मौसम अलर्ट : फिर से शुरू होगा बारिश और बर्फबारी का दौर, बढ़ेगी सर्दी

Share Product प्रकाशित - 28 Oct 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मौसम अलर्ट : फिर से शुरू होगा बारिश और बर्फबारी का दौर, बढ़ेगी सर्दी

जानें, किन राज्यों में हो सकती है बारिश व बर्फबारी और इससे मौसम पर क्या पड़ेगा प्रभाव

मौसम विभाग की ओर से मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक 29 अक्टूबर को एक पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) फिर से सक्रिय हो रहा है। इसके कारण बारिश और बर्फबारी का दौर फिर से शुरू होगा। इसके प्रभाव से तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी बढ़ने लगेगी। मौसम विभाग के मुताबिक (According to the weather department) अगले 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल के दक्षिणी तट सहित अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से लेकर मध्यम बारिश (light to moderate rain) होने की संभावना जताई गई है। जबकि पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण प्रायद्वीप में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे तेज हो जाएंगी। वहीं अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर पूर्वी मानसून (eastern monsoon) सक्रिय हो जाएगा जिससे कई जगहों पर हल्की बारिश (light rain) हो सकती है। इधर निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ को पश्चिमी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर एक परिसंचरण के रूप में देखा गया है। इससे देश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है।

ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से हम आपको आज का मौसम, कल का मौसम सहित प्रमुख राज्यों के मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी दे रहे हैं। इसमें भारतीय मौसम विभाग के साथ ही स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट को शामिल किया गया है।  

पिछले 24 घंटों के दौरान कहां-कहां हुई बारिश

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान केरल, तमिलनाडु और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में हल्की से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। वहीं आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हुई। इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में छुटपुट हल्की बारिश हुई है।  

अगले 24 घंटों के दौरान देश में कहां-कहां हो सकती है बारिश

आज का मौसम : अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर मानसून दक्षिण प्रायद्वीप पर सक्रिय हो जाएगा। इसके प्रभाव से तमिलनाडु, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हल्की से लेकर मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले एक हफ्ते तक अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री के आसपास रह सकता है। इस दौरान दिन में तेज धूप निकल सकती है। वहीं दिल्ली की हवा की बात करें तो यहां दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बहुत खराब श्रेणी में है।

राजस्थान के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ माना जा रहा है। प्रदेश में लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं जिससे तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। यहां पहला पश्चिमी विक्षोभ 15 अक्टूबर को आया था जिसका असर तीन दिन तक रहा। अब एक नया पश्चिमी विक्षोभ बीकानेर संभाग में सक्रिय हो रहा है। इस विक्षोभ के कारण बीकानेर संभाग में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। यदि प्रदेश के तापमान की बात की जाए तो अब किसी भी जिले में 37 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज नहीं किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बीकानेर संभाग को छोड़कर प्रदेश के अन्य संभागों में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में उत्तर की ओर से शुष्क हवाओं का आना बंद होने के बाद से अब पूर्व की ओर से हवाएं आने की संभावना बन रही है। इसकी वजह से 29 अक्टूबर के बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।

हरियाणा के मौसम का पूर्वानुमान-  (आज व कल का मौसम)

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्याल हिसार के मौसम विभागाध्यक्ष के मुताबिक एक कमजोर पश्चिम विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 28 व 29 अक्टूबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलाई होने की संभावना है जिससे रात्रि के तापमान में फिर से हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।

बिहार के लिए मौसम का पूर्वानुमान- (आगामी 5 दिन का मौसम)

बिहार में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो यहां ऐसा मौसम 5 से 6 दिन तक बना रह सकता है। प्रदेश में कहीं भी बारिश की संभावना दिखाई नहीं दे रही है। इसके बाद नवंबर माह में तापमान में और गिरावट आ सकती है इससे सर्दी बढ़ जाएगी। ऐसे में छठ पूजा तक अच्छी खासी सर्दी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में चल रही पछुआ हवा का प्रवाह 5.1 किलोमीटर तक जारी है। इसके कारण बिहार का मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। वहीं हिमाचल की तलहटी में हल्के स्तर का कोहरा रह सकता है।

यूपी के लिए मौसम का पूर्वानुमान

यूपी में मौसम में तेजी से बदलाव होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में फिलहाल दिन व रात में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। तराई क्षेत्रों के जिलों में सुबह कोहरा छाने लगा है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों से सटे जिलों में बर्फीली हवाओं के चलने के कारण सर्दी बढ़ रही है। यूपी के लखनऊ की बात करें तो यहां अगले एक हफ्ते तक दिन में धूप निकलने की संभावना है। इस दौरान यहां न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टरसोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back