मौसम अलर्ट : इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

Share Product प्रकाशित - 20 Sep 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मौसम अलर्ट : इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

जानें, आगामी 5 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान और चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से 5 दिनों के दौरान देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। अनुमान है कि फिर से सक्रिय हुआ मानसून (monsoon) जाते-जाते कई जगहों पर भारी बारिश कर सकता है। हालांकि मानसून पहले से काफी कमजोर हो चुका है और अब यह विदाई की ओर है। इससे कई जगहों पर भारी बारिश के बाद अब बारिश की गतिविधियों में कमी देखी जा रही है और आगामी दिनों में इसमें और कमी आएगी।

मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई शुरू हो जाती है। इस साल कुछ समय आगे-पीछे हो सकता है, लेकिन मानसून की विदाई अक्टूबर में हो जाएगी। वहीं राजस्थान से सितंबर से मानसून की विदाई होनी शुरू हो जाती है। जलवायु परिवर्तन (Climate change) का प्रभाव मानसून पर भी देखने को मिल रहा है। इस बार मानसून अधिक दिनों तक ठहरा हुआ है और बीच-बीच में गेप करके सक्रिय हो रहा है। ऐसे में सितंबर में अगस्त माह के मुकाबले अधिक बारिश होने की उम्मीद की जा रही है। अगले 24 घंटों के दौरान देश के कई राज्यों में हल्की से लेकर मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको आज का मौसम, कल का मौसम, परसों का मौसम सहित 5 दिनों के दौरान मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी दे रहे हैं, तो आइए जानते हैं आगामी दिनों के दौरान कहां-कहां होगी बारिश और कैसा रहेगा आपके राज्य के मौसम का हाल।

इस समय देश में बन रहे हैं यह मौसम सिस्टम

इस समय देश में कई प्रकार के मौसम सिस्टम बन रहे हैं, मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक जो मौसमी सिस्टम बन रहे हैं, वे इस प्रकार से हैं

  • पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट के पास उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव का क्षेत्र अब उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों पर स्थित है और संबंधित चक्रवाती परिसंचरण ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकते हुए औसत समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है।
  • अगले दो दिनों के दौरान इसके उत्तरी ओडिशा और दक्षिणी झारखंड में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।
  • एक चक्रवाती परिसंचरण (a cyclonic circulation) दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर स्थित है और मध्य क्षोभमंडल तक फैला हुआ है।
  • मानसून ट्रफ (monsoon trough) अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में है और जैसलमेर, कोटा, गुना, सिद्धि, डाल्टनगंज और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों पर कम दबाव क्षेत्र के केंद्र से होकर गुजरती है और वहां से दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी तक जाती है।

अगले 24 घंटों के दौरान कहां-कहां हो सकती है बारिश

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक (According to Skymet Weather report) अगले 24 घंटों के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, झारखंड, तमिलनाडु, केरल और दक्षिण राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, अंडमान और लक्षद्वीप, तेलंगाना के कुछ भागों और आंतरिक कर्नाटक में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है।
जम्मू, कश्मीर, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, विदर्भ, मराठवाड़स, मध्यप्रदेश और आंध्रप्रदेश में बारिश संभव है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान और चेतावनी

  • मौसम विभाग के अनुसार (According to meteorological department) पश्चिम भारत में हल्की या मध्यम से लेकर व्यापक बारिश (Light or moderate to widespread rain) या तूफान (storm) जैसी गतिविधियां हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने (lightning strike) की भी संभावना है। वहीं दक्षिण भारत में छिटपुट भारी वर्षा के साथ हल्की या मध्यम और काफी व्यापक बारिश हो सकती है।
  • सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश (Heavy rain) संभव है।
  • पूर्वी भारत में गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश (light to moderate rain) संभव है। वहीं ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है।
  • पूर्वोत्तर भारत में असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में हल्की या मध्यम छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश के साथ भारी बारिश हो सकती है।
  • नागालैंड, मणिपुर में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश (Heavy rain) होने की संभावना है।
  • तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश (rain) होने की संभावना है।

21 से 23 सितंबर के मौसम का पूर्वानुमान-  (आगामी तीन दिन के मौसम का पूर्वानुमान)

  • 21-22 सितंबर के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंधी बिजली गिरने के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश (Heavy rain) हो सकती है।
  • 21-23 सितंबर के दौरान बिहार में हल्की से लेकर मध्यम व्यापक बारिश हो सकती है। इस दौरान आंधी और बिजली गिरने के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश (Heavy rain) भी संभव है।
  • 21 सितंबर के दौरान ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
  • 21-23 सितंबर के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से लेकर मध्यम व छिटपुट से लेकर काफी व्यापक बारिश या गरज के साथ छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
  • 21 को नागालैंड, मणिपुर में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।
  • 21 और 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में बारिश का अनुमान है।
  • 21-22 सितंबर दौरान छत्तीसगढ़ में हल्की से लेकर मध्यम व व्यापक बारिश या आंधी और बिजली गिरने के साथ छिटपुट भारी बारिश होने की संभावना है।
  • 21-23 तारीख के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश; 22 और 23 सितंबर को विदर्भ और पश्चिम मध्य प्रदेश में बिजली गिरने के साथ छिटपुट भारी वर्षा होने की संभावना है।
  • अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी, पूर्वोत्तर और मध्य भारत, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिमी तटों और द्वीपों के कुछ हिस्सों में छिटपुट से लेकर व्यापक हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं देश के बाकी हिस्सों में छिटपुट बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं।

देशभर के लिए अगले 5 दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान

अगले 5 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है। आपकी जानकारी के लिए हम नीचे वेदर.कॉम के मुताबिक देश के प्रमुख 5 राज्यों का पूर्वानुमान दे रहे हैं।

दिल्ली के लिए आगामी 5 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

  • 21 सितंबर को राजधानी में इक्का-दुक्का जगहों पर गरज के साथ आंधी बारिश हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा। इस दौरान हवा की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
  • 22 सितंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। हवा की गति 7 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
  • 23 सितंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। हवा की गति 9 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
  • 24 सितंबर को आसमान में अधिकतर समय धूप रहेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
  • 25 सितंबर को आसमान में अधिकतर समय धूप रहेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

राजस्थान के लिए आगामी 5 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

  • 21 सितंबर को छिटपुट गरज के साथ आंधी या बारिश हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। हवा की गति 5 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
  • 22 सितंबर को आसमान में अधिकतर समय धूप रहेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। हवा की गति 5 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
  • 23 सितंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। हवा की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
  • 24 सितंबर को अधिकतर समय धूप रहेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। हवा की गति 9 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
  • 25 सितंबर को आसमान में धूप रहेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। हवा की गति 9 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

हरियाणा के लिए आगामी 5 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

  • 21 सितंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा। हवा की गति 9 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
  • 22 सितंबर को आसमान में अधिकतर समय धूप रहेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा। हवा की गति 9 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
  • 23 सितंबर को इक्का-दुक्का जगह पर गरज के साथ आंधी व बारिश हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहेगा। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
  • 24 सितंबर को आसमान में अधिकतर समय धूप रहेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा। हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
  • 25 सितंबर को आसमान में आंशिक समय बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा। हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

यूपी के लिए आगामी 5 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

  • 21 सितंबर को दोपहर में गरज के साथ आंधी-बारिश की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा। हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
  • 22 सितंबर को बारिश और गड़गड़ाहट के साथ बारिश संभव है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहेगा। हवा की गति 23 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
  • 23 सितंबर को आंधी-बारिश की गतिविधियां संभव है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहेगा। हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
  • 24 सितंबर को गरज के साथ आंधी-बारिश हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहेगा। हवा की गति 17 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
  • 25 सितंबर को गरज के साथ आंधी-बारिश हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहेगा। हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

मध्यप्रदेश के लिए आगामी 5 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

  • 21 सितंबर को इक्का-दुक्का जगह पर गरज के साथ आंधी व बारिश हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। हवा की गति 2 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
  • 22 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। हवा की गति 3 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
  • 23 सितंबर को इक्का-दुक्का जगह पर गरज के साथ आंधी व बारिश हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा। हवा की गति 5 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
  • 24 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। हवा की गति 5 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
  • 25 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। हवा की गति 4 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

बिहार के लिए आगामी 5 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

  • 21 सितंबर को गरज के साथ आंधी व बारिश की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहेगा। हवा की गति 21 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
  • 22 सितंबर को गरज के साथ आंधी व बारिश की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहेगा। हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
  • 23 सितंबर को गरज के साथ आंधी व बारिश की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहेगा। हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
  • 24 सितंबर को गरज के साथ आंधी व बारिश की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहेगा। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
  • 25 सितंबर को गरज के साथ आंधी व बारिश की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा। हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों फार्मट्रैक ट्रैक्टरमैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back