यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

बकरी पालन बिजनेस को आसान बनाएंगे ये टॉप 5 मोबाइल ऐप

प्रकाशित - 27 Jan 2023

जानें, बकरी पालन में कैसे मदद कर सकते हैं ये मोबाइल ऐप  

ग्रामीण इलाकों में बकरी पालन काफी लोकप्रिय बिजनेस बनता जा रहा है। खासकर छोटे किसान, जो गाय, भैंस जैसे महंगे दुधारू जानवर नहीं खरीद सकते हैं, वे बकरी पालन करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इसलिए बकरी को गरीब की गाय भी कहा जाता है। बकरी पालन बिजनेस को छोटे से लेकर बड़े स्तर तक किया जा सकता है। इसमें लागत बहुत कम आती है जबकि मुनाफा डबल होता है। इसलिए आज बकरी पालन का बिजनेस दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लेकिन बकरी पालन का बिजनेस करने से पहले बकरी पालन के संबंध में आवश्यक जानकारी होना बेहद जरूरी है तभी आप इस बिजनेस से अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। 

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन कि इस पोस्ट में आपको बकरी पालन (Bakri Palan) की जानकारी के लिए बनाए गए उन 5 मोबाइल एप के बारें में आपको जानकारी देंगे जिसकी सहायता से आप बकरी पालन बिजनेस की बारीकियों को समझ कर इस बिजनेस से अधिक लाभ प्राप्त करने में सक्षम हो सकेंगे। तो आइए जानते हैं इन टॉप 5 एप के बारें में।

बकरी मित्र ऐप 

बकरी मित्र एप को केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान और अंतरराष्ट्रीय पशुधन शोध संस्थान नैरोबी केन्या ने मिलकर तैयार किया है। इस एप के माध्यम से आप बकरियों के पोषण प्रबंधन, स्वास्थ्य प्रबंधन, प्रजनन प्रबंधन, मार्केटिंग, बकरियों के आवास और खान-पान से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा इस एप के जरिये आप बकरी पालन ट्रेनिंग प्रोग्राम से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस मोबाइल एप्लीकेशन पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जिस पर कॉल करके आप अपनी समस्याओं का समाधान भी प्राप्त कर सकते हैं।

गोट फार्मिंग ऐप 

गोट फार्मिंग एप केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान की ओर से तैयार किया गया है। यह मोबाइल एप्लीकेशन को चार भाषाओं हिंदी, तमिल, कन्नड़ और अंग्रेजी में उपलब्ध है। इस एप में देसी नस्ल की बकरी, प्रजनन प्रबंधन, बकरी की उम्र के अनुसार डाइट की जानकारी, बकरी के लिए चारा प्रबंधन, बकरी की रखरखाव व देखभाल, स्वास्थ्य प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी दी गई है। इस मोबाइल एप्लीकेशन से बकरी पालक, बकरी के दूध और मांस का बेहतर उत्पादन करने की सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

बकरी उत्पाद एप

इस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से पशुपालक किसान मूल्य वर्धित उत्पादों की बाजार में मांग है और कैसे बकरी पालक इन उत्पादों से अच्छा मुनाफा ले सकते हैं, इन सभी बातों की जानकारी दी गई है। इसके अलावा इस एप्लीकेशन पर बकरियों के पोषण से जुड़ी जानकारी भी दी गई है। इस एप्लीकेशन को हिंदी, तमिल, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में तैयार किया गया है।

बकरी गर्भाधान सेतु

राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत मवेशियों के कृत्रिम गर्भाधान को प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि बकरियों की उत्पादकता और नस्ल में सुधार किया जा सकें। इस एप्लीकेशन में किसानों को नस्ल सुधार कार्यक्रम के बारें में जानकारी दी गई है। यह एक वैज्ञानिक प्रोसेस है। इसकी जानकारी हर बकरी पालन करने वाले किसान को होनी चाहिए। इससे उन्हें बकरी फार्म को बढ़ाने और नुकसान को कम करने में सहायता मिलेगी।

गोट ब्रीड ऐप 

इस मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये बकरी पालक बकरियों की उत्तम नस्लों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जैसा कि बकरी पालन दो उद्‌देश्यों के लिए किया जाता है, पहला दूध के लिए और दूसरा मांस के लिए। यदि आप दूध के लिए बकरी पालन कर रहे हैं तो आपको बकरी की किस नस्ल का चुनाव करना चाहिए और मांस के लिए तो किस नस्ल का। इसकी जानकारी इस एप के माध्यम से बकरी पालक इसकी जानकारी प्राप्त कर बकरी पालन बिजनेस से काफी अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस एप द्वारा आपको बकरी की उत्तम नस्लों का चयन करने में आसानी होगी। इसके अलावा इस एप से आपको बाजार की मांग का भी पता चल जाएगा कि बाजार में किस बकरी नस्ल की बकरी की ज्यादा डिमांड है।

कैसे डाउनलोड करें बकरी पालन से जुडे इन एप को (Goat Farming)

यदि आप उपरोक्त बताए गए एप को डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा। वहां आपको इन एप को सर्च करना होगा। यह आपको आसानी से गूगल प्ले स्टोर पर मिल जाएंगे। इसके बाद आप इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लें।  

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों मैसी वीएसटी ट्रैक्टर, सॉलिस ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई
₹1.28 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई

36 एचपी | 2020 Model | टोंक, राजस्थान

₹ 5,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 5118
₹2.46 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 5118

20 एचपी | 2022 Model | सतारा, महाराष्ट्र

₹ 1,28,800
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स
₹0.49 लाख का कुल बचत

फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स

50 एचपी | 2023 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 7,41,285
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें