मौसम अलर्ट : अगले 2 दिन इन राज्यों में बारिश व बर्फबारी की चेतावनी

Share Product प्रकाशित - 29 Dec 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मौसम अलर्ट : अगले 2 दिन इन राज्यों में बारिश व बर्फबारी की चेतावनी

किन राज्यों में होगी बारिश, जानें, आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग ने एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले दो दिन तक कई राज्यों में कोहरा, बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक यह नया पश्चिमी विक्षोभ 30 दिसंबर को पहाड़ों पर पहुंचेगा जिसके कारण पहाड़ों पर बर्फबारी और हल्की बारिश हो सकती है। इसी के साथ तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल, माहे तथा अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट से लेकर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंड़ीगढ़, दिल्ली के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक सुबह व रात के दौरान घना कोहरा छाने की संभावना है। दो दिन 29 व 30 को राजस्थान, उत्तरी मध्यप्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर सुबह व रात के दौरान घना कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है। इसी के साथ ही 29 को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। इधर स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। इसके अलावा एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 30 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

आज हम भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार आज का मौसम, कल का मौसम सहित अगले 5 दिनों के मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं, इन पांच दिन आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

पिछले 24 घंटों के दौरान कहां कैसा रहा मौसम

देश के विभिन्न भागों में कोहरा देखा गया। कही घना तो कही हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम केंद्र दिल्ली के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में जो मौसमी गतिविधियां हुई वे इस प्रकार से हैं

  • जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, यूपी और पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग भागों में बहुत घना कोहरा छाया रहा।
  • दिल्ली, पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से घना देखा गया।
  • पश्चिमी मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, बिहार के अलग-अलग हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा।
  • उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है, उम्मीद है अगले 24 घंटे बाद कोहरे से राहत मिल सकती है।
  • तमिलनाडु में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हुई।
  • लक्षद्वीप में छिटपुट हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल (आज का मौसम/कल का मौसम)

  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कई भागों सहित उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 29 दिसंबर की सुबह से 30 दिसंबर की सुबह के दौरान और कुछ हिस्सों में कोहरा छाया रह सकता है। 
  • 29 दिसंबर की सुबह से 30 तारीख की सुबह तक उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्यप्रदेश के अलग-अलग भागों में सुबह व रात समय घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है।
  • 29 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई भागों में कोल्ड डे की स्थिति दिखाई देगी।
  • एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर 30 दिसंबर को पहुंचेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी और हल्की बारिश हो सकती है।

आगामी तीन दिन के मौसम का पूर्वानुमान

  • अगले तीन दिन के दौरान ओडिशा में घना कोहरा छाया रह सकता है।
  •  31 को बिहार में कोहरा की स्थिति दिखाई दे सकती है।
  • 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरे की स्थिति जारी रह सकती है।
  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कई भागों सहित उत्तर प्रदेश में कुछ अगले 3 दिनों तक सुबह व रात के दौरान घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है।
  • 31 दिसंबर और एक जनवरी को दक्षिण तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना है।

आगामी पांच दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

  • यदि बात करें आगामी पांच दिन के मौसम की तो पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश से दक्षिणी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा सहित छत्तीसगढ़ में 30 दिसंबर से 3 जनवरी तक बारिश की संभावना है।
  • 30 और 31 दिसंबर, 2023 को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।
  • बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर की पूर्वी हवाओं के कारण, 31 दिसंबर से 2 जनवरी के दौरान उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की छिटपुट बारिश संभव है।
  • ताजा पूर्वी लहर के प्रभाव में, 31 दिसंबर से 02 जनवरी तक दक्षिण तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश हो सकती है।
  • अगले तीन से चार दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों कुबोटा ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back