मौसम अलर्ट : बारिश की गतिविधियों होगी कम, अब चलेंगी सूखी हवाएं

Share Product प्रकाशित - 25 Aug 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मौसम अलर्ट : बारिश की गतिविधियों होगी कम, अब चलेंगी सूखी हवाएं

जानें, आगामी 15 दिन के मौसम का पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई भागों में भारी बारिश की संभावना जताई है तो कुछ राज्यों में बारिश की गतिविधियों में ब्रेक लगने की बात कहीं है। ऐसे में किसानों सहित आम व्यक्ति को मौसम के विषय में जानना बेहद जरूरी हो जाता है। जलवायु परिवर्तन (Climate change) के इस दौर में बारिश की असमानता (rainfall inequality) देखने को मिल रही है। कहीं ज्यादा बारिश से नुकसान हो रहा है तो कहीं अभी भी बारिश की कमी दिखाई दे रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश (Heavy rain) की संभावना है। वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और उड़ीसा में अगले 48 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश (torrential rain) हो सकती है। इसके अलावा असम व मेघालय में दो दिनों तक भारी बारिश  (Heavy rain) हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश की संभावना नजर आ रही है। इधर, झारखंड में भी अगले 24 घंटों के दौरान बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं। इधर निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट (skymet weather report) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश  (Heavy rain) की संभावना जताई गई है। वहीं गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश, कोंकण और गोवा और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश (light to moderate rain) हो सकती है।

इधर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठावाड़ा, दक्षिण गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश (light rain) की संभावना है।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट (skymet weather report) के अनुसार प्रमुख राज्यों/शहरों के मौसम के 15 दिन के पूर्वानुमान की जानकारी दे रहे हैं।

15 दिन तक लगेगा बारिश पर ब्रेक, फिर चलेंगी सूखी हवाएं

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक पश्चिम राजस्थान में बारिश की गतिविधियों पर ब्रेक लग जाएगा। वहीं पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके बाद सूखी हवाओं का दौर चलेगा। ऐसे में अगस्त के अंतिम सप्ताह में कोई बारिश की नहीं होती दिखाई दे रही है और सितंबर में मानसून की विदाई हो जाएगी। बारिश की गतिविधियों पर ब्रेक लगने और सूखी हवाएं चलने से मिट्‌टी में नमी में कम हो जाएगी जिससे सूखी जमीन पर किसानों को अधिक सिंचाई करनी होगी। बारिश नहीं होने और सूखा मौसम होने से किसानों की परेशानी बढ़ सकती है।

राजस्थान के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी दो सप्ताह का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र की ओर से राजस्थान के लिए 15 दिन के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत 25 से 31 अगस्त तक के लिए मानसून ट्रफलाइन हिमाचल की तरफ शिफ्ट होने से राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। पश्चिमी राजस्थान में आगामी एक सप्ताह तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। सप्ताह के दौरान अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने और सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। वहीं दूसरे सप्ताह यानी 1 से 7 सितंबर तक के लिए जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के अधिकांश जगहों पर इस दौरान कमजोर मानसून की परिस्थितियां जारी रहने तथा सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान (जयपुर) के लिए आगामी 15 दिन के मौसम का पूर्वानुमान

  • स्काईमेट वेदर के अनुसार 25 अगस्त को आसमान में धूप खिलने के साथ बादल छाये रह सकते हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगा। इस दौरान 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 26 अगस्त को आसमान  साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगा। इस दौरान 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 27 अगस्त को आसमान साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगा। इस दौरान 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 28 अगस्त को आसमान में धूप खिलने के साथ बादल छाये रह सकते हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। इस दौरान 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 29 अगस्त को आसमान साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। इस दौरान 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 30 अगस्त को आसमान साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। इस दौरान 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 31 अगस्त को आसमान साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। इस दौरान 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 1 सितंबर को आसमान साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा।
  • 2 सितंबर को आसमान साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा।
  • 3 सितंबर को आसमान साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा।
  • 4 सितंबर को आसमान साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा।
  • 5 सितंबर को आसमान साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा।
  • 6 सितंबर को आसमान साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा।
  • 7 सितंबर को आसमान साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा।

दिल्ली के लिए आगामी 15 दिन के मौसम का पूर्वानुमान

  • स्काईमेट वेदर के अनुसार 25 अगस्त 2023 को आसमान में धूप खिलने के साथ बादल छाये रह सकते हैं। इससे कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। इस दौरान 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 26 अगस्त को धूप खिलेगी, मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 26 रहेगा। इस दौरान 16 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 27 अगस्त को धूप खिलने के साथ बादल छाये रह सकते हैं। इससे कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। इस दौरान 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 28 अगस्त को धूप खिलने के साथ बादल छाये रह सकते हैं। इससे कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। इस दौरान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 29 अगस्त को धूप खिलेगी, मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 28 रहेगा। इस दौरान 12 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 30 अगस्त को धूप खिलने के साथ बादल छाये रह सकते हैं। इससे कहीं-कहीं जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। इस दिन अधिकतम मापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। इस दौरान 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 31 अगस्त को धूप खिलने के साथ बादल छाए रह सकते हैं। इससे कहीं-कहीं जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। इस दिन अधिकतम मापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। इस दौरान 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 1 सितंबर को धूप खिलेगी, मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 रहेगा। इस दौरान 14 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 2 सितंबर को धूप खिलेगी, मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। इस दौरान 14 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 3 सितंबर को धूप खिलेगी, मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। इस दौरान 16 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 4 सितंबर को धूप खिलेगी, मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। इस दौरान 18 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 5 सितंबर को धूप खिलेगी, मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। इस दौरान 17 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 6 सितंबर को धूप खिलेगी, मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। इस दौरान 16 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 7 सितंबर को धूप खिलेगी, मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। इस दौरान 19 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 8 सितंबर को धूप खिलेगी, मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। इस दौरान 19 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

हरियाणा (हिसार) के लिए आगामी 15 दिन के मौसम का पूर्वानुमान

  • 25 अगस्त को आसमान में धूप खिलने के साथ बादल छाये रह सकते हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। इस दौरान 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 26 अगस्त को धूप खिलने के साथ बादल छाये रह सकते हैं। इससे कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। इस दौरान 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 27 अगस्त को आसमान साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। इस दौरान 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 28 अगस्त को आसमान साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। इस दौरान 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 29 अगस्त को आसमान साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। इस दौरान 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 30 अगस्त को आसमान साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहेगा। इस दौरान 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 31 अगस्त को आसमान साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहेगा। इस दौरान 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 1 सितंबर को आसमान साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहेगा।
  • 2 सितंबर को आसमान साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहेगा।
  • 3 सितंबर को आसमान साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहेगा।
  • 4 सितंबर को आसमान साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहेगा।
  • 5 सितंबर को आसमान साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा।
  • 6 सितंबर को आसमान साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा।
  • 7 सितंबर को आसमान साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहेगा।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों इंडो फार्म ट्रैक्टरकैप्टन ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back