पीएम फसल बीमा योजना : किसानों के खाते में ट्रांसफर किए 115 करोड़ रुपए

जल्द होगा बकाया बीमा क्लेम का भी भुगतान, ऐसे चेक करें खाते में पैसा आया या नहीं

किसानों को फसल नुकसान की भरपाई के लिए सरकार की ओर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Prime Minister Crop Insurance Scheme) चलाई जा रही है। इस योजना का लाभ देश भर के उन किसानों को मिल रहा है जिन्होंने अपनी फसल का बीमा करवाया है। रबी फसल 2022-23 में फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार ने क्लेम के दूसरे लॉट की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी है।

इससे पहले राज्य सरकार ने पहला लॉट 200 करोड़ रुपए जनवरी में किसानों को भुगतान किया गया था। इस तरह राज्य सरकार की ओर से अब तक कुल 315 करोड़ रुपए का बीमा क्लेम प्रदेश के किसानों को भुगतान किया गया है। बीमा क्लेम की जारी की गई राशि 18 जिलों के 3.5 लाख से अधिक किसानों दी गई है। इस राशि का भुगतान हो जाने के बाद भी प्रदेश के किसानों का 50 करोड़ का क्लेम अभी बकाया है जिसका भुगतान शीघ्र किया जाएगा।

प्रदेश में किसानों को कुल कितना क्लेम किया जारी

हरियाणा सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए रबी 2022-23 के दौरान फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत 365 करोड़ का क्लेम जारी किया है। इससे किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी।

कैसे चेक करें खाते में बीमा क्लेम पैसा आया या नहीं (How to check whether insurance claim money)

हरियाणा के किसानों को बीमा क्लेम का पैसा ट्रांसफर कर दिया गया है। ऐसे में हर किसान यह जानना चाहता है कि उसके खाते में पैसा ट्रांसफर हुआ या नहीं। बता दें कि सरकार की ओर से डीबीटी के माध्यम से एक साथ बहुत से खातों में पैसा ट्रांसफर किया जाता है। ऐसे में खाते में पैसा आने में दो से तीन दिन लग सकते है। यदि आपके खाते में कोई गड़बड़ है तो इससे भी ज्यादा समय लग सकता है। ऐसे में घबराएं नहीं और हमारे द्वारा नीचे बताए गए तरीकों से अपने खाते की जांच कर सकते हैं कि आपके खाते में बीमा क्लेम का पैसा ट्रांसफर हुआ है या नहीं।

सबसे पहले अपने बैंक जाकर खाते का स्टेटमेंट निकलवाकर उसे चेक करें, यदि आपके खाते में पैसा रिलीज किया गया होगा तो उसकी इसमें एंट्री होगी।

यदि आपके खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया है तो आपके मोबाइल पर बैंक की ओर से इसका मैसेज आ जाएगा। आप अपने मैसेज बॉक्स को चेक करके इसका पता लगा सकते है।
यदि आपका खाता आधार से लिंक नहीं है तो आपके खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाएगा, क्योंकि सरकार की ओर से डीबीटी (DBT) के माध्यम से पैसा ट्रांसफर किया जाता है और इसके लिए आपको आधार काे अपने खाते से लिंक करना जरूरी है।

यदि आपका नाम पीएम फसल बीमा योजना की लिस्ट (List of PM Crop Insurance Scheme), पीएम फसल बीमा क्लेम भुगतान लिस्ट (PM crop insurance claim payment list) में है तो आपके खाते में पैसा जरूर ट्रांसफर किया जाएगा। इसलिए घबराएं नहीं और उपरोक्त तरीके से खाते की जांच करें।

फसल बीमा क्लेम प्राप्त नहीं होने पर कहां करें शिकायत

यदि आपको लगता है कि सब कुछ ठीक है और उसके बाद भी आपके खाते में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Prime Minister Crop Insurance Scheme) का पैसा नहीं आया है तो आप इसकी शिकायत भी कर सकते है जिसका समाधान आपकी बीमा कंपनी जिससे आपने अपनी फसल का बीमा कराया था उसके द्वारा किया जाएगा। इसलिए आप अपनी बीमा कंपनी का टोल फ्री नंबर जरूरी संभाल कर रखें ताकि बीमा क्लेम प्राप्त नहीं होने पर उसकी शिकायत की जा सके।

फसल बीमा क्लेम कैसे प्राप्त प्राप्त करें

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नियमानुसार फसल में नुकसान होने के 72 घंटे के दौरान किसान को फसल नुकसान की सूचना संबंधित बीमा कंपनी को देनी होती है। इसके अलावा किसान नुकसान की सूचना संबंधित बैंक, स्थानीय कृषि विभाग या जिला अधिकारियों को देनी होती है। वहीं किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के टोल फ्री नंबर 1800-200-7710 के माध्यम से फसल नुकसान की सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा किसान, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के  राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर भी इसकी सूचना दे सकते हैं। पीएम फसल बीमा योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmfby.gov.in/ पर जाकर विजिट कर सकते हैं।

हरियाणा में किसानों को मिल रहा है इन योजनाओं का भी लाभ

हरियाणा सरकार की ओर से राज्य के किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिल रहा है। इसी के साथ ही यहां के किसानों को बिजली बिल में छूट, कृषि यंत्रों व मशीनों का वितरण, कृषि ऋण माफी योजना व कृषि विकास योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इससे किसानों काे खेती के काम में आसानी हुई है और उत्पादन में बढ़ोतरी होने के साथ ही उनकी आय में भी इजाफा हो रहा है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों कुबोटा ट्रैक्टर, वीएसटी ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें