जीरे के बाद अब मूंग में आया भारी उछाल, 11,450 रुपए प्रति क्विंटल पहुंचा भाव

Share Product प्रकाशित - 06 Sep 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

जीरे के बाद अब मूंग में आया भारी उछाल, 11,450 रुपए प्रति क्विंटल पहुंचा भाव

जानें, प्रमुख मंडियों में मूंग के भाव और आगे क्या रहेगा बाजार का रूख

इस साल जीरा के बाद मूंग के भावों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। यह पहली बार है कि मूंग 11 हजारी हुआ है। इससे पहले कभी मूंग के भावों में बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला। हाल ही में नागौर मंडी में मूंग 11,450 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। आमतौर पर मूंग मंडियों में 7,000 रुपए से ऊपर नहीं बिकता था, लेकिन इस बार अधिकांश मंडियों में मूंग के भाव अपने सामान्य भाव 7,000 रुपए से ऊपर बने हुए हैं। इससे मूंग की खेती करने वाले किसानों के चेहरे पर चमक दिखाई दे रही है।

Buy Used Tractor

यह पहला मौका है कि मूंग का भाव 11,000 रुपए के स्तर को पार कर गया है। ऐसे में जिन किसानों ने ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल लगाई है, उनके लिए यह खबर काफी खुशी देने वाली है। हालांकि मंडी में प्रतिदिन भाव में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। फिर भी ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि मूंग के भाव एकदम से इतने ऊपर जाकर धड़ाम से गिर जाएंगे। फिलहाल मंडियों में मूंग की आवक कम हो रही है जिससे इसके भावों में तेजी का रूख दिखाई दे रहा है। बाजार एक्सपर्ट्स की मानें तो उनका कहना है कि अभी फिलहाल मूंग के भावों में तेजी दिखाई दे रही है और यह तेजी आगे भी देखी जा सकती है। जब तक मंडी में मूंग की पर्याप्त आवक शुरू नहीं हो जाती है। अभी मंडी में मूंग की आवक कम है। बहुत कम किसान अपनी मूंग की फसल बेचने आ रहे हैं। ऐसे में इसके भावों में उछाल आना स्वाभाविक है।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको मूंग के भावों में तेजी का कारण, प्रमुख मंडियों में मूंग के भाव क्या चल रहे हैं, मूंग के भावों में आगे क्या हो सकता है, मूंग को लेकर आगे क्या रहेगा बाजार का रूख आदि बातों की जानकारी रहे हैं।

किस मंडी में सबसे अधिक भाव पर बिका मूंग

यदि बात की जाए कि मूंग का भाव किस मंडी में सबसे अधिक रहा तो बता दें कि मंगलवार को नागौर की विशिष्ट मंडी में मूंग का भाव 11,450 रुपए प्रति क्विंटल रहा। ऐसे में जिन किसानों ने ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती की है उन किसानों को अच्छा लाभ मिल रहा है जिससे किसान खुश है। बता दें कि मूंग से पहले नागौर की मंडी में जीरा भी सबसे ऊंचे भाव में बिका जिससे किसानों को अच्छे भाव मिले। हालांकि अब भी किसानों को जीरे के बेहतर भाव मिल रहे हैं। जीरे के बाद अब मूंग से किसान अच्छी कमाई कर रहे हैं। इस समय नागौर मंडी में जीरे का अधिकतम भाव प्रति क्विंटल 56,750 रुपए और न्यूनतम भाव 45,000 रुपए चल रहा है।

प्रमुख मंडियों में मूंग का ताजा भाव

इस समय मूंग के भावों में प्रतिदिन 200-300 रुपए उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। हम यहां आपको प्रमुख मंडियों में मूंग के भावों की जानकारी दे रहे हैं। मूंग के राजस्थान, हरियाणा सहित अन्य प्रदेश की मंडियों में भाव इस प्रकार से चल रहे हैं

राजस्थान की मंडियों में मूंग का क्या चल रहा है भाव

  • नागौर मंडी में मूंग का भाव का भाव 11,000 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • नोहर अनाज मंडी में मूंग का भाव 9550 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • रावतसर मंडी में मूंग का भाव 8831 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • नोखा मंडी में मूंग का भाव 9900 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास चल रहा है।
  • मेड़ता सिटी मंडी में मूंग का भाव 8600 से 10,500 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास चल रहा है।
  • घड़साना मंडी में मूंग का भाव 9400 रुपए प्रति प्रति क्विंटल के आसपास चल रहा है।
  • रायसिंह नगर अनाज मंडी में मूंग का भाव 8222 से 9251 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास चल रहा है।
  • श्रीगंगानगर मंडी में मूंग का भाव 8700 से 9561 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास चल रहा है।
  • अनूपगढ़ मंडी में मूंग का भाव 9200 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

हरियाणा की मंडियों में मूंग का क्या चल रहा है भाव

अब बात करें हरियाणा की मंडियों की तो यहां मूंग का भाव अपने सामान्य भाव 7,000 से ऊपर चल रहा है। ऐसे में जिन किसानों ने मूंग की फसल ली है उन्हें काफी अच्छा लाभ होने की उम्मीद है। हरियाणा की प्रमुख मंडियों में मूंग के भाव इस प्रकार से हैं

  • ऐलनाबाद मंडी में मूंग का भाव 9400 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास चल रहा है।
  • आदमपुर मंडी में मूंग का भाव 9,000 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • सिवानी मंडी में मूंग का भाव 8750 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

मूंग में तेजी आने का क्या है कारण

बता दें कि इस बार मानसून की असमानता के कारण कई जगहों पर भारी बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है तो कहीं पर सूखे की मार ने किसानों की फसलों की पैदावार को प्रभावित किया है। इसमें मूंग की फसल को भी कम बारिश से नुकसान झेलना पड़ा है। पैदावार कम होने से इसका सीधा प्रभाव बाजार पर हुआ है और यही कारण है कि कम उत्पादन के कारण मूंग के भाव भी जीरे के भाव की तरह आसमान छू रहे हैं।

Tractor Junction Mobile App

मूंग में तेजी को लेकर क्या है बाजार का रूख

मूंग के भावों में तेजी को लेकर बाजार जानकारों का कहना है कि मेडता मंडी से व्यापारी मूंग दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में लेकर जा रहे हैं। मूंग के साथ ही जीरे की खूब खरीद हो रही है। मंगलवार को मूंग के भावों ने इतिहास रच दिया। पूरे प्रदेश में नागौर की मेडता की विशिष्ट मंडी में सबसे ज्यादा भाव 11,450 रुपए प्रति क्विंटल रहा। इस बढ़े भाव से किसान खुश हैं। हाल फिलहाल मूंग के भावों में 100-200 रुपए की घटत जरूर चल रही है लेकिन भाव अब भी अच्छे बने हुए हैं जिससे किसान खुश हैं।

क्या है 2022-23 के लिए मूंग का एमएसपी

केंद्र सरकार की ओर से मूंग का 2022-23 के लिए एमएसपी 7755 रुपए प्रति क्विंटल घोषित कर रखा है। वहीं 2023-24 में इसमें 803 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इस तरह 2023-24 के लिए मूंग का एमएसपी 8558 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है।

नोट: (हालांकि दिल्ली में आज मूंग के भावों में 100 रुपए की गिरावट आई है। कल भी मार्केट मूंग भाव में गिरावट के साथ बंद हुआ था। लेकिन उसके बाद भी इसमें अभी कोई भारी गिरावट नहीं देखी जा रही है। मूंग के भाव अभी भी एमएसपी से ऊपर बने हुए हैं। फिर भी किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि वह अपनी मूंग की फसल बेचने से पहले अपने निकटतम मंडी भाव की जानकारी अवश्य लें और उसी के अनुसार जिंस का विक्रय करें। क्योंकि मंडियों में जिंसों के भावों में प्रतिदिन उतार-चढ़ाव होता रहता है।)

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों करतार ट्रैक्टरमैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back