पीएम किसान योजना: इन किसानों के खाते में आएंगे 11000 रुपए, जानें, पूरी जानकारी

Share Product प्रकाशित - 27 Mar 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

पीएम किसान योजना: इन किसानों के खाते में आएंगे 11000 रुपए, जानें, पूरी जानकारी

22 लाख से अधिक किसानों को होगा, जानें, क्या है राज्य सरकार की योजना और इसके लाभ

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) किसानों के बीच सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत किसानों को साल में 6000 रुपए प्राप्त होते हैं। ये राशि उन्हें 2000-2000 रुपए की तीन समान किस्तों में दी जाती है। ये योजना देश के अधिकांश राज्यों में लागू है। इसी क्रम में झारखंड में भी इस योजना का लाभ राज्य के किसानों को मिल रहा है। इसी के साथ ही झारखंड सरकार ने किसानों की आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करने के लिए राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना (Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojna) भी चला रखी है। इसके तहत किसानों को 5000 रुपए प्रति एकड़ अनुदान दिया जाएगा। ये राशि राज्य के किसानों को खरीफ सीजन अथवा खरीफ की फसल के लिए दी जाएगी। इस योजना के तहत किसान अधिकतम 5 एकड़ तक इसका लाभ दिया जा सकता है। यह योजना छोटे किसानों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है जिनके पास 5 एकड़ या उससे कम कृषि योग्य भूमि है। इस बार पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त भी आनी है और राज्य के पात्र किसानों को 5000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। ऐसे में झारखंड राज्य में किसानों को दोनों योजनाओं से कुल 11000 रुपए मिलने वाले हैं। यानि यहां के प्रत्येक किसान को 11000 रुपए इन दोनों योजनाओं से मिलेंगे। इस योजना का लाभ राज्य के 22 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा।

Buy Used Tractor

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना झारखंड की जानकारी दे रहे हैं।

क्या है कृषि आशीर्वाद योजना (Krishi Ashirwad Yojana)

झारखंड सरकार की ओर से राज्य के पात्र किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को 5000 रुपए खरीफ सीजन से पहले दिया जाएगा ताकि वे बिना किसी परेशानी के खरीफ फसलों की बुवाई कर सकें। इस योजना के तहत केवल खरीफ सीजन के लिए ही आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत किसान को अधिकतम 5 एकड़ तक सहायता दी जा सकती है। इस तरह प्रति एकड़ 5000 रुपए के हिसाब से किसान को इस योजना से अधिकतम 25000 रुपए तक की आर्थिक सहायता राज्य सरकार की ओर से मिल सकती है। लेकिन योजना की शर्त ये हैं कि इस योजना के लिए वही किसान पात्र होंगे जिनके पास 5 एकड़ या उससे कम भूमि है। बता दें कि राज्य के पीएम किसान योजना के पात्र किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इसलिए राज्य के जिन किसानों के नाम पीएम किसान योजना की पात्रता सूची में हैं, उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा। इस योजना की राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में जमा की जाएगी।  

कृषि आशीर्वाद योजना के लाभ

कृषि आशीर्वाद योजना के तहत राज्य के करीब 22 लाख 47 हजार किसानों को लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ केवल छोटे और सीमांत किसानों को दिया जाएगा। जिन किसानों के पास 5 एकड़ या उससे कम भूमि है वे ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। जिन किसानों ने इस योजना के तहत आवेदन किया था उनको इसका लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के लिए राज्य सरकार ने 2250 करोड़ रुपए का बजट रखा है।

कैसे देखें योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम

यदि आप झारखंड के किसान हैं और आपने भी मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना के तहत आवेदन किया है और आप योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं तो हम यहां आपको बताएंगे की आप कैसे इस योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं। लाभार्थी सूची में अपना नाम देखने के लिए किसान नीचे दिए गए स्टे्‌प्स को फोलो कर सकते हैं

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://mmkay.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर आपको सर्च सेक्शन में जाना होगा।
  • सर्च सेक्शन में आपको बेनिफिशिरी फार्मर का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। इसमें दो विकल्प दिए गए होंगे। इसमें आप आधार नंबर पर क्लिक करके लिस्ट देख सकते हैं और दूसरा विकल्प अकाउंट नंबर डालकर भी आप लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपको अपने जिले के नाम का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर या अकाउंट नंबर दर्ज करके सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करते ही आपके सामने मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की लाभार्थियों की सूची खुल जाएगी।
  • अब आप इसमें आसानी से अपना नाम देख सकते हैं।  

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना में कैसे देखें आवेदन की स्थिति

  • मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना में जिन किसानों ने आवेदन किया था, वे अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं, इसके लिए उन्हें नीचे दिए गए तरीके को फोलो करना होगा।
  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना (MMKAY) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर आवेदन की स्थित देखने का एक लिंक दिया गया है। आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामाने आवेदन की स्थिति जांचने का फार्म आ जाएगा।
  • आपको इस फॉर्म में अपने जिले का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर या अकाउंट नंबर इन दोनों में से कोई एक को निर्धारित स्थान पर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करते ही अगले पेज पर आपके सामने आवेदन की स्थिति का पूरा विवरण आ जाएगा।

कैसे डाउनलोड करें मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद मोबाइल ऐप

किसानों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का ऐप भी लांन्च किया गया है। किसान भाई इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा। इसके बाद आपको मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद ऐप (Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojna App) लिखना होगा। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा। आपको इंस्टाल पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप ऐप को ओपन कर सकते हैं और योजना का लाभ उठा सकते हैं।

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना (MMKAY) में लॉगिन की प्रक्रिया

  • मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना में ऑनलाइन लॉगिन करना होगा। इसके बाद ही आप इस योजना के तहत अपना आवेदन फॉर्म भर पाएंगे। लॉगिन की प्रक्रिया इस प्रकार से है।
  • सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर आपको लॉगिन का विक्ल्प दिखाई देगा, आपको इस पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करते ही आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म आएगा जिसमें आपको कुछ जानकारियां भरनी होगी, जैसे जिले का नाम, आंचल, शब्दकूट, उपयोगिता का नाम भरना होगा।
  • इसके बाद आपको प्रवेश करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से लॉगिन कर सकते हैं। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों पॉवर ट्रैक ट्रैक्टर, फार्मट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back