प्रकाशित - 22 Sep 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
देश की अग्रणी ट्रैक्टर कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से आगामी त्यौहारी सीजन के मध्यनजर “मनाओ त्योहार महिंद्रा के साथ” टैग लाइन के साथ किसान महोत्सव का संचालन किया जा रहा है। महिंद्रा किसान महोत्सव में और अधिक शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं। यह ऑफर्स शक्तिशाली ट्रैक्टरों पर दिए जा रहे हैं। इसमें बेस्ट प्राइज ऑफर, बेस्ट एक्सचेंज ऑफर और बेस्ट फाइनेंस ऑफर शामिल किए गए हैं। किसानों को यह ऑफर महिंद्रा ब्रांड के युवो टेक प्लस 475डीआई, 575डीआई और 585डीआई ट्रैक्टर पर दिया जा रहा है।
महिंद्रा ट्रैक्टर किसान महोत्सव ऑफर की खास बात ये हैं कि इसमें किसानों को किसी भी 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर को टेस्ट करने पर ग्राहक को निश्चित इनाम की गारंटी दी जा रही है। किसान कंपनी के शोरूम पर जाकर महिंद्रा 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर की ड्राइव ले सकते हैं। इसके अलावा ट्रैक्टर की बुकिंग के लिए मात्र 11 हजार रुपए की एडवांस राशि निर्धारित की गई है और इसके बदले किसानों को 21 हजार रुपए की रसीद दी जा रही है यानि सीधे तौर पर ग्राहक को 10 हजार रुपए का लाभ दिया जा रहा है। किसान, इस महोत्सव में शामिल होकर इन आकर्षक ऑफरों का लाभ उठा सकते हैं।
महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की ओर से किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ये स्कीम शुरू की गई है। इसमें किसान मात्र 11 हजार रुपए में अपना मनपसंद ट्रैक्टर बुक करा सकते हैं। उन्हें इस स्कीम के तहत 10 हजार रुपए का फायदा होगा। क्योंकि किसानों को ट्रैक्टर बुकिंग के समय मात्र 11 हजार राशि देनी होगी जिसकी एवज में कंपनी की ओर से उन्हें 21 हजार रुपए की रसीद जाएगी। इससे किसानों को सीधे तौर पर 10 हजार रुपए की बचत हो रही है। इसलिए किसानों को चाहिए कि स्कीम खत्म होने से पहले इस ऑफर का लाभ उठाएं।
बता दें फिलहाल यह स्कीम 30 सितंबर 2022 संचालित करने की समय सीमा निर्धारित है। अगर कंपनी प्रबंधन चाहेगा तो इसे और आगे बढ़ा दिया जाएगा। कंपनी का कहना है कि संबंधित राज्य का किसान अपने निकटतम डीलर से संपर्क कर ऑफर की अधिक जानकारी प्राप्त कर सकता है। साथ ही कंपनी के टोल फ्री नंबर 1800 2100 700 पर कॉल करके अधिक जानकारी ले सकता है।
इस महोत्सव के तहत देश के अलग-अलग राज्यों के किसानों को कई अलग-अलग ऑफर दिए गए हैं। इसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश आदि राज्यों के किसान लाभ उठा रहे हैं। इस महोत्सव के तहत उत्तर प्रदेश के किसानों को कई ऑफर से फायदा पहुंचाया जा रहा है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर के डीलरशिप की जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में ग्राहक महिंद्रा ट्रैक्टर एवं रोटावेटर पर 30,000 रुपए तक का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। महिंद्रा किसान महोत्सव के तहत किसानों को महिंद्रा युवा 575 डीआई, 475 डीआई ट्रैक्टर पर आकर्षक कीमतों पर इम्प्लीमेंट्स के साथ बेस्ट कॉम्बो ऑफर दिया गया है। इस बेस्ट कॉम्बो ऑफर में आप ट्रैक्टर के साथ रोटावेटर लेने पर 30,000 रुपए तक की बचत कर सकते है। इसके अलावा महिंद्रा 275, 575 और 475 डीआई टीयू एक्सपी प्लस ट्रैक्टर पर भी रोटावेटर के साथ 30,000 रुपए की बचत कर सकते है। इसके अलावा महिंद्रा अर्जुन अल्ट्रा 555 डीआई पर भी बेस्ट कॉम्बो ऑफर दिया गया है।
महिंद्रा ट्रैक्टर किसान महोत्सव में राजस्थान के किसानों के लिए भी खास ऑफर पेश किए हैं। महिंद्रा राजस्थान के किसानों को युवा टेक प्लस 275 और 475 तथा महिंद्रा एक्सपी प्लस 275 और 475 ट्रैक्टर की खरीद पर आकर्षक कीमत का ऑफर दे रही है। साथ ही इस स्कीम के तहत राजस्थान का किसान जीरो प्रतिशत डाउन पेमेंट पर रोटावेटर खरीद सकता है। साथ ही थ्रेसर पर 80 प्रतिशत तक फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध है।
महिंद्रा ट्रैक्टर किसान महोत्सव के तहत किसानों को कई ऑफर से फायदा पहुंचाया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि बहुत ही आकर्षक कीमतों पर ग्राहकों को बेस्ट प्राइज ऑफर, बेस्ट एक्सचेंज ऑफर और बेस्ट फाइनेंस ऑफर देकर और अपने उत्पादों पर कम ब्याज दरों से लेकर कई लाभ प्रदान कर रहे हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, आयशर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।