पीएम किसान योजना अपडेट: किसानों के खाते में इस दिन आएगी 14वीं किस्त

पिछले साल 31 मई को मिली थी 11वीं किस्त, जानिए 2023 में पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त कब मिलेगी

पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए नया अपडेट सामने आया है। देश के 8 करोड़ से अधिक पीएम किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों के खाते में सरकार जल्द ही 14वीं किस्त के 2000 रुपए जमा कराएगी। वहीं पीएम किसान सम्मान निधि योजना में नए किसान भी जोड़े जाएंगे। इसके लिए सरकार एक विशेष अभियान चलाएगी। सरकारी अधिकारी घर-घर जाकर पीएम किसान सम्मान निधि से ज्यादा से ज्यादा किसानों को जोड़ेगी और मोदी सरकारी की कई योजनाओं का लाभ दिलाएगी। अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं और ट्रैक्टर जंक्शन की यह पोस्ट आपको पीएम किसान योजना की पूरी जानकारी देगी।

जानिए, कब जारी होगी पीएम किसान की 14वीं किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तीन वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और चौथा वर्ष चल रहा है। योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी। किसानों को अब तक 2-2 हजार रुपए की 13 किस्त मिल चुकी है। 13वीं किस्त 27 फरवरी 2023 को जारी हुई थी। अब 14वीं किस्त का इंतजार किसानों को बना हुआ है। यहां आपको बता दें कि पीएम किसान योजना के माध्यम से देश के 8 करोड़ से अधिक किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता राशि 2-2 हजार रुपए की 3 किस्तों के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में जमा कराई जाती है। सम्मान निधि की पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी होती है। 2022 में पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त 31 मई को जारी की गई थी। वहीं 12वीं किस्त 17 अक्टूबर को जारी हुई थी। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार 14वीं किस्त की राशि मई या जून माह में जारी कर दी जाएगी। हालांकि अभी कोई अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है।

नए किसान जोड़ने के लिए अभियान 22 मई से

केंद्र सरकार पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के माध्मम से देश के 14 करोड़ किसानों को जोड़ने का लक्ष्य पूरा करना चाहती है। अब तक 8 करोड़ से अधिक किसान इस योजना से जुड़े हुए हैं। उत्तरप्रदेश में सबसे अधिक 2 करोड़ 83 लाख 10 हजार 177 किसान पीएम किसान सम्मान निधि के पात्र हैं। यूपी की योगी सरकार ने प्रदेश में योजना का कवरेज बढ़ाने के लिए 22 मई से 10 जून तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष अभियान में राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग सहित कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी घर-घर जाएंगे और किसानों को योजना से जोड़ेंगे। यूपी में अभियान की सफलता के बाद इसे अन्य राज्यों में शुरू किया जा सकता है। 

इस बार किन किसानों को मिलेगा 14वीं किस्त का लाभ

इस बार 14वीं किस्त का लाभ उन किसानों को भी मिलेगा जिन किसानों को पिछली बार ईकेवाईसी या भूमि दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कराने के कारण 13वीं किस्त का लाभ नहीं दिया गया था। इसके अलावा फर्जी किसानों के भी लिस्ट से नाम काटे गए थे। ऐसे में पिछली बार पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ केवल 8 करोड़ किसानों को ही मिल पाया था। इसके बाद बहुत से किसानों ने ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है और उनके भूमि दस्तावेजों का काम भी करीब-करीब पूरा हो गया है, तो ऐसे में इस बार पहले से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल सकता है।

इन किसानों को 14वीं किस्त में मिलेंगे 4000 रुपए

जिन किसानों को ईकेवाईसी (e-KYC) या भू-दस्तोवज सत्यापन की प्रक्रिया के अभाव में 13वीं किस्त नहीं मिल पाई थी। अब जिन किसानों की ये दोनों प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी है, उन्हें 14वीं किस्त के साथ 13वीं किस्त का लाभ भी मिल सकता है। इस तरह इन किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 4000 रुपए मिल सकते हैं।

14वीं किस्त की लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम (Check 14th Installment List)

यदि आप ये जानना चाहते हैं कि पीएम किसान योजना के तहत आपको पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त मिलेगी या नहीं तो आप नीचे दिए गए तरीके से इसकी जांच कर सकते हैं, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की लिस्ट में नाम देखने का तरीका इस प्रकार से है

  • इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • यहां आपको फार्मर सेक्शन के तहत Beneficiary List पर क्लिक कराना होगा।
  • अब आपके सामने एक पेज खुल जाएगा, यहां आपसे राज्य का नाम, जिले का नाम, सब जिले का नाम, ब्लॉक का नाम और गांव का नाम पूछा जाएगा।
  • इसमें आप उपरोक्त पूछी गई जानकारी भर दें।
  • इसके बाद Get Repot पर क्लिक कर दें।
  • ऐसा करते ही आपके सामने लाभार्थी सूची खुल जाएगी।
  • इसमें आप अपना नाम देख सकते हैं।
  • इस प्रकार आप 14वीं किस्त के लिए लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

कैसे चेक करें पीएम किसान योजना में अपना स्टेट्स (Check Status in PM Kisan Yojana)

यदि आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अपना स्टेट्स देखना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए तरीके से देख सकते हैं, इससे आपको यह पता चल जाएगा कि इस बार आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, क्योंकि इसमें आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आपसे संबंधित पूरा ब्यौरा होता है। इसमें ही आपको मैसेज दिया जाता है कि आपको 14वीं किस्त के लिए योग्य है या नहीं, या क्या कमी है आदि का अलर्ट इसमें आता है। इसलिए अपने समय-समय पर अपने स्टे्टस की जांच अवश्य करें, इसका तरीका इस प्रकार से है

  • इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • यहां आपको फार्मर सेक्शन के तहत Beneficiary Status पर क्लिक कराना होगा।
  • अब आपके सामने एक पेज खुल जाएगा। इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर या योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा।
  • अब आपको स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आप सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • सबमिट के बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने आपका स्टे्टस आ जाएगा।
  • इससे आप ये जान पाएंगे की आपको कब-कब किस्तें दी गई, कितनी किस्तें मिली और आप अगली किस्त के लिए इजेबल है कि नहीं, ये सब जानकारी आपको मिल जाएगी।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर, ट्रैकस्टार ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें