मौसम अलर्ट : नए साल के शुरुआती दिनों में कोहरा, शीतलहर और बारिश की चेतावनी

Share Product प्रकाशित - 01 Jan 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मौसम अलर्ट : नए साल के शुरुआती दिनों में कोहरा, शीतलहर और बारिश की चेतावनी

जानें, किन राज्यों में हो सकती है बारिश और कहां रहेगा कोहरा और शीतलहर का प्रकोप

मौसम विभाग ने नए साल के शुरुआती दिनों में कोहरा, शीतलहर और बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर में एक हल्का निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो अब कर्नाटक और महाराष्ट्र की तरफ बढ़ सकता है। यह निम्न दबाव का क्षेत्र और ज्यादा शक्तिशाली होकर भारत के पश्चिमी तट की तरफ बढ़ सकता है। अभी इसके ट्रैक के बारे में पूरी तरह निश्चिंत नहीं हैं, लेकिन इस पर बराबर नजर रखी जा रही है। यदि यह सक्रिय होता है तो इससे मौसमी गतिविधियां प्रभावित होंगी। 

इसके प्रभाव से पाकिस्तान से लेकर बिहार और पश्चिम बंगाल तक घना कोहरा छाया रहेगा। दिन का तापमान काफी कम रहेगा तथा सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा। इसी के साथ यह हल्का पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर बर्फबारी कर सकता है। इसके प्रभाव से एक बार फिर दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि अभी इसके किसी भारी दबाव या चक्रवात में तब्दील होने का खतरा नहीं दिखाई दे रहा है। लेकिन इस मौसमी सिस्टम से देश के कुछ भागों में बारिश की संभावना है।  

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी के अनुसार आपको आज का मौसम, कल का मौसम और आगामी दिनों के मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी दे रहे हैं तो आइये जानते हैं, नए साल के शुरुआती दिनों कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक आमतौर पर अधिकांश मौसम प्रणालियां उत्तर पश्चिम की तरफ ओमान और यमन की ओर बढ़ती हैं। कम दबाव का क्षेत्र अच्छी तरह से चिह्नित होने की संभावना है। हालांकि, ऐतिहासिक डेटा से पता चलता है कि ऐसी प्रणालियों के अपने सामान्य पथ से भटकने और उत्तर-पूर्व की ओर भारतीय तट की ओर मुड़ने की 20 से 30 प्रतिशत ही संभावना है। यदि यह पुन: वक्रता होती है तो कम दबाव का क्षेत्र 3 जनवरी की शुरुआत में कर्नाटक और दक्षिण महाराष्ट्र में बारिश कर सकता है। केरल और तटीय कर्नाटक में भी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद इस मौसमी सिस्टम से आंतरिक कर्नाटक, महाराष्ट्र के कुछ भागों, तेलंगाना व आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि मौसमी विज्ञानियों के अनुसार इस लो सिस्टम के तीव्र होकर अवसाद या चक्रवात में बदलने की संभावना बहुत ही कम है। हालांकि मौसम विज्ञानी इस पर लगातार नजर रख रहे हैं। क्योंकि पूर्वानुमान अनिश्चित बना हुआ है।

इन राज्यों में छाया रहेगा कोहरा, चलेगी शीतलहर

उत्तर पश्चिम और मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। और पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों के दौरान या उसके बाद इसमें धीरे-धीरे कमी आएगी। अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति जारी रहने और उसके बाद कमी आने की संभावना है। बता दें कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिम राजस्थान में कई स्थानों पर शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति बनी रही है।

इन तारीखों को घना कोहरा और शीत दिवस रहने की संभावना

  • मौसम विभाग के मुताबिक एक से 5 जनवरी 2024 के दौरान पंजाब के कुछ भागों में सुबह व रात के समय घना कोहरा छाया रह सकता है।
  • एक से तीन जनवरी के दौरान हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ भागों में और उसके बाद अगले 2 दिनों तक अलग-अलग इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा रहने की संभावना है।
  • 2 से 6 जनवरी के दौरान उत्तराखंड के कुछ भागाें में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने की संभावना है।
  • 2 व 3 जनवरी को पूर्वी राजस्थान में घना कोहरा छाया रह सकता है। इसी के साथ 2 और 3 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान के अलग-अगल इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है।
  • 2 से 6 जनवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश में सुबह के समय अलग-अलग भागों में घना कोहरा छाने के आसार नजर आ रहे हैं।
  • एक से 4 जनवरी के दौरान उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रह सकता है।
  • 2 जनवरी मध्यप्रदेश में घना कोहरा छाने की संभावना है।
  • 2 से 4 जनवरी के दौरान बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रह सकता है।
  • 2 से 3 जनवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में घना कोहरा रहने की संभावना है।

किन राज्यों में रह सकती है कोल्ड डे की स्थिति

  • एक व 2 तारीख को पंजाब, हरियाणा के कई भागों में कोल्ड डे की स्थिति बनने की संभावना है। वहीं 3 तारीख को यहां के कुछ भागों में और 4 व 5 तारीख को यहां के अलग-अलग भागों में कोल्ड डे की स्थित बन सकती है।
  • एक व 2 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में कोल्ड डे की स्थिति होने की संभावना है।
  • एक व 2 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग भागों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।
  • एक से 3 जनवरी के दौरान पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग भागों में और 3 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान में शीत दिवस की स्थिति बनने की संभावना है।
  • 2 जनवरी को मध्यप्रदेश में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है।

बारिश को लेकर पूर्वानुमान और चेतावनी

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें साल की शुरुआत में ही देश के कुछ राज्यों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जो इस प्रकार से है-

  • अगले 3 से 4 दिनों के दौरान दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल और लक्षद्वीप में कुछ भागों पर हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है।
  • एक से 4 जनवरी के दौरान लक्षद्वीप में कुछ भागों पर भारी बारिश की संभावना है।
  • एक जनवरी को दक्षिण तमिलनाडु में भारी बारिश संभव है।
  • एक से 4 जनवरी को केरल में भारी बारिश होने की संभावना है।
  • 2 से 5 जनवरी के दौरान मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की या छुटपुट बारिश हो सकती है।
  • 3 से 5 जनवरी के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा में हल्की छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों स्वराज ट्रैक्टरजॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back