मौसम अलर्ट : फिर बदला मौसम का मिजाज, इन राज्यों में होगी बारिश

Share Product प्रकाशित - 06 Nov 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मौसम अलर्ट : फिर बदला मौसम का मिजाज, इन राज्यों में होगी बारिश

जानें, किन राज्यों में होगी बारिश और आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इससे देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस समय मौसम में व्यापक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। दक्षिण तमिलनाडु के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण (cyclonic circulation) औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। अगले तीन दिनों के दौरान इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में दक्षिण पूर्व और निकटवर्ती पूर्व मध्य अरब सागर (Arabian Sea) की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से 8 नवंबर के आसपास पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। वहीं 7 नवंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंचने की उम्मीद है। वहीं एक ट्रफ रेखा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से दक्षिणी तमिलनाडु पर चक्रवाती परिसंचरण (cyclonic circulation) तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, लक्षद्वीप और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश (light to moderate rain) हो सकती है। इसके अलावा कुछ जगहों पर भारी बारिश (Heavy rain) भी संभव है। इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह और ओडिशा के दक्षिणी तट पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसी के साथ ही दक्षिणी छत्तीसगढ़, गोवा, असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की बारिश हो सकती है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए केरल में स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इधर दिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक में किसी भी सुधार की उम्मीद नहीं है। यह गंभीर श्रेणी में ही रहेगा।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको स्काईमेट वेदर (skymet weather) और मौसम विभाग (weather department) की ओर से जारी किए मौसम के पूर्वानुमान और चेतावनी के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसके तहत आज का मौसम, कल का मौसम और आगामी दिनों के मौसम का हाल बता रहे हैं, तो आइये जानते हैं आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कहां-कहां हुई बारिश

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। वहीं तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हुई। इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण कोंकण और गोवा व दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान देश में कहां-कहां हो सकती है बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, लक्षद्वीप और तमिलनाडु के कुछ भागों में हल्की से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश के साथ ही कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं तटीय आंध्रप्रदेश, अंडमान व निकोबार द्वीप और ओडिशा तट पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिणी छतीसगढ़, गोवा, असम, अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में हल्की बारिश हो सकती है।

तमिलनाडु में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से तमिलनाडु में 4 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 नवंबर को रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान एनसीएपी और यनम में आंधी तूफान की संभावना है। वहीं रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है। 7 नवंबर को यनम और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 8 नवंबर को यनम और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ ही गरज के साथ बारिश हो सकती है। 9 नवंबर को रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ तूफान की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में हवा जहरीली हो गई है। गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम में एक्यूआई लेवल काफी अधिक हो गया है। इससे लोगों का सांस लेने में भी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में हवा जहरीली होने के कारण स्कूलों को बंद कर दिया गया है। यहां 10 नवंबर तक स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। दिल्ली में 6 से लेकर 8 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। 9 नवंबर को बदलाई छा सकती है। वहीं 10 से 12 नवंबर तक फिर से मौसम साफ रहेगा। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 से 25 के बीच रहेगा।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल

राजस्थान में आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। रात के तापमान में गिरावट देखी जाएगी। राजधानी जयपुर में राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। 9 व 10 नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 10 नवंबर को पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। कुल मिलाकर प्रदेश में आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम का हाल

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की ओर से जारी की गई मौसम की अपडेट जानकारी के मुताबिक हरियाणा में 8 व 9 नवंबर को आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। वैसे हरियाणा में 10 नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। राज्य में 6 नवंबर को उत्तरी व उत्तरी पश्चिमी हल्की गति से चलने से प्रदूषण में थोड़ी कमी आने की संभावना है। लेकिन 7 नवंबर को एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने से 8 व 9 नवंबर को पुरवाई हवाएं चलने और आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है। इसके बाद 10 नवंबर से फिर से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं मध्यम गति से चलने से प्रदूषण से राहत की संभावना है। राज्य में दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि रात्रि के तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल

पश्चिमी हवा चलने के कारण उत्तर प्रदेश में मौसम में भी बदलाव की संभावना जताई गई है। मौसम में हो रहे परिवर्तन के कारण यहां रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

मध्यप्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मध्यप्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। रात के तापमान में गिरावट देखी जाएगी। अभी यहां बारिश की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है।

देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

8 से 10 नवंबर के बीच दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्र में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट (orange alert) जारी कर दिया गया है। पर्वतों पर बर्फबारी का सिलसिला एक बार फिर से शुरू होगा। उत्तराखंड, हिमाचल सहित जम्मू-कश्मीर, लेह लद्दाख, गिलगित-बलिस्तान मुज्राफाबाद में भारी बर्फबारी की संभावना है। बर्फबारी और बारिश के बीच हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में सर्दी बढ़ने की संभावना है। इधर छत्तीसगढ़, गुजरात में मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि झारखंड, पश्चिम बंगाल, उडीसा, तेलंगाना और हैदराबाद में आसमान में बादल छाए हुए हैं। कई क्षेत्रों में मध्यम से लेकर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इधर मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी सहित बारिश का पूर्वानुमान जताया जा रहा है। वहीं भूस्खलन (landslide) से लोगों को सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टरसॉलिस ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back