आम महोत्सव सह प्रतियोगिता में मिलेंगे 10,000 रुपए के पुरस्कार - जानें पूरी जानकारी

Share Product प्रकाशित - 16 Jun 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

आम महोत्सव सह प्रतियोगिता में मिलेंगे 10,000 रुपए के पुरस्कार - जानें पूरी जानकारी

जानें, बिहार आम महोत्सव सह प्रतियोगिता 2022 के नियम, शर्तें और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। इससे किसानों को लाभ हो रहा है। वहीं खेती और बागवानी में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए सरकार की ओर से समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में किसानों को बागवानी के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बिहार सरकार की ओर से आम महोत्सव सह प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 

Buy Used Tractor

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये प्रतियोगिता 24 जून 2022 को पटना में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के लिए किसानों से आवेदन पत्र मांगे गए हैं। जो इच्छुक किसान इस आम महोत्सव सह प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से बिहार सरकार की ओर से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के संबंध में पूरी जानकारी दे रहे हैं ताकि राज्य के किसान इसका लाभ उठा सकें। 

प्रतियोगिता के लिए कब तक करा सकते हैं पंजीयन/आवेदन

प्रतियोगिता के दिए गए नियम और शर्तों के मुताबिक आम महोत्सव सह प्रतियोगिता 2022 के लिए किसान 20 जून 2022 तक पंजीकरण करा सकते हैं। बता दें कि इस प्रतियोगिता के लिए 12 जून 2022 से शुरू कर दिए गए थे। पंजीकरण के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके लिए विभाग की अधिकारिक वेबसाइट http://horticulture.bihar.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा सकता है। 

बिहार आम महोत्सव सह प्रतियोगिता क्या रहेंगे मुख्य आकर्षण

बिहार आम महोत्सव सह प्रतियोगिता 2022 के तहत बच्चों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें किसान परिवार के बच्चे भाग ले सकेंगे। इसके अलावा किसान नक्काशी प्रतियोगिता होगी जिसमें किसान भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण इस प्रकार से हैं-

  • आम में नक्कापशी प्रतियोगिता
  • आम के क्रेता / विक्रेता सम्मेलन
  • आम व आम से निर्मित खाघ सामग्री का बिक्री केंद्र
  • आम खाओं प्रतियोगिता ( 5 साल से 10 साल के बच्चों के लिए )
  • आम फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता ( 5 साल से 10 साल के बच्चों के लिए)
  • उपरोक्त सभी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने हेतु आप सभी उम्मीदवार स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

प्रतियोगिता में दिए जाने वाले पुरस्कारों का विवरण

आम महोत्सव-सह-प्रतियोगिता 2022 के लिए तीन पुरस्कार रखे गए हैं। जिनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। इन पुरस्कारों का विवरण इस प्रकार से है-

  • प्रथम पुरस्कार-5000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार-4000 रुपए एवं तृतीय पुरस्कार-3000 रुपए दिया जाएगा।
  • इसके अलावा आम शिरोमणि को विशेष पुरस्कार के रूप में 10,000 रुपए दिए जाएंगे।
  • पुरस्कार की राशि सीएफएमएस के माध्यम से संबंधित जिला के सहायक निदेशक उद्यान के द्वारा विजेता प्रतिभागी के पंजीकरण में उपलब्ध बैंक खाता में हस्तांतरित किया जाएगा।
  • इसके अलावा प्रदर्शनी स्थल पर प्रमाण-पत्र निर्धारित तिथि एवं समय पर वितरित किया जाएगा।

क्या रहेगा आम महोत्सव सह प्रतियोगिता 2022 का स्थल

बिहार में सबसे पहले आम महोत्सव सह प्रतियोगिता का आयोजन 24 जून 2022 को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ज्ञान भवन, गांधी मैदान के पास, पटना में किया जाएगा।

आम महोत्सव-सह-प्रतियोगिता 2022 के लिए क्या है नियम एवं शर्तें

  1. प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु ऑनलाइन पंजीकरण विभागीय वेबसाइट http://horticulture.bihar.gov.in पर दिनांक 12.06.2022 से 20.06.2022 तक करना अनिवार्य होगा।
  2. ऑनलाइन पंजीकरण के आलोक में आम नक्काशी प्रतियोगिता/आम खाओ प्रतियोगिता/आम फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टि पत्र प्रतिभागी को स्वयं डाउनलोड कर प्रदर्शनी स्थल पर दिनांक 24.06.2022 उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
  3. प्रतिभागी प्रत्येक वर्ग/शाखा में पंजीकरण करा सकते हैं।
  4. आम नक्काशी प्रतियोगिता/आम खाओ प्रतियोगिता/आम फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में पांच से कम प्रतिभागी आने पर उस वर्ग के प्रतिभागियों का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
  5. इस प्रदर्शनी में भाग लेने हेतु कोई प्रवेश शुल्क देय नहीं है।
  6. आम खाओ प्रतियोगिता एवं आम फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता 5-10 वर्ष के बच्चों/बच्चियों के लिए मान्य होगा।
  7. आम के फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हेतु प्रतिभागी को आम फैंसी ड्रेस स्वयं लाना होगा।
  8. प्रदर्शनी में भाग लेने वाले प्रतिभागी की किसी भी भूल के लिए समिति उत्तरदायी नहीं होगी।
  9. प्रादर्श की प्रविष्टि दिनांक 24.06.2022 को पूर्वाह्न 9.00 बजे से अपराह्न 3.00 बजे तक ज्ञान भवन, निकट गांधी मैदान, पटना में कराया जाएगा।
  10. आम खाओ प्रतियोगिता/आम फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हेतु ऑनलाइन आवेदन के क्रम में आवेदक के नाम में भाग लेने वाले बच्चे/बच्चियों का नाम तथा शेष सभी विवरणी उनके अभिभावक का होगा।
  11. कृपया आवेदक का नाम, पिता/पति का नाम/पूर्ण पता को हिंदी में प्रविष्टि किया जाए।

कैसे करें आम महोत्सव सह प्रतियोगिता 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन

इस प्रतियोगिता के लिए राज्य के किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसकी प्रक्रिया इस प्रकार से है-

  • आम महोत्सव सह प्रतियोगिता में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर आपको आम महोत्सव सह प्रतियोगिता-2022 बिहार का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा जहां पर आपको आवेदन  से संबंधित कुछ  दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढऩा होगा।
  • इन्हीं दिशा-निर्देशो के पीछे आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा।
  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म  को ध्यान से भरना होगा।
  • इसमें मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • अंत में, आपको  सबमिट  के विकल्प पर क्लिक करना होगा व इसकी रसीद का प्रिंट-आउट लेकर सुरक्षित रख लेना होगा। क्योंकि प्रतियोगिता में प्रविष्ट होने के लिए ये जरूरी होगा।
  • इस प्रकार बिहार आम महोत्सव सह प्रतियोगिता 2022 के लिए आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों  सॉलिस ट्रैक्टर, करतार ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back