यूपी के बाद अब तीन राज्यों में बढ़ा गन्ने का मूल्य, यहां देखें नई लिस्ट

Share Product प्रकाशित - 26 Jan 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

यूपी के बाद अब तीन राज्यों में बढ़ा गन्ने का मूल्य, यहां देखें नई लिस्ट

जानें, किन राज्यों में बढ़ाया गया है गन्ने का मूल्य और अब क्या रहेगा गन्ने का नया रेट

गन्ना किसानों के लिए फिर से खुशखबरी सामने आई है। यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा गन्ने का मूल्य बढ़ाए जाने के बाद तीन और राज्यों में गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी की गई है। यह तीन राज्य बिहार, राजस्थान और उत्तराखंड हैं, जहां की राज्य सरकारों ने किसानों के हित में गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी की है। अभी कुछ दिन पहले यूपी की योगी सरकार ने प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए गन्ने का मूल्य 20 रुपए बढ़ाया था। वहीं अब बिहार सरकार ने गन्ने के मूल्य 20 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। इसी के साथ राजस्थान में गन्ने के मूल्य को बढ़ाया गया है। यहां गन्ने के मूल्य में 11 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा उत्तराखंड सरकार ने गन्ने के मूल्य में 20 रुपए की बढ़ोतरी की है।

Buy Used Tractor

इसमें सबसे कम गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी राजस्थान में भजनलाल सरकार ने की है। यहां प्रति क्विंटल मात्र 11 रुपए बढ़ाया गया है जो बहुत कम है। हालांकि इस बढ़े हुए मूल्य पर यहां के किसानों की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जबकि यूपी में गन्ने के मूल्य में 20 रुपए की बढ़ोतरी से किसान अभी भी संतुष्ट नहीं है। इसके पीछे कारण यह है कि राजस्थान की तुलना में यूपी में गन्ना किसानों की संख्या ज्यादा है। वहीं राजस्थान में इसकी खेती सीमित क्षेत्र में ही होती है। जबकि देश में यूपी गन्ना उत्पादन में प्रथम स्थान रखता है।

बिहार में अब कितना हो गया गन्ने का मूल्य

बिहार में गन्ने की सामान्य व उत्तर प्रभेद प्रजाति के मूल्य में 20 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। वहीं निम्न प्रजाति के गन्ने पर 15 रुपए की बढ़ोतरी की है। इसके साथ गन्ने का मूल्य अब पहले से अधिक हो गया है। गन्ने की विभिन्न तीन प्रजाति के गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी की गई है। गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी के बाद बिहार राज्य में गन्ने मूल्य इस प्रकार से रहेगा।

नई गन्ना मूल्य सूची बिहार 2024

गन्ने की प्रजाति गन्ने का पहले मूल्य गन्ने का नया मूल्य
उत्तर प्रभेद 335 रुपए प्रति क्विंटल 355 रुपए प्रति क्विंटल
सामान्य प्रभेद 315 रुपए प्रति क्विंटल 335 रुपए प्रति क्विटल
निम्न प्रभेद 285 रुपए प्रति क्विंटल 300 रुपए प्रति क्विंटल

राजस्थान में अब कितना हो गया गन्ने का मूल्य

राजस्थान में गंगानगर व हनुमानगढ़ में प्रमुख रूप से गन्ने की खेती होती है। गंगानगर शुगर मिल में गन्ने पेराई सत्र 21 दिसंबर से शुरू है। ऐसे में गन्ना के 2023-2024 के मूल्य में बढ़ोतरी की गई है ताकि उन्हें गन्ने का बेहतर भाव मिल सके। राजस्थान सरकार की ओर से गन्ने की किस्म के अनुसार उसके मूल्य में बढ़ोतरी के बाद राजस्थान में गन्ने का मूल्य इस प्रकार से है

नई गन्ना मूल्य सूची राजस्थान 2024

गन्ने की किस्म गन्ने का पहले मूल्य गन्ने का नया मूल्य
अगेती किस्म 380 रुपए प्रति क्विंटल 391 रुपए प्रति क्विंटल
मध्य किस्म 370 रुपए प्रति क्विंटल 381 रुपए प्रति क्विटल
पछेती किस्म 365 रुपए प्रति क्विंटल 376 रुपए प्रति क्विंटल

उत्तराखंड में अब कितना हो गया गन्ना मूल्य

उत्तराखंड सरकार की ओर से गन्ने के मूल्य में 20 रुपए की बढ़ोतरी गन्ने की अगेती और सामान्य प्रजाति के लिए की गई है। इसमें अगेती गन्ने के मूल्य में उत्तरप्रदेश के मुकाबले 5 रुपए अधिक की बढ़ोतरी की गई है। राज्य सरकार की ओर से गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी के बाद अब प्रदेश में गन्ने का मूल्य इस प्रकार से है

नई गन्ना मूल्य सूची उत्तराखंड 2024

गन्ने की प्रजाति गन्ने का पहले मूल्य गन्ने का नया मूल्य
अगेती गन्ना 355 रुपए प्रति क्विंटल 375 रुपए प्रति क्विंटल
सामान्य गन्ना 345 रुपए प्रति क्विंटल 365 रुपए प्रति क्विटल
निम्न गन्ना -- --

गन्ना उत्पादक राज्यों में गन्ने का मूल्य एक नजर में

उत्तर प्रदेश के बाद अन्य राज्यों में भी गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी की जा रही है। अलग-अलग राज्य में गन्ने के मूल्य में अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है। किसानों की सुविधा के लिए हम देश के प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्यों की सूची एक साथ यहां दे रहे हैं, जो इस प्रकार से है

देश के विभिन्न राज्यों में गन्ने का नया मूल्य 2024

क्र. सं. राज्य का नाम गन्ना का मूल्य
1. पंजाब 391 रुपए प्रति क्विंटल
2. राजस्थान 391 रुपए प्रति क्विंटल
3. हरियाणा 386 रुपए प्रति क्विंटल
4. उत्तराखंड 375 रुपए प्रति क्विंटल
5. उत्तर प्रदेश 370 रुपए प्रति क्विंटल
6. बिहार 355 रुपए प्रति क्विंटल

उपरोक्त सूची को देखकर आप खुद जान सकते हैं कि गन्ने के मूल्य में बढ़ाेतरी के बाद अब पंजाब और राजस्थान में ही गन्ने का मूल्य सबसे अधिक है। वहीं अभी भी बिहार में गन्ने का मूल्य अन्य राज्यों से कम है। इस तरह पंजाब व राजस्थान के बाद यदि गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी को लेकर जो नाम आता है वह हरियाणा है जहां गन्ने मूल्य में बेहतर बढ़ोतरी हुई है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों कुबोटा ट्रैक्टर, जॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back