ़ाने के साथ उन्हें खेती-किसानी से जुड़ी नई तकनीकों और सरकार की योजनाओं की जानकारी देना था। प्रदेश की सबसे बड़ी कृषि प्रश्नोत्तरी में बड़ी संख्या में किसानों ने भागीदारी की। पुरस्कार मिलने से विजेताओं में उत्साह देखने को मिला।

लगभग 40 हजार किसानों ने लिया था हिस्सा

वीर भारत न्यास के सहयोग से राज्य स्तरीय ऑनलाइन कृषि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन 29 जनवरी से 15 मार्च 2026 तक किया गया था। इसमें मध्यप्रदेश के लगभग 40 हजार किसानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों की मेरिट सूची तैयार की गई और उसमें शामिल किसानों में से लॉटरी के माध्यम से 165 विजेताओं का चयन किया गया। इस तरह प्रदेश के सभी 55 जिलों से तीन-तीन विजेताओं को पुरस्कार के लिए चुना गया।

ग्वालियर में कृष्णा रावत को मिला ट्रैक्टर

ग्वालियर में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विजेता किसानों को सम्मानित किया। भितरवार विकासखंड के ग्राम खेड़ा निवासी कृष्णा रावत को प्रथम पुरस्कार के रूप में 7.26 लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक और ट्रैक्टर की चाबी सौंपी गई। ग्राम बेरनी के रामबरन सिंह परिहार को बुलेट के लिए 1.68 लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक और चाबी, जबकि ग्राम सोताखिरिया के कुबेर सिंह बघेल को ई-स्कूटर के लिए 1.20 लाख रुपये की राशि और चाबी प्रदान की गई। कृष्णा रावत ने पुरस्कार मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें इतने बड़े पुरस्कार की उम्मीद नहीं थी। वहीं, कुबेर सिंह बघेल ने बताया कि स्कूटी खेती के कामों के साथ उनके बेटे की पढ़ाई के लिए आने-जाने में भी उपयोगी होगी।

इंदौर, उज्जैन और शहडोल में भी किसानों को पुरस्कार

इंदौर में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विजेताओं को सम्मानित किया। यहां जितेंद्र मौर्य को प्रथम पुरस्कार के रूप में 7.26 लाख रुपये मूल्य का ट्रैक्टर मिला। गोपाल सिंह चौधरी को बुलेट और शैलेन्द्र पटेल को ई-स्कूटर के लिए राशि प्रदान की गई। उज्जैन में रोहित अंजना, संजय बादल और शंकरलाल को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, शहडोल जिले के सोहागपुर विकासखंड के कठौतिया निवासी बृजराज सिंह जोधावत को विधायक मनीषा सिंह ने ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। देवास जिले में भी तीन विजेताओं को वाहन खरीदने के लिए पुरस्कार राशि स्वीकृत की गई। मनोहर पंवार को ट्रैक्टर के लिए 6.80 लाख रुपये, विशाल यशोना को बुलेट के लिए 1,72,444 रुपये और ओमप्रकाश वैष्णव को स्कूटी के लिए 1.20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। बैतूल में भी प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।

एमपी किसान क्विज विजेता सूची: सभी 55 जिलों के नाम

कृषि प्रश्नोत्तरी में प्रत्येक जिले से तीन विजेताओं का चयन किया गया। प्रथम पुरस्कार में ट्रैक्टर, द्वितीय पुरस्कार में बुलेट मोटरसाइकिल और तृतीय पुरस्कार में ई-स्कूटर या उसके समकक्ष राशि दी गई। यहां देखिए सभी जिलों के विजेताओं की पूरी सूची।

जिला प्रथम पुरस्कार: ट्रैक्टर द्वितीय पुरस्कार: बुलेट तृतीय पुरस्कार: ई-स्कूटर
श्योपुर विपिन रावत जगदीश मीणा संजय मीणा
मुरैना रामजी लाल धाकड़ राजवीर रावत राजन सिंह
भिंड जगमोहन बघेल सरदार सिंह कोमल श्री
ग्वालियर कृष्णा रावत रामवरन सिंह कुबेर सिंह बघेल
शिवपुरी उमेश कुमार लोधी दिनेश सिंह दांगी अखिल धाकड़
गुना अंगूरी अग्रवाल राहुल नामदेव प्रियांश यादव
अशोकनगर उपेन्द्र यादव गजराज सिंह लोधी संजीव लोधी
दतिया जितेन्द्र अहिरवार गोविंद माझी दामोदर प्रसाद पाण्डे
देवास मनोहर पवार विशाल यशोना ओमप्रकाश वैष्णव
रतलाम जितेन्द्र गुर्जर राम राठौर कृष्ण पाल सिंह डोडिया
शाजापुर तेजकुंवर बाई परमार विशाल पाटीदार अरविंद पटेल
आगर-मालवा पवन कुमार मोतीलाल सोंधिया बगडू सिंह
मंदसौर खुमान सिंह अर्जुन पाटीदार पूजा कुमारी शर्मा
नीमच जुगल गरसिया भंवर सिंह तोमर चंद्रप्रकाश धनगर
उज्जैन रोहित अंजना संजय बादल शंकरलाल
इंदौर जितेन्द्र मौर्य गोपाल सिंह चौधरी शैलेन्द्र पटेल
धार किशोर यादव हीरा सिंह चौहान उदय पाटीदार
अलीराजपुर कमल सिंह डुडवे किस्मत मंडलोई कैलाश मीनाबा
झाबुआ नरेन्द्र पोरवाल अरुण बरिया मोती मैदा
खरगोन श्याम पाटीदार संगीता पाटीदार राम विलास बिरला
बड़वानी राकेश सस्ते राधेश्याम चौहान सुनील काग
खंडवा विनोद पवार सोनाली चौहान लालू यादव
बुरहानपुर पवन गढ़वे अभय महाजन नीलेश चौधरी
भोपाल संदीप वर्मा सुहानी राजपूत समीर गोड़
सीहोर हर्ष यादव रमेशचंद्र पवार चेनप्रकाश साहू
रायसेन सतमेश बघेल सदाशिव पाठक बबलू शर्मा
राजगढ़ नवीन मीणा राधेश्याम दांगी विष्णु प्रसाद
विदिशा प्रसेन सिंह सूर्यभानु रघुवंशी महेन्द्र मीणा
बैतूल कमरजा काले प्रद्युम्न उइके चेतन चौहान
नर्मदापुरम वीरेन्द्र लोवंशी राममूर्ति चौधरी नवीन शुक्ला
हरदा कपिल जाटव पंकज मोरछल्ले रामचंद्र खोरे
सागर जयहिन्द राजपूत संदेश ठाकुर यश जैन
दमोह संध्या जैन रागिनी पटेल हरिशचंद्र कुर्मी
पन्ना श्रीकृष्ण पटेल राजपाल लोधी सुखेंद्र पटेल
छतरपुर जसवंत सिंह देवेन्द्र लोधी अरविंद कुशवाह
टीकमगढ़ अखलेश यादव जितेन्द्र यादव रतिराम यादव
निवाड़ी राजेन्द्र कुमार कुशवाह पुष्पेन्द्र यादव प्रेमवती कुशवाह
जबलपुर अनिल पटेल आशीष लोधी भरतलाल साहू
कटनी राजाराम पटेल उमाकांत यादव उर्मिलाबाई लोधी
नरसिंहपुर अरविंद कुमार मेहरा मूलचंद साहू नरेन्द्र गिरी गोस्वामी
छिंदवाड़ा चंद्रा चंद्रवंशी पूजा साहू मनोज चंद्रवंशी
पांढुर्णा लक्ष्मीकांत किंकर राधेश्याम धारपुरे रोशन कापसे
सिवनी विकास पंचेश्वर सत्यम राजपूत प्रदीप पाण्डे
मंडला शालू बड़गैया देवू सिंह मरावी पार्वती मरावी
डिंडौरी विकास ठाकुर गिरीश मूलचंद परस्ते
बालाघाट दिवला पटले मनोज हरिनखेरे कविता शिव
रीवा संतोष द्विवेदी अरुण कुमार द्विवेदी जयदीप सिंह
सिंगरौली आशीष सिंह रीतेश कुमार बैस सुदामा प्रसाद बैस
मऊगंज दिनेश कुशवाह प्रेमशंकर मिश्रा अमोल चतुर्वेदी
शहडोल बृजराज सिंह जोधावत जवाहरलाल पाण्डे दीपक चौरसिया
अनूपपुर चंदन सिंह तेजू सिंह नथ्थूलाल यादव
उमरिया रामप्रमोद गुप्ता दुलीचंद गुप्ता नयन तिवारी
सीधी प्रांशु गुप्ता राजेन्द्र गुप्ता सुनील कुमार पाण्डे
सतना विद्या सोनी रजनीश पटेल रोहन मिश्रा
मैहर कृष्णा तिवारी ओमप्रकाश मिश्रा रवि कुमार यादव

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Call Back Button