यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2022 : ट्रैक्टर बिक्री में 21 प्रतिशत की वृद्धि

प्रकाशित - 06 Oct 2022

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घरेलू और निर्यात बाजार में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए सितंबर 2022 का महीना काफी आशाजनक रहा है। कंपनी ने इस महीने घरेलू और निर्यात बाजार में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। कंपनी ने सितंबर 2022 में कुल 48713 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 40331 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार महिंद्रा सेल्स डाटा सितंबर 2022 के अनुसार कुल बिक्री में 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2022 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

महिंद्रा ट्रैक्टर घरेलू सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2022 : 47 हजार से ज्यादा ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सितंबर 2022 के दौरान घरेलू बाजार में 47100 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 39053 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार महिंद्रा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2022 में यह जानकारी सामने आई है। 

महिंद्रा ट्रैक्टर निर्यात सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2022 : निर्यात बाजार में 26 प्रतिशत की वृद्धि

महिंद्रा ने घरेलू बाजार के साथ-साथ निर्यात बाजार में भी ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। महिंद्रा ने सितंबर 2022 के दौरान निर्यात बाजार में 1613 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 1278 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार महिंद्रा ट्रैक्टर निर्यात में 26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। 

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स डाटा सितंबर 2022

विवरण  2022  2021 परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार 47100 39053 21%
निर्यात बाजार 1613 1278 26%
कुल बिक्री  48713 40331 21%

महिंद्रा ट्रैक्टर ने 6 महीनों में 12 फीसदी ज्यादा ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए वर्ष 2022 अभी तक सकारात्मक रहा है। कंपनी ने अप्रैल 2022 से  सितंबर 2022 तक कुल बिक्री (घरेलू और निर्यात बाजार) में 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 2022 (YTD) में ट्रैक्टर की बिक्री के आंकड़ों की घोषणा में यह जानकारी दी है। कंपनी ने 2022 में घरेलू बाजार में 2,02,305 यूनिट बेची है जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 1,80,667 यूनिट बेची गई थी। इस प्रकार कंपनी ने घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 12% की वृद्धि दर्ज की है। दूसरी ओर, निर्यात बाजार में महिंद्रा ने 19% की वृद्धि दर्ज की है कंपनी ने पिछले साल इसी समान अवधि 8182 यूनिट बेची थी जबकि 2022 में सितंबर तक 9744 यूनिट बेची है। 

महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट 2022 : अप्रैल 2022 से 30 सितंबर तक 2022 तक (YTD)

विवरण YTD 2022   YTD 2021 परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार 202305 180667  12%
निर्यात बाजार 9744 8182 19%
कुल बिक्री 212049  188849 12%


एक महीने में सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा एंड महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का के अनुसार कंपनी ने सितंबर 2022 के दौरान घरेलू बाजार में 47,100 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल की तुलना में 21% अधिक है। यह एक महीने में हमारी अब तक की सबसे बड़ी बिक्री है। त्योहारी उत्साह के कारण महीने के दौरान मांग मजबूत रही, जिसकी अक्टूबर में भी जारी रहने की उम्मीद है। खरीफ फसल की कटाई जल्द शुरू होने और फसल की कीमतों में मजबूती के साथ, धारणा सकारात्मक है। सामान्य से अधिक मानसून ने जल स्तर में सुधार किया है, मिट्टी में नमी की मात्रा बढ़ गई है, जो आगामी रबी सीजन में उच्च खाद्यान्न उत्पादन के लिए बहुत सकारात्मक है। सिक्का के अनुसार निर्यात बाजार में, हमने पिछले वर्ष की तुलना में 26% की वृद्धि के साथ 1613 ट्रैक्टर बेचे हैं।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹4.90 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 एचपी | 2014 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 2,87,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹1.20 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 एचपी | 2023 Model | डूंगरपुर, राजस्थान

₹ 5,90,250
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स
₹0.49 लाख का कुल बचत

फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स

50 एचपी | 2023 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 7,41,285
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें