कुसुम योजना 2023: किसानों को सरकार से मिलेगी सोलर पंप पर 90% सब्सिडी

राज्य के छह जिलों में होगा बिजली उत्पादन, किसान ऐसे उठाएं लाभ

देश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कुसुम योजना चलाई जा रही है। इसके तहत किसानों को सब्सिडी पर सोलर पंप उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी के साथ ही सोलर पंप के जरिये किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने राज्य के छह जिलों में प्राईवेट डेवलपर्स यानि किसानों के साथ एक समझौता किया गया है। इसके तहत सोलर पंप से उत्पादित बिजली को किसानों से खरीदा जाएगा। इससे किसानों की आय बढ़ेगी। बता दें कि यूपी सरकार की ओर से पीएम कुसुम योजना के तहत 7 मेगावाट सोलर पावर जेनरेशन प्रोजेक्ट को गति देने के लिए यह समझौता किया है। सरकार का मानना है कि इस एग्रीमेंट से राज्य के किसानों की इनकम बढ़ेगी और किसानों की सरकारी बिजली पर निर्भरता कम होगी। इसके अलावा किसानों को बिजली बिल से भी राहत मिलेगी।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको पीएम कुसुम योजना के तहत यूपी सरकार की ओर से राज्य के छह जिलों के लिए 7 मेगावाट सोलर पावर जेनरेशन प्रोजेक्ट शुरू करने को लेकर जो समझौता किया गया है, उससे किसानों को किस प्रकार लाभ होगा इस बात की जानकारी दे रहे हैं, तो बने रहिये हमारे साथ।

यूपी के किन जगहों पर शुरू होगा ये प्रोजेक्ट

  • मीडिया रिपेार्ट के अनुसार प्राइवेट डेवलपर्स यानि किसानों के लिए चलाई जा रही इस योजाना के तहत बिजनौर के विलासपुर गांव विलासपुर गांव में 1.5 मेगावाट का सौर ऊर्जा उत्पादन केंद्र बनाया जाएगा।  
  • हाथरस के मौहारी गांव में 0.5 मेगावाट का सौर ऊर्जा उत्पादन केंद्र स्थापित किया जाएगा।
  • देवगांव के गांव में 1 मेगावाट की सुविधा दी जाएगी।
  • महोबा और जालौन के खुकसिस गांव में 1 मेगावाट और बरियार गांव में 1 मेगावाट की सुविधा वाला सौर ऊर्जा उत्पादन केंद्र बनाए जाने की योजना बनाई गई है।

किसानों को किस तरह मिलेगा योजना का लाभ

किसानों को दो तरह से योजना का लाभ मिल सकेगा। पहला जिन किसानों के पास डीजल चलित सिंचाई पंप है, वे उन्हें सोलर एनर्जी में बदलवा सकते हैं या अपने खेत में सोलर प्लांट की स्थापित करा सकते हैं। इस सोलर प्लांट से किसान स्वयं के सिंचाई के काम के लिए निशुल्क बिजली प्राप्त कर सकते हैं। वहीं अतिरिक्त बिजली का उत्पादन करके इसे बिजली कंपनी को बेच कर पैसा कमा सकते हैं। एक अनुमान के मुताबिक किसान इस सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करके और इसे बेचकर प्रति वर्ष करीब 80 हजार रुपए तक की कमाई कर सकते हैं। खास बात ये हैं कि इस योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से किसानों को सोलर पंप की लागत पर 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है।

भारत के टॉप 6 पोटैटो प्लांटर की अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

सोलर प्लांट लगवाने के लिए कितनी जमीन की होगी आवश्यकता

  • पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत 1 मेगावाट का सोलर प्लांट लगवाने के लिए आपको करीब 5 एकड़ जमीन की जरूरत होगी।
  • वहीं 0.2 मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए आपको कम से कम 1 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी।

क्या है पीएम कुसुम योजना (Pradhan Mantri Kusum Yojana)

कृषि एवं ऊर्जा मंत्रालय की ओर से पीएम कुसुम योजना शुरू की गई है। इस योजना की घोषणा पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने की थी। इस योजना के लिए 34,422 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। इसके तहत किसानों को केंद्र सरकार की ओर से 60 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। शेष 30 प्रतिशत राशि बैंक ऋण के द्वारा मिल जाती है। इस तरह किसानों को सिर्फ 10 प्रतिशत पैसा ही अपनी जेब से खर्च करना होता है।

पीएम कुमुम योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

पीएम कुसुम योजना के तहत आवेदन करने के लिए किसानों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, ये प्रमुख दस्तावेज इस प्रकार से हैं-

  • आवदेन करने वाले किसान का आधार कार्ड
  • आवेदन करने वाले किसान का आय प्रमाण-पत्र
  • आवेदन करने वाले किसान का मूल निवास प्रमाण-पत्र
  • आवेदन करने वाले किसान का स्थाई पते का सबूत
  • किसान होने का प्रमाण-पत्र
  • किसान के बैंक खाते का विवरण, इसके लिए पासबुक की कॉपी
  • किसान की जमीन के कागजात
  • किसान का मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो
  • किसान का पासपोर्ट साइज का फोटो

भारत में सर्वाधिक लोकप्रिय ट्रैक्टरों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

यूपी में पीएम कुसुम योजना के तहत कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

इसके लिए आप उत्तर प्रदेश कुसुम योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://upneda.org.in/AboutUs-hi.aspx पर जाकर योजना में आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों स्टैंडर्ड ट्रैक्टर, वाल्डो ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें